Find the latest news and articles

Trump vs Iran: आखिर क्यों ईरान के दिए हुए गिफ्ट से खुश हुए ट्रंप!

By |
Trump vs Iran: आखिर क्यों ईरान के दिए हुए गिफ्ट से खुश हुए ट्रंप!

Trump Iran Gift News 2026 in Hindi : जैसा कि आप सब जानते हैं कि दुनिया भर में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयानों से हलचल मचा दी है। बता दें कि जहाँ एक तरफ खाड़ी देशों में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में एक ऐसा बयान दिया है जिसने कूटनीति के जानकारों को भी हैरान कर दिया है।

खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी कीमत अरबों डॉलर में है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इतना विनाशकारी युद्ध जारी रहने के बाद भी आखिर क्यों ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए गिफ्ट भेजा है?

Trump Iran Gift News 2026 in Hindi

क्या है यह रहस्यमयी तोहफा?

अभी हाल ही में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात की और वे बहुत खुश दिख रहे थे। जब पत्रकारों ने उनसे उस खास तोहफे के बारे में सवाल किया, तो ट्रंप ने पूरी बात तो नहीं बताई, लेकिन इतना इशारा जरूर कर दिया कि यह तोहफा किसी परमाणु बम या वेपन से जुड़ा नहीं है, बल्कि तेल और गैस से संबंधित है।

ट्रंप के द्वारा पत्रकारों को दिए गए बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तोहफा सीधे तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ा हुआ हो सकता है। ईरान द्वारा ट्रंप को दिए गए गिफ्ट की डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर तारीफ की है।

इसके साथ ही ट्रंप का कहना है कि कल ईरान ने ऐसा कुछ किया है जो सच में कल्पना के विपरीत है। ट्रंप ने ईरान के दिए हुए गिफ्ट को बहुत अधिक कीमती बताया है। अंत में ट्रंप ने कहा कि हम अब सही लोगों से बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका युद्ध: 9 अप्रैल को खत्म होगी जंग? ट्रंप का बड़ा ऐलान

होर्मुज की अहमियत और वैश्विक संकट

ईरान और अमेरिका के युद्ध के कारण वैश्विक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल होर्मुज के रास्ते ही गुजरता है। जिसे ईरान द्वारा पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस रस्ते के बाद होने की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी देखनें को मिल रही है।

ट्रंप के बयान से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ईरान ने इस जलमार्ग को व्यापार के लिए फिर से खोलने या तेल सप्लाई को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

यह भी पढ़ें :ईरान का मिसाइल प्रोग्राम: हकीकत या सिर्फ दुनिया को डराने का बड़ा गेम?

क्या सच में जीत गए हैं ट्रंप?

हैरान कर देने वाली बात यह है कि होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए ट्रंप ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि अमेरिका ने यह जंग जीत ली है। इतना ही नहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का भी दावा किया है कि ईरान की सैन्य ताकत अब लगभग खत्म हो चुकी है।

ट्रंप के बयान के अनुसार, ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है, उनकी एयर फोर्स तबाह हो गई है और उनके कम्युनिकेशन सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। उनके पास जो कुछ भी था, वह अब इतिहास बन चुका है।

इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी स्पीच में यह कहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान तेहरान के ऊपर से उड़ रहे हैं और ईरान अब बचाव करने की स्थिति में भी नहीं है। यकीन मानिए, उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि अगर वे ईरान के किसी पावर प्लांट को निशाना बनाना चाहें, तो ईरान उसे रोक नहीं पाएगा।

यह भी पढ़ें : ईरान युद्ध: क्या ट्रंप और नेतन्याहू के बीच पड़ने लगी है दरार?

ईरान में नेतृत्व परिवर्तन और बातचीत की मेज

क्या ट्रंप के इस बयान को देखकर आपको भी ऐसा लगता है कि ईरान के भीतर नेतृत्व में आए बदलावों ने बातचीत का रास्ता खोला है। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जारेड कुशनर जैसे बड़े नाम इस डील को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

खबरों की मानें, तो ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान अब बहुत बुरी तरह से समझौता करना चाहता है क्योंकि उनके पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें : ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम! साउथ पार्स गैस फील्ड पर महाविनाश का खतरा

शांति या नई रणनीति?

जहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के इस तोहफे को अपनी जीत बता रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि यह ईरान की एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है। 

आपको क्या लगता है कि क्या यह सच में युद्ध का अंत है या फिर तेल की राजनीति का एक नया अध्याय? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल ट्रंप की इस खुशी ने वैश्विक बाजार और राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें : मिडल ईस्ट में महायुद्ध: खाड़ी देशों की ट्रंप को चेतावनी, अब क्या होगा?

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न :  ईरान ने ट्रंप को क्या तोहफा दिया है?

उत्तर : ट्रंप के अनुसार, यह तोहफा परमाणु से नहीं बल्कि तेल और गैस से संबंधित है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ा है।

प्रश्न :  होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर : बता दें कि Strait of Hormuz पूरी दुनिया के लिए इसलिए इतना अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया का सबसे प्रमुख तेल व्यापार मार्ग है, जहाँ से वैश्विक कच्चे तेल की लगभग 20% सप्लाई होती है।

प्रश्न :  ईरान की सैन्य शक्ति पर ट्रंप का क्या दावा है?

उत्तर : ट्रंप का दावा है कि ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अमेरिका यह जंग जीत चुका है।

Click to read the full article