Find the latest news and articles

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 – विराट तोड़ सकते है सचिन का यह रिकॉर्ड

By |
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 – विराट तोड़ सकते है सचिन का यह रिकॉर्ड
टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में कई नए रिकॉर्ड बन सकते है। उनमें से एक रिकॉर्ड तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही अपने नाम कर सकते है। विराट कोहली अगर इस मैच में 57 रन बना लेते है। तो वह सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम था। वैसे विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी उस मैच में विराट के बल्ले से 82 रन निकले थे। परन्तु वह अपने 42 से शतक से मात्र 18 रन से चूक गए थे। वह पैट कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए थे।

सबसे कम पारियों में 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते है विराट

अभी तक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाडी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने मात्र 276 पारियों में 11 हजार रन बना लिए थे। वैसे विराट कोहली ने अबतक 221 पारिया खेली है जिसमे उन्होंने शानदार औसत के साथ 10,943 रन अपने नाम कर लिए है। यदि विराट आज के मैच में 57 रन बना लेते है। तो वह सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है तथा सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम 276 पारियों में किया था। विराट ने इससे पहले  भी भी कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है विराट कोहली ने वर्ष 2017 में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इतना ही नहीं विराट ने मात्र 175 पारियों में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामियाब रहे थे। इसके अलावा, सबसे तेज 9 हजार रन भी विराट ने अपने नाम किए थे। 9 हजार रन विराट ने अपनी 194 पारियों में बना लिए थे। जबकि सबसे पहले दस हजारी बनने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है। सचिन को दस हजार रन बनाने के लिए 259 पारिया लगी थी जबकि विराट ने इस मुकाम को मात्र 205 पारियों में ही अपने नाम कर लिया था। यदि वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम इंडिया पर भारी पड़ती हुए नजर आ रही है। क्योंकि अबतक यह दोनों टीमें 7 बार एक दूसरे में आमने - सामने हुई है जिसमे न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते है तथा टीम केवल 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है।

विराट कोहली द्वारा वन डे क्रिकेट में खेली गई यादगार पारियाँ -

  • श्रीलंका के खिलाफ 133 (होबार्ट, 2012)
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 138 (चेन्नई, 2015)
  • 107 पाकिस्तान के खिलाफ (एडिलेड, 2015)
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 (जयपुर, 2013)
  • पाकिस्तान के खिलाफ 5 183 (ढाका, 2012)
 पारी रन बेस्ट औसत SR 100
फॉर्मेट
Test77661324353.7657.2620
ODI2271084318359.5892.9649
T20I6722639050.29137.4--
IPL177541211337.85131.615
 

Click to read the full article