Find the latest news and articles

Top 5 Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men: क्या है खास?

By |
Top 5 Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men: क्या है खास?

Top Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men in Hindi : क्या आपको भी ऐसा लगता है कि फैशन की दुनिया दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है, लेकिन हम आपको बताना चाहते है कि साल 2026 का वसंत और गर्मी का मौसम आपके लिए कुछ खास लेकर आने वाला है। बता दें कि यह साल स्टाइल केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आपकी पर्सनालिटी और सुकून का एक शानदार मेल है।

Top Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men in Hindi

यदि आप भी अपने कपड़ो का कलेक्शन बदलने के बारें में सोच रहे हैं, तो Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि इस बार फैशन शो से लेकर आम सड़कों तक, पुराने और नए ज़माने के स्टाइल का एक शानदार मेल दिख रहा है।

1. रिलैक्स्ड टेलरिंग और ओवरसाइज्ड सिल्हूट्स

पिछले कुछ समय से देखनें को मिला है कि धीरे-धीरे टाइट-फिटिंग कपड़ों का दौर खत्म होते जा रहा है। Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men में इस बार 'रिलैक्स्ड टेलरिंग' के बारें में अधिक चर्चाएँ देखनें को मिल रही है।

आजकल के ट्रेंड्स को देखते हुए आपको ढीली ढाली पैंट्स, चौड़े कंधों वाले ब्लेज़र और ओवरसाइज्ड शर्ट्स को पहनना चाहिए। इससे न केवल आप कूल दिखते हैं, बल्कि तपती गर्मी में भी आपको काफी आराम और ताज़गी महसूस होती है।

कई फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2026 में लिनन और हल्के कॉटन के कपड़ों में न्यूट्रल कलर्स जैसे बेज, ऑलिव और सैंडी टोन इस सीजन की पहली पसंद बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Fashion Tips for Girls: हर लड़की को पता होने चाहिए ये फैशन सीक्रेट्स

2. वाइब्रेंट कलर्स और बोल्ड प्रिंट्स

क्या आप भी इस बात से सहमत हैं कि 2026 का यह सीजन केवल साधारण कपड़ो का नहीं है। इस बार Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men में इलेक्ट्रिक ब्लू, सनशाइन येलो और नियॉन ग्रीन जैसे बोल्ड रंगों की वापसी हुई है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

यदि आप प्रिंट वाले कपडे पहनने के शौक़ीन हैं, तो आपको एक बार 'एब्स्ट्रैक्ट फ्लोरल' और 'ज्यामितीय पैटर्न' वाली शर्ट्स को अपने कलेक्शन में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इन्हें आप अपनी रेगुलर डेनिम या चिनोस के साथ पेयर करके एक फ्रेश और एनर्जेटिक लुक पा सकते हैं।

3. सस्टेनेबल और ईको-फ्रेंडली फैब्रिक

वर्तमान समय में देखा गया है कि पुरुष स्टाइल के साथ ही साथ पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार है। यही वजह है कि Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men में सस्टेनेबल फैशन एक प्रमुख स्तंभ बन गया है।

रीसायकल किए गए फैब्रिक, ऑर्गेनिक कॉटन और बांस के रेशों से बने कपड़े इस साल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस प्रकार के कपड़े आपकी त्वचा के लिए बेहद मुलायम होते हैं।

ये भी पढ़ें : How to Look Taller Fashion Tips: लंबा दिखने के लिए इन 5 स्टाइलिश फैशन टिप्स को फॉलो करें

4. टेक-वियर और फंक्शनल पॉकेट्स

क्या आप जानते हैं कि यूटिलिटी फैशन क्या होता है? बता दें कि यूटिलिटी फैशन का मलतब वह कपड़े जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ काम के भी हों, 2026 में इस प्रकार के कपड़ों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men में कार्गो पैंट्स और मल्टी-पॉकेट वेस्ट को एक नया और स्लीक लुक दिया गया है।

यदि आपको बाहर घूमना अधिक पसंद है, तो आपके लिए 'टेक-वियर' का यह ट्रेंड बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के कपड़ों में आप अपने साथ गैजेट्स या जरूरी सामान भी रख सकते हैं। वाटर-रेसिस्टेंट और ब्रीदेबल मटेरियल इस ट्रेंड को और भी खास बनाते हैं।

5. फुटवियर और एक्सेसरीज का चुनाव

कई लोगों का मानना है कि बिना सही एक्सेसरीज के आपका लुक अधूरा है। Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men के अनुसार, चंकी स्नीकर्स के बजाय इस बार 'मिनिमलिस्टिक लोफर्स' और 'स्ट्रैपी सैंडल्स' ज्यादा ट्रेंड में हैं।

अगर एक्सेसरीज की बात करें, तो क्रॉसबॉडी बैग्स और पुराने स्टाइल वाले चश्मे आपके लुक को और भी शानदार बना देंगे।

फैशन से जुड़ीं अन्य नई-नई जानकारी को ENGLISH में पढ़ने के लिए FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें! 

निष्कर्ष

सच तो यह है कि Spring Summer 2026 Fashion Trends for Men इस बार नए-नए स्टाइल आज़माने और खुद को कंफर्टेबल रखने का नाम है। चाहे आप ऑफिस के काम से बाहर निकलें या छुट्टियों पर जाएँ, सही फिटिंग और स्टाइल के कपड़े आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ा देते हैं। आखिर में, असली फैशन वही है जिसे पहनकर आप अंदर से खुश और कॉन्फिडेंट महसूस करें।

FAQs –

प्रश्न : 2026 में पुरुषों के लिए सबसे नया फैशन क्या है?

उत्तर : रिलैक्स्ड टेलरिंग और ओवरसाइज्ड सिल्हूट्स।

प्रश्न : इस साल कौन से रंग और प्रिंट ट्रेंड में हैं?

उत्तर : इलेक्ट्रिक ब्लू, सनशाइन येलो, नियॉन ग्रीन; फ्लोरल और ज्यामितीय प्रिंट।

प्रश्न : फैब्रिक में क्या खास है?

उत्तर : सस्टेनेबल और ईको-फ्रेंडली फैब्रिक।

प्रश्न : टेक-वियर का मतलब क्या है?

उत्तर : स्टाइलिश और फंक्शनल कपड़े, जैसे मल्टी-पॉकेट वेस्ट और कार्गो पैंट।

Click to read the full article