SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

Rajinikanth’s 75th Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का 75वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

By |
Rajinikanth’s 75th Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का 75वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Rajinikanth Birthday: भारतीय सिनेमा जगत के सबसे मशहूर सितारों में से एक सुपरस्टार रजनीकांत आज 12 दिसंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।

ये न केवल उनके लिए बल्कि उनके फैंस और सिनेमा जगत के लोगों के लिए एक बड़े उत्सव जैसा है। इस मौक पर देश-विदेश से रजनीकांत को अनेकों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

उनके 50 साल से ज़्यादा लंबे फिल्मी करियर को भी विशेष सम्मान मिल रहा है।

75 साल की उम्र और 50 साल का फिल्मी करियर

रजनीकांत का सिनेमा में योगदान इतना बड़ा और लंबा है कि आज का दिन सिर्फ उनका जन्मदिन नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के एक ऐतिहासिक अध्याय का जश्न भी बन गया है।

आपको बता दें कि उनका फिल्मी करियर लगभग पाँच दशकों से ज़्यादा समय से चल रहा है और वह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मराठी, कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

नेताओं और कलाकारों ने दी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए कामना की।

पीएम मोदी ने अभिनेता रजनीकांत के काम को आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला बताया और कहा कि उनके अभिनय ने सिनेमा जगत में नए मानदंड स्थापित किए हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी रजनीकांत को बधाई दी और उनके काम की तारीफ की।

स्टालिन ने कहा कि राजनीति और समाज दोनों ही क्षेत्रों में उनकी सादगी और अभिव्यक्ति ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर रजनीकांत की तारीफ की। अभिनेता धनुष ने ‘थलाइवा’ लिखकर अपनी शुभकामनाएं दी।

फिल्म ‘पदयप्पा’ को किया गया री-रिलीज़

रजनीकांत के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पदयप्पा’ (Padayappa) को बड़े पर्दे पर री-रिलीज़ किया गया है।

बता दें कि इस फिल्म को 4K वर्ज़न में रीमास्टर करके रिलीज़ किया गया है ताकि नई पीढ़ी भी इस क्लासिक फिल्म को थिएटर में असली अनुभव के साथ देख सके।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।       

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया रजनीकांत पर प्यार

रजनीकांत के फैंस ने आज सोशल मीडिया पर बेहद अनोखे अंदाज़ में उनका जन्मदिन मनाया।

कई फैंस ने उनके फेमस डायलॉग और स्टाइल को याद किया, तो कुछ ने उनके पुराने वीडियो और तस्वीरों के साथ अपनी भावनाएँ साझा कीं।

रजनीकांत के लिए ‘थलाइवा’ शब्द आज भी उनके करोड़ों समर्थकों के दिल में बसा हुआ है।

बस कंडक्टर से फिल्म अभिनेता कैसे बने रजनीकांत?

सुपरस्टार रजनीकांत का जीवन संघर्ष और सफलता की अनोखी मिसाल है। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत ने बस कंडक्टर के रूप में काम करते हुए अभिनय का सपना संजोया।

मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के बाद उन्हें निर्देशक के. बालाचंदर ने अपनी फिल्म में पहला मौका दिया।

उनके अनोखे स्टाइल ने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया।

लगभग पाँच दशकों में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार हुए।

आज रजनीकांत सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा हैं।

रजनीकांत को मिल चुके हैं कई बड़े पुरस्कार

रजनीकांत को कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें पद्मभूषण, पद्मविभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं।

उनकी सादगी, करिश्माई व्यक्तित्व और स्क्रीन-प्रेज़ेंस ने उन्हें केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सांस्कृति प्रतीक भी बना दिया है।

रजनीकांत की आने वाली फिल्में कौन-सी हैं?

अगर हम राजनीकांत की आने वाली फिल्मों (Rajinikanth Latest Movies) को लेकर बात करें, तो आपको बता दें कि उनकी ‘Jailer 2’ अगले साल 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है।

इसके अलावा वह कमल हासन के साथ फिल्म ‘Thalaivar 173’ से जुड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिसे 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग है।

FAQs

1. रजनीकांत की पहली फिल्म कौन सी है?

उत्तर- सन् 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ (Apoorva Raagangal) को रजनीकांत की पहली फिल्म माना जाता है।

2. रजनीकांत ने अबतक कुल कितनी फिल्मों में काम किया है?

उत्तर- रजनीकांत अबतक लगभग 170 फिल्मों में काम कर चुके हैं।  

3. रजनीकांत को थलाइवा क्यों कहते हैं?

उत्तर- रजनीकांत को थलाइवा (Thalaivaa) इसलिए कहा जाता है क्योंकि तमिल भाषा में इसका मतलब लीडर या बॉस होता है। और रजनीकांत के चाहने वाले उन्हें अपना बॉस मानते हैं।

Click to read the full article

No tags available for this post.