इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाइए ये प्राकृतिक फूड्स, जानिए उनके फायदे!
Natural Immunity Boosting Foods and Benefits in Hindi :- क्या आपको पता है कि किसी भी व्यक्ति की इम्युनिटी का अच्छा होना उसके लिए कितना ज़रूरी होता है? यदि आपकी इम्युनिटी अच्छी नहीं है तो आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब हम परिश्रम और तनाव का सामना करते हैं, तो हमारी शरीर की इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिकारक क्षमता कमजोर हो जाती है। इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए आपको ऐसी फूड्स का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी इम्युनिटी बेहतर हो जाए।
Natural Immunity Boosting Foods and Benefits
ऐसा बहुत बार देखा गया है कि बेहतर इम्युनिटी के लिए कई लोग विभिन्न प्रकार की दवाईयों का सेवन करते हैं, परन्तु शायद ही इस बात को जानते होंगे कि प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के सेवन से भी आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।
खाद्य पदार्थ न केवल हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि इनके सेवन से आपके शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता हैं। हमें पता होना चाहिए कि किस प्रकार के फूड्स के सेवन से इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता हैं।
अदरक (Ginger)
ज्यादातर लोग जानते होंगे कि अदरक हमारे शरीर के लिए कितना गुणकारी फ़ूड है। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल पाया जाता है, जो हमारें इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। यदि आपको सूजन आती है तो आज ही आपको अदरक का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यदि आप Natural Immunity Boosting Foods and Benefits की सूची देखते है तो आपको उसमें अदरक का नाम ज़रूर मिलेगा।
इसके सेवन से आपकी सूजन कम हो सकती हैं। साथ ही साथ हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करता हैं।
अदरक एक ऐसा फ़ूड है जो हर घर की रसोई आसानी मिल जाता हैं। इसमें गिंगेरोल नामक तत्व मौजूद होता हैं। जिससे आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप कई सारी बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख पाते हो ।
आपको यह तो पता चल गया कि अदरक के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है, लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि इसका सेवन कैसे करना है? सेवन के तरीकों को आप निम्नलिखित बातों से समझ सकते हैं :-
- आपको अधिकतर अपनी चाय में अदरक का सेवन करना चाहिए।
- आप चाहे तो अदरक को कच्चा भी खा सकते हैं।
- इसके अलावा, आप अदरक का हनी और नींबू के साथ जूस बनाकर पी सकते हैं।
हल्दी (Turmeric)
अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप अदरक के अलावा, हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं। आपको अधिकतर सर्दियों के मौसम में हल्दी का सेवन करना चाहिए।
सर्दी के मौसम में हल्दी का सेवन करने से आपकी कर्क्युमिन इम्यूनिटी बढ़ जाती हैं, क्योंकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीवायरल गुण शामिल होते हैं। जिससे हम अपने शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। हल्दी हमारे शरीर से सभी विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल देती हैं। साथ ही साथ डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ाया जाता हैं। यदि आप हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में एंटीऑक्सिडेंट का स्तर को बढ़ाया जा सकता हैं। जिसकी मदद से शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती हैं।
- सर्दी के मौसम में आपको हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।
- हल्दी को आप सूप या फिर करी में डालकर भी खा सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियाँ (Leafy Greens)
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, अलसी, आलू बुखारा, और बथुआ में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।
इसके साथ ही विटामिन K और फोलेट से शरीर को सुरक्षा और रक्त कोशिकाओं को भी मजबूती मिलती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में हाई-फाइबर प्रदान करता हैं, जो हमारे शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करता हैं।
- भोजन करते समय हमें सलाद के रूप में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- इन सब्जियों का सूप भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।
नींबू (Lemon)
नींबू एक ऐसा गुणकारी फ़ूड है जिसके सेवन से आप अपने शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रख सकते हैं। नींबू में विटामिन C होता हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में शामिल होता हैं, जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। नींबू में साइट्रस और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो शरीर के अंदर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- नींबू को आप पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
- या फिर आप इसका सेवन सूप या सलाद में मिलाकर भी कर सकते हैं।
लहसुन (Garlic)
लहसुन एक ऐसा लाभकारी फ़ूड है जिससे आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती हैं। साथ ही यह आपके शरीर में मौजूद वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी खत्म करता हैं। यदि आप लहसुन का नियमित रूप से सेवन करते है तो आप पेट से होने वाली बिमारियों से भी बच सकते हैं। सर्दी-जुखाम को ठीक करने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- यदि लहसुन को खाली पेट खाते है तो आपके लिए बहुत अधिक गुणकारी होता है।
- लहसुन को आप सूप या फिर सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।
आमला (Amla)
अमला में आपको विटामिन C की भरपूर मात्रा मिलती हैं। आमला का सेवन आपके शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की कमी को पूरा करता है। साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता हैं।
अमला आपके शरीर में खून को भी साफ़ करता हैं। इससे आपके शरीर में नाइट्रोजन लेवल का संतुलन बना रहता हैं। जिससे आप जुखाम और फ्लू जैसी बीमारी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
- इसका सेवन आप चटनी या जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
- साथ ही आप अचार के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
शहद (Honey)
क्या आपको पता है कि हनी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल होता है? जो शरीर में आ रही सूजन को खत्म करने में सहायक होता है। इतना ही नहीं, यह हमारे शरीर में प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। जिससे गले जुड़ीं समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- हनी और नींबू का पानी पी सकते हैं।
- हनी को चाय या गर्म पानी में डाल सकते हैं।
FAQs
1. इम्यूनिटी क्या होती है?
उत्तर- इम्यूनिटी शरीर की वह शक्ति है, जो वायरस, बैक्टीरिया और इंफेक्शन से हमें बचाती है। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा होना बहुत ज़रूरी होता है
2. क्या सिर्फ खाने से इम्यूनिटी बढ़ सकती है?
उत्तर- हाँ, परन्तु आपको इसके साथ ही निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा जैसे कि –
- अच्छी नींद
- नियमित व्यायाम
- तनाव कम करना
- धूम्रपान/अल्कोहल से दूरी भी ज़रूरी है।
Click to read the full article
No tags available for this post.