महिलाओं के लिए भारत की 5 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत यात्रा स्थल
Top 5 Safe Places to Travel in India for Women :- अधिकतर यह देखा गया है कि महिलाएं अकेले, दोस्तों के साथ या ग्रुप में ट्रैवल करना अधिक पसंद करती हैं। लेकिन उन्हें ट्रेवल करने के साथ अपनी सुरक्षा का भी खास ख्याल रखना होता हैं। इसकेलिए उन्हें ट्रिप प्लान करते समय इस बात को देखना होता है कि कौनसी जगह उनके के लिए सुरक्षित हैं।
आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में भारत की पांच ऐसी जगहों के बारें में बताएँगे जो महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाते हैं। यह जगहें सुरक्षित होने के साथ ही बेहद खूबसूरत और व्यवस्थित होती हैं। भारत की इन जगहों पर महिलाएं बिना किसी डर के घूम सकती हैं।
Top 5 Safe Places to Travel in India for Women
1. केरल (Kerala)
क्या आपको पता है कि केरल को “God’s Own Country” के नाम से भी जाना जाता हैं। केरल को भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना गया हैं। केरल की उच्च साक्षरता दर, जागरूक समाज और पर्यटन पर निर्भर अर्थव्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।
केरल के टूरिस्ट इलाकों के लोग बहुत मददगार होते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि उनके किसी टूरिस्ट को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यहाँ का सार्वजनिक परिवहन भी अच्छा है।
इसके अलावा, आपको केरल में विभिन्न स्थानों पर महिला यात्रियों के लिए अलग सुविधाओं का प्रबंध भी मिलता हैं। केरल की मुन्नार, वायनाड, कोच्चि और अल्लेप्पी जैसे स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।
क्यों सुरक्षित है –
- केरल के लोकल लोगों का महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार
- केरल की अच्छी पुलिस व्यवस्था
2. सिक्किम (Sikkim)
केरल के बाद सिक्किम ऐसा शहर है जहाँ महिलाएं खुद असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। सिक्किम भारत का एक छोटा - सा राज्य है। सिक्किम में अपराध दर बहुत कम है। यहाँ के स्थानीय नागरिक बहुत शांत, अनुशासित और सहयोगी होते हैं। इस राज्य में महिलाएं बिना डर के घूम सकती हैं।
यदि आप सिक्किम में अपने ट्रिप को प्लान कर रही हैं तो आप सिक्किम के गंगटोक, पेलिंग और लाचेन जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स पर जा सकते हैं, क्योंकि यह जगहें महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। इन जगहों की स्वच्छता इन टूरिस्ट स्पॉट्स को और भी खूबसूरत बनाती हैं।
क्यों सुरक्षित है –
- सिक्किम का बहुत कम अपराध दर
- सिक्पकिम पर्यटकों के लिए फ्रेंडली माहौल
- महिलाओं के प्रति यहाँ के आम लोगों का सम्मानजनक व्यवहार
3. गोवा (Goa)
ज्यादातर लोग गोवा को सिर्फ Beach और Party के लिए अधिक जानते हैं, बल्कि ऐसा नहीं हैं क्योंकि गोवा भारत के सबसे सुरक्षित ट्रैवल डेस्टिनेशन की सूची में आता हैं। खासतौर पर साउथ गोवा महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित जगह है। आपको यहाँ पर बड़ी संख्या में विदेशी और भारतीय महिला पर्यटक अकेले घूमती हुई नजर आएंगी।
- गोवा में आपको टूरिस्ट फ्रेंडली माहौल मिलता है
- यहाँ की अच्छी पुलिस निगरानी गोवा को अधिक सुरक्षित बनाती है
4. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि हिमाचल प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पहाड़ी राज्यों में गिने जाने वाला राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोग बहुत अधिक सरल और मददगार होते हैं।
हिमाचल प्रदेश की कुछ स्थान बेहतर अनुभव के लिए अच्छी है जिसमें शिमला, मनाली, धर्मशाला और मैक्लोडगंज आदि का नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, यहाँ पर आपको कई महिलाएं अकेली ट्रैकिंग और कैफे हॉपिंग करती हुई भी दिखाई देती हैं।
क्यों सुरक्षित है –
- हिमाचल प्रदेश का शांत वातावरण
- राज्य के स्थानीय लोगों का मददगार होना
- बेहतर ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर का होना
5. पुडुचेरी (Puducherry)
पुडुचेरी एक छोटा पर सबसे अधिक शांत और सुरक्षित केंद्र शासित राज्य है। पुडुचेरी में आपको फ्रेंच संस्कृति की झलक देखनें को मिलती है। यहाँ का माहौल काफी सिविलाइज्ड होता है।
महिलाएं यहाँ पर साईकिल और स्कूटी से घूम सकती हैं। इस राज्य की सड़कों पर आपको कम भीड़ देखनें को मिलती है। पुडुचेरी के स्थानीय नागरिक महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखते हैं।
क्यों सुरक्षित है –
- यहाँ का शांत और साफ शहर
- कम भीड़ और कम अपराध
कुछ महत्चपूर्ण सेफ्टी टिप्स
कुछ सावधानियों का रखें खास ध्यान जैसे कि -
- महिला को रात में अनजान इलाकों में अकेले नही जाना चाहिए।
- साथ ही आपको हमेशा भरोसेमंद होटल और ट्रांसपोर्ट को चुनना चाहिए।
- आपको अपनी लोकेशन अपडेट को अपने परिवार या दोस्तों को जरुरी देनी चाहिए।
- आपके पास वहा का लोकल हेल्पलाइन जरुर होना चाहिए।
भारत में महिलाओं के लिए बहुत से जगहें सुरक्षित हैं, परन्तु केरल, सिक्किम, गोवा, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी जैसी जगहें सुरक्षित होने के साथ ही साथ बहुत अधिक खुबसूरत हैं। जिसकी वजह से कोई महिला यहाँ पर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ घूम सकती हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.