3 करोड़ और सरकारी नौकरी, फिर भी क्यों नहीं पहुंचे रिंकू सिंह?

Rinku Singh 3 Crore Prize Money News in Hindi : खेल जगत से जुड़ीं एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट के नए फिनिशर और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा खिलाड़ी रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चौकानें वाली बात यह है कि इस बार वजह उनका कोई गगनचुंबी छक्का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया एक बड़ा सम्मान है।
Rinku Singh 3 Crore Prize Money News in Hindi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त करने के साथ ही साथ राज्य सरकार ने उन्हें 3 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया है।
सोचने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए गए नियुक्ति पत्र वितरण के भव्य समारोह में रिंकू सिंह मौजूद नहीं थे। ऐसा कहा जा रहा है इस ख़बर के बाद, सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू होने के बाद अब खुद रिंकू ने एक वीडियो जारी कर इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है।
यह भी पढ़ें : RCB vs SRH Ticket Scam? 47,000 की टिकट मिनटों में खत्म, भड़के फैंस!
क्यों नहीं गए रिंकू सिंह अपना नियुक्ति पत्र लेने?
हाल ही में, भारतीय स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा यह है कि वह इस सम्मान से बेहद खुश हैं, लेकिन अपनी खेल के प्रति जिम्मेदारी के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।
इस समय रिंकू सिंह IPL फ्रेंचाइजी के कैंप में व्यस्त हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि 28 मार्च 2026 से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में रिंकू सिंह का सीजन की तैयारियों को छोड़ कहीं जाना मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रिंकू सिंह ने यह भी कहा है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹3 करोड़ की सम्मान राशि एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि IPL कैंप में बिजी होने के कारण वह समारोह में नहीं पहुंच सके, लेकिन जल्द ही वह लखनऊ जाकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लेंगे।
यह भी पढ़ें : IPL ऑक्शन पर छिड़ी जंग: दिग्गज खिलाड़ी ने की 'नीलामी' खत्म करने की मांग!
खेल निदेशालय ने क्या कहा?
क्या आपको पता है? कि राज्य के खेल निदेशक आर.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि रिंकू ने अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। खेल निदेशक का कहना है कि रिंकू सिंह को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
खेल निदेशक आर.पी. सिंह का मानना है कि इससे रिंकू सिंह न केवल मैदान पर भारत का मान बढ़ाएंगे, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी प्रदेश के खेलों में योगदान दे सकेंगे। रिंकू बहुत जल्द अपनी सुविधा के अनुसार लखनऊ स्थित खेल निदेशालय कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़ें : IPL 2026 का जलवा! पाकिस्तान छोड़ इन 4 दिग्गजों ने थामा IPL का हाथ
संघर्ष और सफलता की मिसाल है रिंकू सिंह
गौर करने वाली बात यह है कि रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अलीगढ़ की गलियों से निकलकर विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने तक, उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
- विश्व कप की जीत और निजी दुख: हम सब जानते हैं कि रिंकू हाल ही में भारत की T20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया। वह अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ आए और दुख की घड़ी में भी अपनी हिम्मत बनाए रखी और दोबारा टीम से जुड़े।
- यूपी सांसद प्रिया सरोज से सगाई: क्रिकेट के अलावा, रिंकू की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में उनकी सगाई मछलीशहर (जौनपुर) से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है, जिसने फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरीं हैं।
यह भी पढ़ें : IPL 2026: हर्षित राणा आउट! KKR के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रिंकू पर भरोसा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिंकू सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिंकू को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन खेल की व्यस्तता के कारण वह नहीं आ पाए।
साथ ही योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि यूपी सरकार का उद्देश्य रिंकू जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के देश का नाम रोशन करते रहें।
यह भी पढ़ें : गंभीर की डिजिटल वॉर: AI डीपफेक पर ₹2.5 करोड़ का महा-मुकदमा!
निष्कर्ष
सच में रिंकू सिंह की यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं। 3 करोड़ की राशि और क्लास-1 ऑफिसर की नौकरी रिंकू की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। भले ही वह अभी मैदान पर पसीना बहा रहे हों, लेकिन जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के खेल प्रशासन में एक नई पारी की शुरुआत करेंगे।
अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न : रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल कोटे के तहत 'क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी' यानी Regional Sports Officer के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रश्न : रिंकू सिंह नियुक्ति पत्र समारोह में क्यों नहीं शामिल हो सके?
उत्तर : इस समय रिंकू सिंह अपने IPL फ्रेंचाइजी के प्री-सीजन कैंप में व्यस्त थे, जिसके कारण वह लखनऊ के समारोह में नहीं पहुंच पाए।
प्रश्न : सरकार द्वारा रिंकू सिंह को कितनी सम्मान राशि दी गई है?
उत्तर : यूपी सरकार ने रिंकू सिंह को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
Click to read the full article





