SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

'83' की पूरी टीम हुई लंदन के लिए रवाना रणवीर सिंह ने दी इसकी जानकारी

By Gautam | May 28, 2019
Featured Image
जैसाकि की आपको पता है की 1983 की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की बायोग्राफी पर एक फिल्म बनाई गई है जिसमे आपको कपिल देव की किरदार के रूप में रणवीर सिंह नजर आने वाले है। इतना ही नहीं इस फिल्म में आपको रणवीर के साथ ही साथ बहुत से अभिनेता और सिंगर भी नजर आने वाले है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के लिए सभी कलाकार लंदन रवाना हो गई है। इस फिल्म के अंदर आपको भारत के र्व क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक कहानी के बारे में विस्तार से बताया गया है। वैसे हम आपको बता दें की फिल्म के सभी कलाकार विश्व कप वापस लाने के लिए आधिकारिक टीम की तरह ही मुंबई हवाई अड्डे पर पहुँचे थे।

रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी लंदन जाने की जानकारी

हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म में काम कर रही पूरी टीम की तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसमे सभी कलाकार आपको काले ब्लेज़र और नीली टाई में कपड़े पहने हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करने के साथ ही साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है 'कपिल की 'शैतानियाँ'' [embed][/embed] लंदन जाने से पहले पूरी टीम ने सबसे पहले हिमचाल प्रदेश के धर्मशाला में प्रशिक्षण लिया था जहां वे 83 विश्व कप के दिग्गज खिलाड़ियों के तहत अपने क्रिकेट कौशल को सम्पूर्ण किया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने दिल्ली में कुछ दिन महान क्रिकटर कपिल देव के साथ भी बिताए है। इसके अलावा, उन्होंने कपिल देव से प्रशिक्षण भी लिया। [embed]https://www.instagram.com/p/Bx_pYyOBDq2/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

जाने रणवीर के साथ और कितने कलाकार देखेंगे आपको '83' फिल्म में

इस फिल्म में आपको रणवीर सिंह के साथ ही साथ अन्य कलाकार भी देखने को मिलेंगे जिसमे  हरदी संधू, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, जतना सरना, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी , ताहिर राज भसीन, अम्मी विवेक और जिवा का नाम भी शामिल है। इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमा घरों में १० अप्रैल २०२० को दिखाया जाएगा। सभी क्रिकेट के दीवाने इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

Click to read the full article

Tags:
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 1983 की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप रणवीर सिंह आदिनाथ कोठारे हरदी संधू साहिल खट्टर पंकज त्रिपाठी ताहिर राज भसीन कपिल देव महान क्रिकटर कपिल देव

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *