SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

Life Motivation – लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जोश के साथ ही होश भी है अनिवार्य

By Gautam | June 24, 2019
Featured Image
Life Motivation - आजकल के युवाओं में किसी भी काम को लेकर अधिक जोश देखने को मिलता है। परन्तु वह इस बात से अनजान होते है की उन्हें किसी भी कार्य को करने के लिए जोश के साथ ही साथ होश की भी जरूरत होती है। अधिक जोश से किया गया कार्य आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। क्योंकि अधिकतर ऐसा देखा जाता है की आप किसी कार्य को करते है तो आप उस समय अपने दिल में जो आता है उसके अनुसार ही उस कार्य को कर देते है। जहाँ आप अपने दिल की सुनते है उस दौरान आप अपने दिमाग से काम नहीं ले पाते है की आप जिस कार्य को कर रहे है वह आपके लिए कितना फायदेमंद है या नहीं। आज हम आपको बताएंगे की जब आप अपने जोश के साथ अपने होश का भी अच्छे से ख्याल रखते है तो आप हर मुश्किल समय का सामना कर सकते है। आप यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए। कि आप केवल अपने जोश के चलते अपनी परेशानियों को दूर नहीं कर सकते है बल्कि आप के ऐसा करने से आपकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है। जोश के साथ होश का भी रखें खास ख्याल कई बार ऐसा होता है की आप किसी बात से निराश होते है तो आप उस समय गुस्से में आकर ऐसा निर्णय लेते है जो आपके लिए तो हानिकारक होता ही है बल्कि आपके सामने वाले व्यक्ति के लिए भी उतना ही हानिकारक होता है। ऐसी परिस्थिति में एक भावुक व्यक्ति को समझा पाना बेहद ही कठिन होता है। क्योंकि वह अधिकतर अपने दिमाग की बजाय अपने दिल की सुनता है। जो उसकेलिये आगे चलकर अच्छा नहीं होता है। इसलिए आपको बात को कभी नहीं भूलना चाहिए की गुस्से या जोश (Life Motivation) में आकर लिए गए फैसले अधिकतर गलत होते है। लाइफ में कुछ बेहतर करने की आग होना जरूरी है किसी भी व्यक्ति को अपने सोच, इच्छा, लक्ष्य, विचार, उत्पाद या लाइफ (Life Motivation) में कुछ बेहतर करने की आग होना अनिवार्य होती है। क्योंकि उसकी यह आग उसे भविष्य में एक सफल व्यक्ति बनाती है। इतना ही नहीं डैन मिलर व जेअर्ड एंगाजा अपनी एक किताब  ‘विस्डम मीट पैशन' में लिखा है की कभी भी स्वंय नही ही जलती है तथा उस आग को जलाने के लिए आपके पास ज्ञान और विवेक के ईंधन और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यह बात सबको पता है की कोई भी व्यक्ति एक दिन में ही समझदार नहीं बन सकता है। बल्कि वह व्यक्ति अपने काम के अनुभव के साथ-साथ समझदार होता चला जाता है। इसलिए आपको कार्य करते रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको बेहतर अनुभव की प्राप्ति होगी। तथा आप दिन प्रतिदिन समझदार (Life Motivation) होते चले जाएंगे। जिससे आपको सही और गलत की अच्छे से परख हो जाएगी।

Click to read the full article

Tags:
Motivation Success Inspiration how to become successful monday motivation Monday Motivational Tips be inspired motivation success motivation career positive thinking motivate life motivation

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *