Find the latest news and articles

NZ vs CAN Match Preview : क्या चेपॉक में कीवी टीम का दिखेगा दम या कनाडा रचेगा इतिहास?

By |
NZ vs CAN Match Preview : क्या चेपॉक में कीवी टीम का दिखेगा दम या कनाडा रचेगा इतिहास?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबलों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है, परन्तु अभी भी कुछ ऐसे मुकाबले बचे है जो किसी अच्छी टीम के क्वालिफिकेशन में दिक्कत खड़ी कर सकती हैं। मंगलवार, 17 फरवरी के दिन चेन्नई के ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में ग्रुप-डी का 31वां मुकाबला न्यूज़ीलैंड और कनाडा के बीच खेला जाएगा।

सुपर-8 की क्वालिफिकेशन के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होना वाले है। वही दूसरी ओर कनाडा की टीम इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के अपने अंतिम मैच को जीतना चाहेगी।

स्पिनर्स का स्वर्ग है चेपॉक (MA Chidambaram Stadium Pitch Report in Hindi)

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में उस ही टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, जिसका स्पिन डिपार्टमेंट बेहतर करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच हमेशा से ही स्पिनर्स के लिए अधिक मददगार रही है।

इस ग्राउंड की पिच काफी धीमी होती है, जिसके कारण गेंद बल्ले पर रुककर आती है। किसी भी बल्लेबाज को रन बनाने में काफी परेशानी होती है। इस स्थिति में स्पिनर्स का रोल काफी अहम हो जाता है। वर्ल्ड कप का यह मुकाबला सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। सूरज की तपिश चेपॉक की पिच को और अधिक सूखा बना देगी। जिससे गेंद काफी टर्न होगी।

  • औसत स्कोर: इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 160 से 170 के बीच में रहता है। एक टर्निंग ट्रैक पर यह स्कोर एक पहाड़ के बराबर होगा।
  • टॉस का महत्व: इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना काफी अच्छा रहेगा। दूसरी पारी में पिच और भी अधिक धीमी होने लग जाती है।

न्यूज़ीलैंड की टीम का अनुभव और संतुलन

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं, जो खुद चेन्नई की परिस्थितियों से अच्छी तरह से जानते हैं। न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी इस ग्राउंड पर क्रिकेट खेल चुके हैं।

अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच को भूल जाएं, तो किसी भी टीम का न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और टिम सेफ़र्ट से बच पाना मुश्किल रहा है। यह दोनों खिलाड़ी पावरप्ले में किसी भी मैच को एकतरफा कर सकते हैं।

वही अगर हम टीम के मिडिल ऑर्डर को देखें, तो उसमें रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसा शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं, जो स्पिन के खिलाफ काफी मजबूत माने जाते हैं।

गेंदबाजी विभाग में अनुभवी सैंटनर और ईश सोढ़ी की जोड़ी कनाडा के बल्लेबाजों को फिरकी के जाल में फंसाने के लिए तैयार है।

क्या कनाडा कर पाएगा न्यूजीलैंड को परेशान?

भले ही आपको कनाडा की टीम की रिकार्ड्स के अनुसार, न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी कमजोर दिखाई दे रही हो, लेकिन उनके पास नवनीत धालीवाल और साद बिन ज़फर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

भले ही कनाडा की टीम इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में कोई भी मैच जीत पाने में सफल न रही हो, लेकिन कनाडा के कई खिलाडियों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। कनाडा की टीम की रणनीति होगी कि न्यूज़ीलैंड के शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए जाएं। कनाडा की गेंदबाजी का पूरा ज़िम्मेदारी कलीम सना के कंधो पर होगी। टीम का यह गेंदबाज अपनी स्विंग से कीवी ओपनर्स को परेशान कर सकता है।

क्या कहते हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स?

  • H2H रिकॉर्ड: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मुकाबले से पहले टी20 इंटरनेशनल में अब तक न्यूज़ीलैंड और कनाडा का सामना कभी नहीं हुआ है। यह इन दोनों के बीच पहला T20I मुकाबला होगा।
  • वेन्यू रिकॉर्ड: न्यूज़ीलैंड की टीम ने चेपॉक में पहले भी मैच खेले हैं और उन्हें यहाँ की परिस्थितियों का अंदाजा है।
  • कनाडा का संघर्ष: कनाडा अब तक इस टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने की कोशिश कर रहा है, जबकि न्यूज़ीलैंड पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 की रेस में बनी हुई है।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या फिर अन्य किसी भी स्पोर्ट्स से जुड़ीं खबरें पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें -

ENG vs ITL Match Preview : इंग्लैंड का सामना 'अंडरडॉग' इटली से, क्या दिखेगा बड़ा उलटफेर?

UAE vs AFG Match Preview : दिल्ली में 'अफगानी तूफान' बनाम 'यूएई का जज्बा’

संभावित इलेवन (Probable XI)

  • न्यूज़ीलैंड: टिम सेफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।
  • कनाडा: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन ज़फर, डिलन हेयलिगर, कलीम सना, अंश पटेल, जसकरण सिंह।

Click to read the full article