SEARCH

Find the latest news and articles

Salman Khan 60th Birthday Special: भाईजान के जन्मदिन पर जानिए उनकी करोड़ों की लग्ज़री लाइफ के बारे में

By |
Salman Khan 60th Birthday Special: भाईजान के जन्मदिन पर जानिए उनकी करोड़ों की लग्ज़री लाइफ के बारे में

Salman Khan Luxury Life: सलमान खान इस साल अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान न सिर्फ बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं बल्कि एक बड़ी संपत्ति के मालिक भी हैं। उनके पास कई शानदार प्रॉपर्टीज़, लग्ज़री कारें, सुपर बाइक और अन्य महंगे सामान हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

यह ब्लॉग सलमान खान की उन सबसे महंगी चीज़ों की लिस्ट (List of expensive things owned by Salman Khan) के बारे में है जो उन्होंने अपनी मेहनत और फिल्मों से की गई कमाई से खरीदी हैं। आइए जानते हैं सलमान खान की सबसे कीमती और महंगी चीज़ों के बारे में:

1. गैलेक्सी अपार्टमेंट – ₹100 करोड़

सलमान खान मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartments) में रहते हैं। यह समुद्र के सामने एक शानदार अपार्टमेंट है जिसकी कीमत लगभग ₹100 करोड़ के आसपास की है। यह प्रॉपर्टी सलमान की लग्ज़री लाइफस्टाइल को दिखाती है और यहां से समुद्र का खूबसूरत नज़ारा भी दिखाई देता है।

2. पनवेल फार्महाउस – ₹80 करोड़

सलमान खान का पनवेल फार्महाउस (Arpita Farms) मुंबई के पास 150 एकड़ में फैला एक विशाल और शानदार रिट्रीट है। यहाँ वे अक्सर अपने काम से ब्रेक लेकर आराम करने के लिए आते हैं। इस फार्महाउस में जिम, स्विमिंग पूल, और सुंदर प्राकृतिक दृश्य भी हैं। इसकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ बताई जाती है।

3. गोराई बीच हाउस – ₹100 करोड़

सलमान खान के पास महाराष्‍ट्र के गोराई में एक शानदार 5BHK बीच हाउस भी है। यह घर समुद्र के नज़दीक है और इसमें एक बड़ा स्विमिंग पूल, जिम, थियेटर और बाइक एरीना जैसी सुविधाएँ भी हैं। उनकी यह संपत्ति भी लगभग ₹100 करोड़ की है।

4. प्राइवेट यॉट – ₹3 करोड़

सलमान ने अपने 50वें जन्मदिन पर खुद को एक प्राइवेट यॉट गिफ्ट किया था। इसकी कुल कीमत लगभग ₹3 करोड़ की है। यह यॉट सलमान खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी स्पॉट के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

5. लग्जरी कार कलेक्शन

सलमान खान का कार कलेक्शन भी काफी शानदार है। उनके पास कई लग्जरी और हाई-एंड कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है:

  • Mercedes-Benz S-Class – लगभग ₹1.3-2.7 करोड़
  • Audi A8 L – लगभग ₹1.3 करोड़
  • BMW X6 – लगभग ₹0.94-1.26 करोड़
  • Toyota Land Cruiser – लगभग ₹1.4 करोड़
  • Audi RS7 – लगभग ₹1.5-1.65 करोड़
  • Range Rover – लगभग ₹1.66 करोड़
  • Mercedes-Benz AMG GL – लगभग ₹1.76 करोड़
  • Porsche Cayenne GTS – लगभग ₹1.70 करोड़
  • Lexus LS – लगभग ₹1.77 करोड़
  • Audi Q7 – लगभग ₹0.71-0.82 करोड़

ये कारें केवल सलमान खान के स्टेटस सिंबल को ही नहीं हैं बल्कि उनकी ज़िंदगी में लग्जरी पसंद को भी दर्शाती हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़े latest blogs को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।       

6. मोटरसाइकिल और बाइक कलेक्शन

सलमान खान मोटरसाइकिलों के भी बड़े शौकीन हैं। उनके पास कई सुपर बाइक हैं जिनकी कीमत लाखों में है:

  • Suzuki Hayabusa
  • Suzuki Intruder M1800RZ
  • Suzuki GSX-R1000Z
  • Yamaha R1

7. महंगी घड़ियाँ – करोड़ों की वैल्यू

खबरों के अनुसार सलमान खान के पास कई महंगी घड़ियाँ भी हैं, जिनमें से एक लग्जरी घड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उस एक लग्जरी घड़ी की कीमत लगभग ₹23 करोड़ बताई गई है।

8. Being Human ब्रांड – ₹235 करोड़

सलमान खान बीइंग ह्यूमन (Being Human) नाम से एक फैशन व चैरिटी ब्रांड भी चलाते हैं। इसमें कपड़े, घड़ियाँ, ज्वैलरी और कई अन्य फैशन प्रोडक्ट्स आते हैं। इस ब्रांड से होने वाली कुल आय लगभग ₹235 करोड़ है। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सलमान का एक बहुत बड़ा और फेमस ब्रांड है।

9. सलमान खान फिल्म्स (SKF)

सलमान खान अपना खुद का सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films - SKF) नाम से एक प्रोडक्शन हाऊस भी चलाते हैं। उनकी कई फिल्में, जैसे- सिकंदर, किसी का भाई किसी की जान, राधे, अंतिम आदि इसी प्रोडक्शन हाऊस में बनी हैं।     

10. सलमान खान कुल नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की कुल संपत्ति लगभग ₹2900–3000 करोड़ के आसपास बताई जाती है। वह भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाते हैं और उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है।

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वह फेमस टीवी शो बिग बॉस भी होस्ट करते हैं, जिसके लिए वह एक सीजन की ₹200–250 करोड़ तक फीस लेते हैं।    

निष्कर्ष

सलमान खान सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिज़नेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं। फिल्में, टीवी, ब्रांड्स, रियल एस्टेट और फैशन हर जगह उनकी मजबूत पकड़ है। यही वजह है कि उनकी नेट वर्थ हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है।

FAQs

1. सलमान खान की सबसे महंगी प्रॉपर्टी कौन-सी मानी जाती है?

उत्तर- सलमान खान की सबसे महंगी प्रॉपर्टी मुंबई के बांद्रा में स्थित उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट और गोराई बीच हाउस माने जाते हैं।

2. सलमान खान के पास कौन-कौन सी लग्ज़री कारें हैं?

उत्तर- सलमान खान के पास Range Rover, Mercedes-Benz S-Class, BMW X6, Audi Q7 और Toyota Land Cruiser जैसी कई करोड़ों की लग्ज़री कारें हैं।

3. सलमान खान के Being Human ब्रांड की कीमत कितनी है?

उत्तर- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के Being Human ब्रांड की अनुमानित कीमत ₹200–300 करोड़ के बीच बताई जाती है।

Click to read the full article