RCB vs SRH Ticket Scam? 47,000 की टिकट मिनटों में खत्म, भड़के फैंस!

Chinnaswamy Stadium Ticket Controversy 2026 in Hindi : आईपीएल के 19वें सीजन के आगाज से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है! जैसा कि आप जानते हैं कि RCB vs SRH में मैच में काफी समय बचा है, लेकिन इस मैच की टिकटों को लेकर आए इस विवाद ने क्रिकेट फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।
ख़बरों के अनुसार, 28 मार्च को होने वाले RCB बनाम SRH के ओपनिंग मैच को लेकर फैंस का उत्साह उस वक्त गुस्से में बदल गया, जब बुकिंग शुरू होते ही सारे टिकट कुछ ही मिनटों में गायब हो गए।
इस विवाद के बाद भारी संख्या में क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। नाराज क्रिकेट फैंस द्वारा स्कैम और ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Chinnaswamy Stadium Ticket Controversy 2026 in Hindi
टिकट खिड़की खुलते ही 'Housefull'
IPL Schedule 2026 के अनुसार, IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आपको बता दें कि मंगलवार शाम 4 बजे जैसे ही आधिकारिक तौर पर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।
हैरानी वाली बात यह है कि वेबसाइट्स पर इतनी अधिक मात्रा में ट्रैफिक आया कि सिस्टम क्रैश होने की स्थिति बन गई थी। क्या आप मानोगे? कि दोपहर 4:01 बजे तक ही हजारों फैंस को 'Sold Out' का बोर्ड दिखाई देने लगा।
बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि करीब 40,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस ऐतिहासिक स्टेडियम के लिए लाखों लोग कतार में थे, लेकिन क्रिकेट फैंस के होश, तो तब उड़ गए जब चंद मिनटों में बुकिंग बंद हो गई।
यह भी पढ़ें : IPL ऑक्शन पर छिड़ी जंग: दिग्गज खिलाड़ी ने की 'नीलामी' खत्म करने की मांग!
टिकटों की कीमतों ने उड़ाए सबके होश
क्या आपने ऐसा सोचा था? कि इस बार टिकटों की कीमतें भी चर्चा का विषय बनेगी। RCB vs SRH मैच की टिकटों की बात करें, तो सबसे सस्ता टिकट 3,750 रुपये का रखा गया था, जबकि VVIP और कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमतें 47,000 रुपये तक पहुँच गईं। इतनी भारी कीमत के बावजूद फैंस टिकट खरीदने के लिए तैयार थे।
यह भी पढ़ें : IPL 2026 का जलवा! पाकिस्तान छोड़ इन 4 दिग्गजों ने थामा IPL का हाथ
एक भावुक पहल
अगर हम इस टिकट विवाद को हटा दें, तो एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जिसनें सभी भारतवासियों की आँखों को नम कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि इस सीजन में RCB मैनेजमेंट ने एक खास घोषणा की है। जून 2025 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताबी जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी।
RCB मैनेजमेंट की घोषणा के अनुसार, उन सभी 11 मृतकों के सम्मान में हर होम मैच में 11 सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। यह उन परिवारों के प्रति एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया।
यह भी पढ़ें : IPL 2026: हर्षित राणा आउट! KKR के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
RCB और SRH के बीच इस IPL 2026 के पहले मैच की टिकट न मिलने से नाराज फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भड़ास निकाली है। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बात का भी दावा किया है कि वे 4 बजे से पहले लॉगिन कर चुके थे, लेकिन पेमेंट गेटवे तक पहुँचने से पहले ही सीटें खत्म हो गईं।
- एक यूजर ने लिखा: एक क्रिकेट फैंस ने नाराज होते हुए यह लिखा है कि RCB टिकट सेल खोलने का क्या मतलब जब आम फैंस के लिए सीट ही नहीं है? 4:01 पर ही सब खत्म हो गया, क्या यह कोई मजाक है?
- टिकटों की धांधली के आरोप: कुछ फैंस ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में टिकट पहले ही VVIP और स्पॉन्सर को दे दिए गए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने ब्लैक मार्केटिंग का शक जताया है, उनका मानना है कि टिकटों को जानबूझकर रोका गया है ताकि बाद में उन्हें ऊँची कीमतों पर बेचा जा सके।
यह भी पढ़ें : गंभीर की डिजिटल वॉर: ai डीपफेक पर ₹2.5 करोड़ का महा-मुकदमा!
सुरक्षा और चिन्नास्वामी का इतिहास
हकीकत तो यह है RCB और SRH के बीच खेला जाने वाला यह मैच सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद अहम है। जून 2025 की उस काली घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में लंबे समय तक मैचों पर रोक लगी रही थी।
अब करीब 9 महीने बाद यहाँ बड़े स्तर पर किसी मैच का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन के लिए चुनौती सिर्फ मैच को सफल बनाना नहीं, बल्कि 40,000 की भीड़ को सुरक्षित तरीके से मैनेज करना भी है।
यह भी पढ़ें : राहुल का मिशन 2026 : क्या दिल्ली कैपिटल्स इस बार रचेगी इतिहास?
निष्कर्ष
फिलहाल, टिकटिंग पार्टनर या IPL काउंसिल की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर IPL की टिकटिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सच में आम फैंस के लिए टिकट उपलब्ध थे, या यह सब सिस्टम का खेल है? यह सवाल अब भी बरकरार है।
अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –
प्रश्न : RCB vs SRH मैच के टिकटों की कीमत क्या थी?
उत्तर : इस मैच के टिकटों की कीमत 3,750 रुपये से शुरू होकर वीवीआईपी बॉक्स के लिए 47,000 रुपये तक रखी गई थी।
प्रश्न : फैंस ने टिकट बुकिंग को लेकर क्या आरोप लगाए हैं?
उत्तर : फैंस ने बुकिंग पोर्टल में गड़बड़ी, ब्लैक मार्केटिंग और टिकटों को वीवीआईपी (VVIP) के लिए पहले से रिजर्व करने के आरोप लगाए हैं।
प्रश्न : RCB ने भगदड़ पीड़ितों के लिए क्या विशेष घोषणा की है?
उत्तर : RCB ने 2025 की भगदड़ में जान गंवाने वालों की याद में हर मैच में 11 सीटें रिजर्व रखने का फैसला किया है।
Click to read the full article





