कांन्स में हुआ हिना खान का डेब्यू, देखें कैसे बिखेरे गए जलवे

हाल ही में हुए (Cannes Film Festival) में टेलेविज़न की प्रसिद्ध कलाकारा हिना खान द्वारा बेहतरीन डेब्यू देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत प्रसंशा भी मिल रही है चाहे वह बॉलीवुड या टेलीविज़न से जुडी कलाकारा हो सभी को प्रतिवर्ष होने वाले इस (Cannes Film Festival) का बहुत बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस फेस्टिवल के दौरान हिना खान ने जो ड्रेस डाली थी उसे इंटरनेशनल डिजाइनर जायद नाकड़ द्वारा तैयार किया गया है। जायद नाकड़ द्वारा हिना खान के लिए सिल्वर रंग का सिमरी गाउन तैयार किया गया था जिसे पहनकर हिना खान ने रेड कॉरपेट पर अपने जलवे बिखेरे है। इतना ही नहीं रेड कॉरपेट पर हिना खान वाक कर रही थी तो उन्हें अलग-अलग अंदाज में पॉज करते हुए कैप्चर किया गया है। इतना ही नहीं इस कांन्स फिल्म फेस्टिवल में हिना खान की ड्रेस को चर्चे थे ही इसके साथ ही उनके खूबसूरत हेयरस्टाइल को भी लोगों को बहुत पसंद किया। यह आकर्षिक हेयरस्टाइल बालों की मदद से बनाया गया था तथा कुछ घुंघराले फिटर्स का उपयोग किया गया था जिससे उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। इन सब के अलावा, हिना खान ने पिंक कलर की न्यूड लिपस्टिक भी लगाई थी। हिना खान टेलेविज़न इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है वैसे हाल ही में हिना खान को स्टार प्लस पर प्रसारित सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी हिना खान प्रसिद्ध और काफी लम्बे समय तक चलने वाले सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में भी काम कर चुकी है साथ ही वह बिग बॉस - 11 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। वैसे इस समय हिना खान ने अपने टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' ब्रेक ले रखा है क्योंकि वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।





