PM Modi Daily Routine in Hindi: ये है राजनीति के महानायक मोदी और पुतिन का फिटनेस मंत्र
PM Modi Daily Routine in Hindi: बुधवार से पीएम नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय रूस दौरा शुरू होने जा रहा है। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच के 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी रूस (Russia) पहुंचेगे। रूस दौरे के दौरान पीएम मोदी (Narendra Modi) की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी मुलाकात होगी।
अगर उम्र के लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों देशों के नेताओं की उम्र में सिर्फ दो साल का अंतर है। जहां पीएम मोदी 68 वर्ष के हैं तो पुतिन की उम्र 66 साल है। इस उम्र में भी दोनों की फिटनेस लाजवाब है जिसकी पूरी दुनिया कायल है। आइए जानते क्या है दोनों देशों के महानायक मोदी-पुतिन की फिटनेस का राज़ (PM Modi Daily Routine in Hindi) ।
What's the Fitness Mantra of Vladimir Putin & PM Modi?
सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते है!
प्रधानमंत्री को चाहे दिनभर की कितनी भी थकान ही क्यों ना हो या कितनी ही गहरी नींद में क्यों ना हो, पर वह रोजाना सुबह 4-5 बजे उठ जाते हैं। सामान्यतौर पर डॉक्टर्स 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना आवश्यक बताते है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार बताया था कि वह 24 में से सिर्फ 3-4 घंटे की ही नींद लेते हैं।
अगर हम नींद की बात करे तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भी हाल कुछ ऐसा ही है। पुतिन दिन की तुलना में रात को अधिक ऐक्टिव रहते हैं। वह अपना अधिकतर काम देर रात तक जाग कर पूरा करते हैं, इस बात पर पुतिन का कहना है कि रात को वह बेहतर तरीके से काम और फोकस कर पाते हैं।
योग (Modi Daily Routine Exercises)
अपने व्यस्त ज़िन्दगी के चलते भी पीएम मोदी रोजाना सुबह योग करना नहीं भूलते है। उनकी एनर्जी और फिटनेस का मूलमंत्र सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन है। प्रधानमंत्री मोदी जिम तो नहीं जाते है लेकिन सुबह के समय नंगे पैर घास पर घूमते हुए बॉडी को हमेशा स्ट्रेच करते है जो उन्हें एक्टिव बनाए रखता है।
नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन करने से प्रधानमंत्री मोदी को मानसिक थकान और तनाव से राहत मिलती है और साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यहाँ पर देखा जाए तो पुतिन की आदतें मोदी से बिल्कुल अलग है। रुसी राष्ट्रपति पुतिन जिम में रेगुलर एक्सरसाइज और स्विमिंग करते हैं जो उन्हें फिट बनाए रखने में मदद करते है।
पुतिन नियमित रूप से दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं। आपको बता दे, पुतिन को घुड़सवारी भी काफी पसंद है। इसके लिए वो सप्ताह में एक या दो दिन घुड़सवारी करने जरूर जाते हैं।
सुबह का ब्रेकफ़ास्ट (PM Modi Daily Routine in Hindi)
पीएम मोदी की तंदरुस्ती और फिटनेस का राज उनके सुबह के हेल्दी ब्रेकफास्ट में छिपा है। पीएम मोदी नाश्ते में भाखरी, पोहा, खाखरा, और अदरक वाली गुजराती चाय लेते हैं। सुबह का यह ब्रेकफास्ट उन्हें दिनभर काम करने के लिए ताकत और एनर्जी देता है।
शायद आपको पता नहीं होगा कि मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं। भारतीय पीएम लंच और डिनर में फल और वेजिटेबल्स के साथ गुजराती या साउथ इंडियन भोजन लेना ही पसंद करते हैं। हल्के-फुल्के स्नैक्स से दिन में मोदी अपना गुज़ारा कर लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान ही पुतिन भी सुबह के नाश्ते को महत्व देते हैं। सुबह उठने के बाद जो सबसे पहला काम पुतिन करते है वो है ब्रेकफास्ट हैं।
पुतिन ब्रेकफास्ट में अंडे, दलिया और जूस लेते हैं। नाश्ते और खाने के बाद उन्हें कॉफी लेना पसंद हैं। आज हमने आपको बताया कि इस तरह से पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति अपने आप को फिट रखते है। अगर आप भी अपने आप को फिट देखना चाहते है तो इस जीवनशैली को अपना सकते है।
बेहतर और आसान जीवन के लिए उपयोगी बातें padini hai तो नीचे क्लिक करें।
- Well Health Organic Fitness Tips: नेचुरल तरीके से फिट और हेल्दी कैसे रहें?
- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है?
- Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में थाइलैंड से पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द लाया जाएगा भारत
- Japan Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.5 की रही तीव्रता, समुद्र में था इसका केंद्र
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या पीएम नरेंद्र मोदी किसी खास डाइट प्लान या न्यूट्रिशनिस्ट को फॉलो करते हैं?
उत्तर- सार्वजनिक तौर पर पीएम मोदी ने किसी पर्सनल न्यूट्रिशनिस्ट या फिक्स डाइट चार्ट का ज़िक्र नहीं किया है। वह मौसम, शरीर की जरूरत और सादगी पर आधारित भोजन को प्राथमिकता देते हैं।
2. क्या पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन कभी एक-दूसरे के साथ फिटनेस या योग पर चर्चा कर चुके हैं?
उत्तर- नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के समर्थक रहे हैं।
3. पीएम मोदी अपने व्यस्त शेड्यूल में फिटनेस के लिए समय कैसे निकालते हैं?
उत्तर- पीएम मोदी दिन की शुरुआत बहुत जल्दी करते हैं, जिससे उन्हें योग और आत्म-चिंतन के लिए समय मिल जाता है। वह फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं, न कि अलग से किया जाने वाला काम।
4. क्या पीएम मोदी कभी बीमार पड़ने पर अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हैं?
उत्तर- सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों से जरूरत पड़ने पर पीएम मोदी अपनी दिनचर्या में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार बदलाव करते हैं, लेकिन अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
Q5. क्या आम लोग पीएम मोदी और पुतिन जैसी दिनचर्या अपनाकर फिट रह सकते हैं?
उत्तर- पूरी तरह वही दिनचर्या अपनाना सभी के लिए संभव नहीं है, लेकिन योग, संतुलित आहार, नियमित नींद और अनुशासन जैसी आदतें आम लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूर अपना सकते हैं।
Click to read the full article