Flypped Hindi

हैप्पी बर्थडे करण : कॉफी विद करण के कुछ ऐसे एपीसोड जिन्हे लोगो ने खूब पसंद किया

By |
हैप्पी बर्थडे करण : कॉफी विद करण के कुछ ऐसे एपीसोड जिन्हे लोगो ने खूब पसंद किया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने प्रोडूसर करण जौहर 47 वर्ष के हो गए है। इस समय यह अपना बर्थडे न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट कर रहे है। वैसे करण जौहर मजाकिया निर्देशक-निर्माता है। इतना ही नहीं अक्सर उनकी विशिष्ट फिल्म निर्माण शैली के लिए आलोचना कई बार की जा चुकी है। वैसे हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर - 2' को सिनेमाघर के पर्दे पर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस द्वारा पसंद नहीं किया गया था। इतना ही इस फिल्म की काफी आलोचना भी की जा रही है। परन्तु करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस शो के अंदर कुछ सेलेब्रिटी आये थे जिन्होंने  अपने बारे में कुछ अनसुनी बातों के बारे में बताया था।
  1. जब दीपिका पादुकोण ने स्वीकार किया कि उनकी शादी हो रही है

कॉफी विद करण के इस शो में जब आलिया और दीपिका आई थी तो उस एपिसोड को लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस एपिसोड में आलिया भट्ट और करण जौहर दोनों ने ही दीपिका की शादी के बारे में चर्चा की थी। पहले दीपिका इस विषय के बारे में बात नहीं करना चाहती थी परन्तु कुछ समय बाद उन्होंने इस बाद को स्वीकार लिया था। उन्होंने यह भी कहा की वह आलिया भट्ट से पहले शादी कर सकती है।
  1. जब शाहरुख खान ने अर्नब गोस्वामी की नकल की

इस शो में करण जौहर द्वारा शाहरुख खान को एक नर्सरी कविता पढ़ने के लिए कहा गया था जिसको शाहरुख खान द्वारा पढ़ा गया था।
  1. जब सलमान खान ने कहा की वह 'Virgin' है

कॉफी विद करण के शो में जब बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार सलमान आए थे। तो उस एपिसोड को काफी भारी मात्रा में पब्लिक द्वारा देखा गया था इतना ही नहीं उन्होंने इस शो में अपने आपको 'Virgin' होने की बात भी कही थी। इसके अलावा, उन्होंने शादी के सवाल से यह बचते हुए नजर आए थे।
  1. जब आलिया भट्ट ने कबूला की वह 'आइडियल’ स्टूडेंट नहीं थी

आलिया भट्ट ने करण जौहर के कॉफी विद करण शो में इस बात पर हामी भरी की हाँ, वह एक आइडियल स्टूडेंट नहीं थी। इतना ही नहीं कही बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ सवाल पूछे जाते थे तो वह उनका भी सही जवाब नहीं दे पाती थी। [embed]https://www.instagram.com/p/Bx4O7MBF8CS/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]
  1. क्रिकटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के विवादित बयान

इस शो को सबसे ज्यादा तब देखा गया था जब इस शो में भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या और केएल राहुल आए थे। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था की कोई क्रिकटर कॉफी विद करण के शो में आया हो। परन्तु इस शो में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल द्वारा महिलाओ के ऊपर बयान करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं शो के दौरान उन्होंने इंडियन ड्रेसिंग रूम से जुडी कुछ बातो को भी सार्वजनिक साँझा किया था। इन आपत्तिजनक टिपण्णी के बाद दोनों ही खिलाडियों को काफी समय तक टीम से बाहर कर दिया गया था। परंन्तु हाल ही में दोनों ही खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया गया है।