Find the latest news and articles

NZ vs SL Super-8 Match Preview : टर्निंग ट्रैक पर कौन बनेगा 'स्पिन का सुल्तान'?

By |
NZ vs SL Super-8 Match Preview : टर्निंग ट्रैक पर कौन बनेगा 'स्पिन का सुल्तान'?

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव, 'सुपर 8', में पहुँच चुका है। 25 फरवरी को खेले जाने वाले सुपर-8 के अहम मुकाबले में मेजबान श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। सुपर-8 का यह मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

पिछले मैच में इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद, श्रीलंका की टीम ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में अधिक दवाब महसूस करेगी। यदि श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में बना रहना है, तो उन्हें इस मैच को किसी भी हाल में जीतना होगा।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026

न्यूजीलैंड की हालिया फॉर्म को देखते हुए, श्रीलंका के लिए इस मुकाबले को जीतना काफी मुश्किल होगा। भले ही श्रीलंका अपने होम ग्राउंड पर खेल रही हो, लेकिन न्यूजीलैंड ने इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के अधिकतर बल्लेबाज निरंतर बेहतर कर रहे हैं।

सेमीफाइनल की रेस हुई तेज

दिन प्रतिदिन ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर-8 के अंकतालिका का समीकरण बिगड़ता जा रहा है। बता दें कि सुपर 8 के ग्रुप 2 में पॉइंट्स टेबल की स्थिति काफी पेचीदा है। 

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे उन्हें केवल 1 अंक मिला। दूसरी ओर, श्रीलंका को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

अगर हम ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल को ध्यान में रखें, तो दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद ज़रूरी है। यदि श्रीलंका यह मैच हार जाती है, तो वह इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

स्पिनर्स का बोलबाला?

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और टर्न लेने वाली मानी जाती है। यहाँ की काली मिट्टी वाली विकेट पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

  • औसत स्कोर: ऐसा कहा जा रहा है कि इस मैच का औसतन स्कोर 145–155 के आसपास रहने की संभावना है। टर्निंग ट्रैक के हिसाब से यह स्कोर सुरक्षित हो सकता है।
  • टॉस की भूमिका: रात का मैच होने के कारण बाद में ओस का प्रभाव पड़ सकता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

प्रमुख खिलाड़ी जिन पर रहेंगी नजरें

  1. मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड): इस खिलाड़ी की हालिया फॉर्म और टर्निंग पिच के अनुसार, मिचेल के 4 ओवर मैच का पासा पलट सकते है।
  2. कुसल मेंडिस (श्रीलंका): इस वर्ल्ड कप में यह लंकाई टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन इन्हें इस मैच में कीवी पेसर्स, विशेषकर लॉकी फर्ग्यूसन की गति का सामना सूझबूझ से करना होगा।
  3. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड टीम के मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी कीवी टीम को संतुलन प्रदान करती है।
  4. महीश तीक्षणा (श्रीलंका): मिस्ट्री स्पिनर तीक्षणा पॉवरप्ले और डेथ ओवर्स में कीवी बल्लेबाजों के लिए पहेली बन सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका : पथुम निस्संका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालेज, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें : ENG vs PAK Super-8 Match Preview : सुपर 8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की बड़ी भिड़ंत

निष्कर्ष

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला 'दिमाग बनाम जोश' का होगा। क्या कीवी टीम श्रीलंका के स्पिन जाल को तोड़ पाएगी, या फिर कोलंबो के मैदान पर सिंहली गर्जना गूंजेगी? क्रिकेट प्रेमियों के लिए कल का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है।

FAQs –

प्रश्न : NZ vs SL सुपर-8 मैच कब और कहाँ खेला जाएगा?

उत्तर : यह मुकाबला कल, 25 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रश्न : NZ vs SL सुपर-8 मैच में दोनों टीमों के कप्तान कौन हैं?

उत्तर : न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे, जबकि श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथो में हैं

प्रश्न : NZ vs SL सुपर-8 मैच के लिए कोलंबो की पिच कैसी है?

उत्तर : धीमी और टर्न लेने वाली है

Click to read the full article