'Ramayana' VFX पर ऋतिक रोशन बोले- पहले फिल्म देखो!

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'Ramayana' का टीजर जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचना का दौर शुरू हो गया है। जहां कुछ लोग फिल्म के स्टारकास्ट और स्केल की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसके VFX को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
कुछ दर्शकों ने इस फिल्म को 'वीडियो गेम जैसा' बताते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बाद भी फिल्म में बेहतर विजुअल्स होने की उम्मीद थी। लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर इतनी खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। अब ‘रामायण’ के VFX की आलोचना के बीच ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया व्यक्त (Ramayana Teaser Backlash) की है।
खराब VFX को लेकर बोले ऋतिक रोशन
'Ramayana' की आलोचना (Ramayana Controversy) करने वालों को ऋतिक रोशन ने मुंहतोड़ जवाब (Hrithik Roshan Statement) दिया है। उन्होंने कहा कि सबका VFX दिखाने का तरीका अलग-अलग होता है। उन्होंने साफ तौर पर माना कि खराब VFX किसी भी फिल्म के अनुभव को खराब कर सकता है। ऋतिक ने यह भी कहा कि कई बार ऐसा VFX देखना तकलीफ दे सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो सिनेमा की गहराई को गंभीरता से समझते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केवल आलोचना ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि दर्शकों को यह भी समझना चाहिए हर बार जो खराब लगे, जरूरी नहीं कि वह तकनीकी रूप से गलत हो।
पूरी फिल्म देखने के बाद ही करें जज
ऋतिक रोशन ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ टीजर या छोटे मोटे क्लिप देखकर निर्णय ना करें। उनका कहना है कि बड़ी फिल्मों में VFX का काम लंबे समय तक चलता है और फाइनल प्रोडक्ट में काफी सुधार भी किए जाते हैं। इसलिए फिल्म को पूरी देखे बिना किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना गलत है।
VFX सिर्फ रियल नहीं, स्टाइल भी होता है
ऋतिक ने अपने बयान में कहा कि VFX का मतलब हमेशा रियलिस्टिक होना ही नहीं होता है, अलग-अलग फिल्ममेकर अपनी कहानी के हिसाब से अलग-अलग विजुअल्स और स्टाइल चुनते हैं। कुछ फिल्मे पूरी तरह से ऑरिजनल और रियल लगती है, वहीं कुछ फिल्मों मे स्टाइलाइज्ड या आर्टिस्टिक अप्रोच बनाई जाती है।
ऐसे में चीजें दर्शकों को थोड़ी अजीब लगती हैं, लेकिन वे फिल्म की क्रिएटिव विजन का हिस्सा हो सकती हैं। इसलिए आलोचना करने वालों को थोड़ी समझदारी जरूर दिखानी चाहिए। दोनों स्टाइल गलत नहीं होते हैं, बस वे अलग-अलग होते हैं।
फिल्ममेकर्स के सपोर्ट में बोले ऋतिक
ऋतिक रोशन ने फिल्म की टीम और स्टार कास्ट का सपोर्ट करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों में हजारों लोग मेहनत करते हैं। VFX आर्टिस्ट, टेक्नीशियन और क्रिएटिव टीम मिलकर फिल्म को रियल बनाने की हर संभंव कोशिश करती है। उन्होंने दर्शकों से कहा कि वे मेहनत और विजन को समझते हुए उचित तरीके से अपनी राय रखें।
AI से राम बने सुशांत सिंह राजपूत की फोटोज पर फैंस का रिएक्शन
ऋतिक रोशन के बयान (Hrithik Roshan Statement) के वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और एक्टर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, AI के जरिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भगवान राम के रूप में दिखाने वाली तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। कुछ दर्शक सुशांत की तुलना रणबीर कपूर से करते नजर आए।
सुशांत की तस्वीरें देखकर फैंस भावुक हो गए। तस्वीरें वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कहा कि सुशांत 'Ramayana' में भगवान राम के किरदार के लिए बेहतर विकल्प होते।
दूसरी तरफ किसी ने लिखा कि सुशांत राम बने रणबीर कपूर से ज्यादा बेहतर दिखते। कुछ यूजर्स ने लिखा- उनकी आंखे हमेशा दयालु थी और उनका व्यक्तित्व शांत स्वभाव का था। कुछ यूजर्स का कहना कहना है कि इस पोस्ट को देखकर उनकी मृत्यु के समय की सारी भावनाएं ताजा हो गई हैं।
कुछ यूजर्स ने असहमति जताते हुए कहा कि सुशांत का रंग भी राम के इस रूप के लिए सही नहीं था। यूजर्स ने कहा कि सुशांत का AI लुक अच्छा है, लेकिन उनका रंग भी गहरा भूरा नहीं था। इसलिए उन्हें इस रोल के लिए सही मानना उचित नहीं है।
भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है 'Ramayana'
‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 (Ramayana Film 2026) तक बड़े पर्दे पर दिखने की संभावना है, वहीं दूसरे पार्ट के अगली साल दिवाली 2027 तक आने की उम्मीद है।
Ramayana Cast में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। फिल्म में यश रावण की भूमिका में और Sunny Deol Hanuman की भूमिका में दिखेंगे।
No tags available for this post.





