Find the latest news and articles

ICC Men's T20 World Cup 2026 : टीमें, नियम और वेन्यू की पूरी जानकारी!

By |
ICC Men's T20 World Cup 2026 : टीमें, नियम और वेन्यू की पूरी जानकारी!

ICC Men's T20 World Cup 2026 :-  जैसाकि आपको पता है कि 7 फरवरी 2026 से क्रिकेट का महाकुम्भ शुरू होने जा रहा है। बता दें कि क्रिकेट के दीवानों के लिए साल 2026 किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार आपको रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य देखनें को मिल सकता है। इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड की मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा की जा रही है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है।

अगर आप भी इस महाकुम्भ के लिए अधिक उत्साहित हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में बताएँगे की कौनसी टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और मैच कहा खेले जाएंगे। सबसे ज़रूरी इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड के नियमों के कैसे होंगे

कब और कहाँ होंगे मुकाबले?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

  • मेजबान देश: भारत और श्रीलंका द्वारा इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड की मेजबानी की जा रही है।
  • स्टेडियम:  इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड के मैच कुल 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे। जिसमें भारत के अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम), चेन्नई और कोलकाता में मैच होंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर. प्रेमदासा और SSC) और कैंडी के मैदानों को चुना गया है।
  • खास मैच: टी-20 वर्ल्ड में भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगा।

हिस्सा लेने वाली टीमें और ग्रुप्स

इस बार कुल 20 टीमें ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। इन्हें 5-5 के चार ग्रुप्स में बांटा गया है:

ग्रुपटीमें
Aभारत, पाकिस्तान,नीदरलैंड, अमेरिका, नामीबिया
Bऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे,आयरलैंड , ओमान
Cइंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली (डेब्यू)
Dअफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, यूएई, कनाडा

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और नियम

आईसीसी ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए 2024 वाला सफल फॉर्मेट ही बरकरार रखा है। जिसे आप निम्नलिखित बातों को देखकर समझ सकते हैं जैसे कि :-

  • ग्रुप स्टेज: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल सभी 20 टीमें अपने-अपने ग्रुप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी।
  • सुपर 8: अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली 8 टीमों को फिर से 4-4 के दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। यहाँ से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी।
  • नॉकआउट: हर बार की तरह ही इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड में दो सेमीफाइनल मैच होंगे और विजेता टीमें 8 मार्च को खिताबी जंग के लिए मैदान पर उतरेंगी।

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड के अंक गणित को समझें

  • हर टीम को जीत के लिए 2 अंक मिलेंगे।
  • यदि कोई मैच टाई होता है तो सुपर ओवर के जरिए फैसला होगा।
  • किसी मैच में बारिश के कारण मैच नहीं होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

जाने क्यों खास है ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026?

यह ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 कई मायनों में खास बताया जा रहा है। स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद, यह भारतीय युवाओं को अपना हुनर दिखाने का सुनहरे मौका है। साथ ही, घरेलू मैदान होने के कारण भारत पर खिताब बचाने का भारी दबाव और उत्साह दोनों होगा।

निष्कर्ष

तैयार हो जाइए, क्योंकि फरवरी की सर्द रातों में क्रिकेट का पारा गर्म होने वाला है। क्या टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर इतिहास दोहरा पाएगी, या कोई नई टीम बाजी मारेगी?

Click to read the full article

No tags available for this post.