ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम! साउथ पार्स गैस फील्ड पर महाविनाश का खतरा

Trump Warning Iran South Pars Qatar Attack News in Hindi – ईरान-अमेरिका युद्ध को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि मिडिल ईस्ट की राजनीति और युद्ध की आग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गई है, जहाँ पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर ख़तरे के बादल मंडराने लगे हैं।
Trump Warning Iran South Pars Qatar Attack News in Hindi
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सख्त अंदाज में ईरान को वह चेतावनी दी है, जिसने तेहरान से लेकर वाशिंगटन तक खलबली मचा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब खाड़ी के अन्य पड़ोसी देशों, विशेषकर कतर को अपनी चपेट में ले रहा है।
साउथ पार्स पर हमला और ट्रंप का रुख
अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों के अनुसार, इस घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब इजरायल ने बुधवार को ईरान के सबसे विशाल और कीमती साउथ पार्स नेचुरल गैस फील्ड पर एक सर्जिकल स्ट्राइक की थी। ऐसा कहना है कि यह फील्ड न केवल ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडारों में से एक है।
क्या आपको पता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'ट्रुथ' पर की गई एक पोस्ट के माध्यम से इस बात को साफ़ कर दिया है कि इस हमले में गैस फील्ड का केवल एक छोटा सा हिस्सा प्रभावित हुआ है।
साथ ही साथ ट्रंप ने एक बड़ी सफाई देते हुए यह भी कहा है कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही इसमें कतर का कोई हाथ था। बिना सोचे-समझे कतर के एलएनजी (LNG) प्लांटों पर मिसाइलें दागना ईरान की सबसे बड़ी गलती है।
यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत का 'मास्टरमाइंड': इजरायल के पास 3 महीने से था पूरा ब्लूप्रिंट!
कतर ऊर्जा बाजार केंद्र बना युद्ध का मैदान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इजरायली हमले के जवाब में कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हबशान और बाब फील्ड्स को निशाना बनाया है। ईरानी मिसाइलों ने कतर की एलएनजी सुविधाओं को भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे वहां भीषण आग लग गई।
ईरान का कतर पर हमला करना दुनिया के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि कतर दुनिया के लिए प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा स्रोत है। हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद कतर ने उत्पादन पहले ही बंद कर दिया था, लेकिन इन ताजा हमलों ने गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर को इतना नुकसान पहुँचाया है कि युद्ध खत्म होने के बाद भी वैश्विक आपूर्ति बहाल होने में लंबा समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें : बारूद के ढेर पर दुनिया: ईरान-इजरायल युद्ध की 5 बड़ी बातें
ट्रंप की महा-चेतावनी
हाल ही में, कतर पर किए गए हमले के बाद डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इजरायल अब साउथ पार्स फील्ड पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी शर्त है।
ट्रंप ने ईरान की कड़ी निंदा करते हुए यह है कि अगर ईरान ने दोबारा बेवकूफी की और कतर के एलएनजी प्लांटों को निशाना बनाया, तो अमेरिका-इजरायल की मदद या सहमति के बिना भी पूरे साउथ पार्स फील्ड को इतनी शक्ति से उड़ा देगा कि ईरान ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
ट्रंप ने आगे कहा कि वे इतना बड़ा विनाश नहीं चाहते क्योंकि इसका असर ईरान के भविष्य पर दशकों तक रहेगा, लेकिन अगर कतर के ऊर्जा संसाधनों पर फिर से आंच आई, तो वे कार्रवाई करने में एक पल की भी देरी नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें : ईरान पर महाप्रहार: ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी था यह 'डेथ वारंट'!
निष्कर्ष
बता दें कि मिडिल ईस्ट अब एक ऐसे 'पावर गेम' में फँस चुका है जहाँ एक भी गलत कदम पूरे क्षेत्र को तबाही की ओर ले जा सकता है। क्या भी मानते हैं कि ट्रंप की यह चेतावनी ईरान के लिए आखिरी मौका हो सकती है?
अगर तेहरान ने संयम नहीं बरता और कतर जैसे तटस्थ देशों को निशाना बनाना जारी रखा, तो साउथ पार्स गैस फील्ड का खात्मा ईरान को आर्थिक रूप से दशकों पीछे धकेल देगा। अब सबकी नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या वह पीछे हटेगा या दुनिया एक महाविनाशकारी युद्ध की गवाह बनेगी?
आपके द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) -
प्रश्न : इजरायल ने ईरान के किस गैस फील्ड पर हमला किया?
उत्तर : खबरों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े और कीमती साउथ पार्स नेचुरल गैस फील्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।
प्रश्न : ट्रंप ने ईरान को क्या चेतावनी दी है?
उत्तर : कतर के किए गए हमले के बाद, ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने दोबारा कतर के LNG प्लांट पर हमला किया, तो अमेरिका पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को तबाह कर देगा।
प्रश्न : कतर ने ईरान के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाया?
उत्तर : कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के जवाब में ईरानी दूतावास के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
Click to read the full article






