75 साल के मोदी: जन्मदिन पर देश-दुनिया से शुभकामनाओं की बौछार, सेवा-पखवाड़ा से जश्न का आगाज़

Modi 75th Birthday Celebrations: नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें देश-दुनिया से शुभकामनाओं मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक ने बधाई दी। वहीं भाजपा और समर्थकों ने इसे सिर्फ जन्मदिन नहीं बल्कि “सेवा-पखवाड़ा” के रूप में मनाने की शुरुआत की, जिसमें जनसेवा और विकास के कई अभियान शुरू किए गए।
मोदी के जन्मदिन पर बधाइयाँ और प्रतिक्रियाएँ
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, और कहा कि उन्होंने देश में "उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की संस्कृति" स्थापित की है।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
- अन्य राज्यपालों, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री आदि से भी बधाइयाँ आईं।
- अंतरराष्ट्रीय नेताओं में, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें कॉल कर बधाई दी। ट्रम्प ने कहा कि मोदी "बहुत अच्छा काम कर रहे हैं"।
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Narendra Modi birthday wishes) पर अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट करते हुए कहा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में चांद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है। वही कांग्रेस के नेता और लोकसभा विपक्ष ने भी मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देती हुए सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मोदी जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम और आयोजन
पूरे देश में ‘सेवा-पखवाड़ा’ चलाया जा रहा है, जिसमें जनसेवा और विकास से जुड़े कार्यक्रम होंगे। दिल्ली मेंविशेष आयोजन के तौर पर 75 ड्रोन उड़ाए जाएंगे जिन पर मोदी जी की तस्वीर होगी, तुगलक रोड/त्यागराज स्टेडियम से ये प्रदर्शन होगा। गुजरात के सुरत में बड़े तिरंगे और बड़े पोस्टर द्वारा कार्यक्रम किया गया।
ये कार्यक्रम न केवल जन्मदिन का जश्न हैं, बल्कि एक तरह से सार्वजनिक और राजनीतिक संदेश भी हैं कि सरकार विकास, जनसेवा, स्वास्थ्य आदि पर काम कर रही है। “सेवा-पखवाड़ा” जैसी पहलें यह दिखाती हैं कि जन्मदिन भी एक अभियान में बदल रहा है। विशेष रूप से चुनावी महीनों को ध्यान में रखते हुए, ऐसे आयोजनों से राजनीतिक स्वीकृति और जनभावना को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
Hindi.flypped के साथ अधिक जानकारी पाएं
PM मोदी की दैनिक दिनचर्या
नरेंद्र मोदी के कुछ अनसुने तथ्य
SCO समिट: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक
UNGA-80: मोदी नहीं गए, जयशंकर ने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया
PM मोदी के 75वें जन्मदिन की झलकियाँ
अटॉर्नी जनरल ने ट्रम्प के झूठों से जताई चिंता, बड़ा बयान
महेश भट्ट-जावेद अख्तर का PM मोदी पर बड़ा बयान
No tags available for this post.





