Find the latest news and articles

अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, 60 दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू

By |
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, 60 दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू

Petrol Pump Sale Kerosene News in Hindi: देश में बढ़ते तेल और गैस संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। आपको बता दें कि सरकार ने करोसिन की बिक्री के नियमों में ढील देते हुए अब इसे कई पेट्रोल पंपों पर बेचने की अनुमति दे दी है।

Petrol Pump Sale Kerosene News in Hindi

यह नई व्यवस्था फिलहाल 60 दिनों के लिए लागू की गई है। इस फैसले का उद्देश्य उन इलाकों में उचित मात्रा में केरोसिन उपलब्ध करना है, जहां इसकी कमी महसूस की जा रही थी।

वैश्विक संकट का असर भारत पर भी

हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। खासकर ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

इसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ा है। ऐसे में सरकार ने पहले से तैयारी करते हुए यह कदम उठाया है ताकि देश में ईधन की कमी न हो और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ें।  

क्यों जरूरी है यह फैसला?

केरोसिन आज भी देश के कई गरीब और ग्रामीण परिवारों में जरूरी ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कई जगहों पर इसका उपयोग खाना पकाने और रोशनी के लिए किया जाता है।

पिछले कुछ समय से इसकी सप्लाई में रुकावट की खबरें सामने आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पेट्रोल पंपों के जरिए इसकी बिक्री की अनुमति दी है, जिससे लोगों को आसानी से केरोसिन मिल सके।

यह खबर भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध : आखिर क्यों ट्रंप ने उड़ाया ब्रिटिश सेना का मजाक

कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?

सरकार के निर्देश के अनुसार यह सुविधा सभी पेट्रोल पंपों पर नहीं होगी। केवल चुनिंदा पंपों को ही केरोसिन बेचने की अनुमति दी जाएगी। तेल कंपनियां स्थानीय जरूरत और मांग के आधार पर इन पंपों का चयन करेंगी।

इससे सप्लाई को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और जहां जरूरत ज्यादा है, वहां प्राथमिकता दी जा सकेगी।

नियमों का सख्ती से पालन जरूरी

सरकार ने इस व्यवस्था के साथ कुछ सख्त नियम भी लागू किए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों को केरोसिन की बिक्री में पूरी तरह से सख्ती करनी होगी और यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल न हो।

अगर कोई किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

यह खबर भी पढ़ें- ईरान का ऐलान: भारत समेत 5 देशों के लिए खुला 'होर्मुज'

अस्थायी लेकिन महत्त्वपूर्ण कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है, जो मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लागू की गई है। अगर वैश्विक हालात सामान्य हो जाते हैं और सप्लाई में सुधार आता है, तो सरकार इस फैसले को वापस भी ले सकती है। फिलहाल इसका मुख्य उद्देश्य देश में ईंधन की उपलब्धता को बनाए रखना है।

आम जनता को क्या होगा फायदा?

इस फैसले से आम लोगों को कई तरह से लाभ मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि केरोसिन अब आसानी से और नजदीक के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा। इससे लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही सप्लाई बेहतर होने से कीमतों में भी स्थिरता आने की संभावना है।

तेल संकट के बीच सरकार का अहम निर्णय

सरकार का यह कदम मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए एक महत्त्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा, खासकर उन लोगों को जो आज भी केरोसिन पर निर्भर हैं।

अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह व्यवस्था कितनी सफल रहती है और क्या इससे ईंधन संकट को कम करने में मदद मिलती है।

यह खबर भी पढ़ें- trump vs iran: आखिर क्यों ईरान के दिए हुए गिफ्ट से खुश हुए ट्रंप!

FAQs

1. केंद्र सरकार ने केरोसिन की बिक्री को लेकर क्या नया फैसला लिया है?

उत्तर- सरकार ने 60 दिनों के लिए चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन बेचने की अनुमति दी है।

2. पेट्रोल पंपों पर केरोसिन बेचने का फैसला क्यों लिया गया है?

उत्तर- वैश्विक ऊर्जा संकट और सप्लाई में कमी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

3. आम लोगों को पेट्रोल पंपों पर केरोसिन मिलने से क्या फायदा होगा?

उत्तर- लोगों को केरोसिन आसानी से और नजदीकी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।