Find the latest news and articles

भारत के लिए कैसा रहा Grammy Awards 2026? जानिए पूरी जानकारी

By |
भारत के लिए कैसा रहा Grammy Awards 2026? जानिए पूरी जानकारी

हाल ही में, म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े सम्मान माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स का 68वां संस्करण साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया था। इस Grammy Awards 2026 के आयोजन में दुनियाभर की मशहुर संगीत हस्तियों के शामिल होने से यह अवार्ड्स फंक्शन और अधिक याद बन गया था।

क्या आपको पता है कि यह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 भारत के लिए बेहद खास रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की ओर से तीन दावेदार अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किए गए थे। हालांकि इस ग्रैमी अवार्ड्स में भारत कोई अवॉर्ड जीत नहीं कामयाब न रहा हो, लेकिन भारतीय कलाकारों की मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय संगीत का असर दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भारत के लिए सम्मान और उम्मीद से भरा पल रहा है।

केंड्रिक लैमर रहे सबसे आगे

इस बार अमेरिका के लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित इस ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में अमेरिकन रैपर केंड्रिक लैमर सबसे ज्यादा अधिक चर्चा में रहे हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस अमेरिकन रैपर को कुल 9 नॉमिनेशन मिले हैं, जिनमें से उन्होंने 3 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

तीन ग्रैमी अवार्ड्स जीतने के बाद वह इस साल के सबसे सफल कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं। अमेरिकन रैपर केंड्रिक लैमर के बाद पॉप सिंगर लेडी गागा को सबसे अधिक 7 नॉमिनेशन मिले और उन्होंने भी कई अहम कैटेगरी में जीत दर्ज की है।

भारत के लिए कैसा रहा ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026?

पहले भी कई बार ग्रैमी अवार्ड्स में भारत को विभिन्न प्रकार के सम्मान मिल चुकें हैं। भारत की ओर से पंडित रवि शंकर, उस्ताद जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज कलाकारों ने देश का नाम रोशन किया है। इस ग्रैमी अवार्ड्स 2026 में मशहुर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर को नॉमिनेशन मिला है।

भारत की तरफ से अनुष्का शंकर के अलावा, भारत के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर चारू सूरी, और सिद्धांत भाटिया व शंकर महादेवन के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ को भी बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

इतनी सारी हस्तियों के नॉमिनेशन के बाद भी भारत कोई भी ग्रैमी अवॉर्ड जीत नहीं सका है, लेकिन इस ग्रैमी अवार्ड्स 2026 में भारतीय कलाकारों की मजबूत मौजूदगी भविष्य के लिए उम्मीद जरूर जगाती है।

दलाई लामा को 90 साल की उम्र में पहला ग्रैमी अवार्ड मिला

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया है।

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को ग्रैमी आवर्ड मिलना इस आयोजन का सबसे भावुक और खास पल था। इतना नहीं, यह दलाई लामा के जीवन का पहला ग्रैमी अवार्ड है। इन्होनें इस केटेगरी में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को पीछे छोड़कर ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था। दलाई लामा को 90 साल की उम्र में मिला यह सम्मान प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

ग्रैमी अवार्ड 2026 में स्टीवन स्पीलबर्ग ने रचा इतिहास

अगर हम हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की बात करें तो इन्होनें इस वर्ष ग्रैमी अवार्ड में इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग को उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स’ के लिए बेस्ट म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड मिला है। अगर आपको हॉलीवुड फ़िल्म देखना पसंद है तो आपको पता होगा कि डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा ‘जुरासिक पार्क’ जैसी फिल्मों के डायरेक्ट किया जा चुका है।

इस जीत के साथ स्टीवन स्पीलबर्ग प्रतिष्ठित EGOT क्लब के सदस्य बन गए। EGOT का मतलब है —
E (एमी) – टेलीविजन
G (ग्रैमी) – संगीत
O (ऑस्कर) – सिनेमा
T (टोनी) – थिएटर
इन चारों बड़े अवॉर्ड्स को जीतना किसी भी कलाकार के लिए बेहद खास उपलब्धि मानी जाती है।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के प्रमुख विजताओं की सूची

बेस्ट रिकॉर्ड ऑफ द ईयरकेंड्रिक लैमर और एसजेडए लूथर
बेस्ट एल्बम ऑफ द ईयरबैड बनी डेबी तिरार मास फोटोस
बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयरलेडी गागा अब्राकाडाब्रा
बेस्ट पॉप वोकल एल्बमलेडी गागा मेहेम
बेस्ट न्यू आर्टिस्टओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंससबरीना कारपेंटर मैनचाइल्ड
बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंससिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे डिफाइंग ग्रैविटी
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बमFKA ट्विग्स ईयूएसईएक्सयूए
बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंगलेडी गागा अब्राकाडाब्रा
बेस्ट रॉक एल्बमलिंकिन पार्क फ्रॉम जीरो
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंसयंगब्लड चेंजेस
बेस्ट रैप एल्बमकेंड्रिक लैमर जीएनएक्स
बेस्ट रैप परफॉर्मेंसडोइची एंग्जायटी
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बमटायलर, द क्रिएटर डोंट टैप द ग्लास
बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंसकेंड्रिक लैमर और एसजेडए लूथर
बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंसकेहलानी आफ्टर आवर्स
बेस्ट आरएंडबी एल्बमलियोन थॉमस मट
बेस्ट सॉन्ग रिटेन फॉर विजुअल मीडियागोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में अलग-अलग कैटेगरी में कई शानदार कलाकारों ने जीत दर्ज की। केंड्रिक लैमर, लेडी गागा, बैड बनी, ओलिविया डीन, सबरीना कारपेंटर, लिंकिन पार्क, FKA ट्विग्स जैसे कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में म्यूजिक का सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया।

FAQs –

Q. Grammy Awards 2026 कहाँ आयोजित हुआ था?

A. लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में।

Q. Grammy Awards 2026 कौन-सा संस्करण था?

A. 68वां संस्करण।

Click to read the full article

No tags available for this post.