Flypped Hindi

NEP vs SCO Match Preview : 'करो या मरो' की जंग में क्या स्कॉटलैंड का दिखेगा दबदबा?

By |
NEP vs SCO Match Preview : 'करो या मरो' की जंग में क्या स्कॉटलैंड का दिखेगा दबदबा?

NEP vs SCO  Match Preview in Hindi : इस वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है।

आपको बता दें कि नेपाल की टीम पहली ही इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। लेकिन स्कॉटलैंड के लिए यह मैच जीतना बहुत ही ज़रूरी है। अगर इंग्लैंड की टीम अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो स्कॉटलैंड की टीम यह मैच जीतकर ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

पिच रिपोर्ट से क्या पता चलता है? (Wankhede Stadium Pitch Report in Hindi)

अगर आप इस ग्राउंड पर खेले गए पिछले सभी मैच को देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि आखिर क्यों वानखेड़े स्टेडियम की पिच को टी20 क्रिकेट के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन पिचों में से एक माना जाता है।

  • बल्लेबाजी: लाल मिट्टी वाली पिच होने की वजह से गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है। जिसको देखते हुए इस मैदान पर रनों की बरसात का होना लगभग तय बताया जा रहा है।
  • गेंदबाजी: हालांकि इस मैदान पर शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन शाम के मैच में ओसएक बड़ा फैक्टर होगी। यानी कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को एक्स्ट्रा एडवांटेज होगा।

नेपाल के संदीप और रोहित पर टिकी सबकी उम्मीदें

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  में नेपाल की टीम काफी अधिक संघर्ष करती हुई नजर आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वानखेड़े की परिस्थितियाँ उनकी 'आक्रामक बल्लेबाजी' शैली को सूट करती हैं।

अगर हम टीम के कप्तान रोहित पौडेल की बल्लेबाजी के बात करें, तो वह नेपाल के मध्यक्रम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। वही, नेपाल के अनुभवी गेंदबाज संदीप लामिछाने की फिरकी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में नेपाल की टीम को उम्मीद होगी कि कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पावरप्ले में तेज़ शुरुआत दिलाएं। साथ ही साथ टीम के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी का फॉर्म इस मैच का नतीजा तय कर सकता है।

स्कॉटलैंड का संतुलित और निडर क्रिकेट

अगर हम स्कॉटलैंड के अबतक के इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सफ़र को देखें, तो वह बहुत ही शानदार रहा है। इस पूरी प्रतियोगिता में स्कॉटलैंड की टीम ने प्रभावी क्रिकेट खेला है। टीम के पास  जॉर्ज मुंसे जैसा विस्फोटक ओपनर है और कप्तान रिची बेरिंगटन का अनुभव टीम को स्थिरता देता है।

माइकल लीस्क स्कॉटलैंड टीम का एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अपनी बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड को मैच जीता सकता है। या एक ऐसा अहम खिलाड़ी है जो बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम की मदद कर सकता है।

अगर आप इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में स्कॉटलैंड टीम की गेंदबाजी को देखेंगे, तो आपको मार्क वाट की सटीक बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी देखनें को मिलेगी।

हेड-टू-हेड और मुख्य आंकड़े

  • आमने-सामने: अबतक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को देखते हैं, तो पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में स्कॉटलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन नेपाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है।
  • वेन्यू रिकॉर्ड: वानखेड़े का ग्राउंड बल्लेबाजों को अधिक मदद करता है, यानी कि यहाँ की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। इस ग्राउंड पर पहली पारी के औसतन स्कोर 185से अधिक रहता है।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 से जुडी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें -

ZIM vs IRE Match Preview : क्या आयरिश सेना रोक पाएगी रज़ा का विजयरथ?

NZ vs CAN Match Preview : क्या चेपॉक में कीवी टीम का दिखेगा दम या कनाडा रचेगा इतिहास?

दोनों टीमों की संभावित इलेवन (Probable XI)

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वाट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोले, ब्रैड व्हील, सफयान शरीफ।