अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम
Sunetra Pawar Deputy CM Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे एनसीपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उप मुख्यमंत्री अजित अनंतराव पवार का 28 जनवरी को एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब महाराष्ट्र राज्य सरकार में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है।
आपको बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद राज्य में राजनीतिक नेतृत्व और सरकार के स्थायित्व पर बहस तेज़ हो गई थी। अब कुछ ही दिनों के भीतर पार्टी और गठबंधन नेताओं ने फैसला लिया है कि राजनीति में लंबे समय से सोशल कल्चरल स्तर पर सक्रिय रहीं और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उप मुख्यमंत्री चुना जाएगा।
सुनेत्रा पवार कौन हैं?
सुनेत्रा पवार राज्य सभा की सांसद हैं और कई सामाजिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियाँ निभा चुकी हैं। वे बारामती टेक्सटाइल कंपनी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं।
उनका यह राजनीतिक सफर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ आगे बढ़ रहा है और वे अब महाराष्ट्र के प्रशासनिक नेतृत्व में सीधे जिम्मेदारियाँ संभालने जा रही हैं।
शपथ समारोह कब और कैसे?
मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार 31 जनवरी 2026, शनिवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगी। आपको बता दें कि ये शपथ समारोह मुंबई में होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के सभी सदस्यों के साथ कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।
यह पहला मौका है जब महाराष्ट्र में एक महिला उप मुख्यमंत्री बनेगी, जो राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।
सरकार और गठबंधन की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये साफ किया है कि बीजेपी सरकार और गठबंधन इस निर्णय का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि एनसीपी अपने विधानसभा दल का नेता तय करेगी और उसके निर्णय को पूरा समर्थन मिलेगा।
उनकी इस बात से ये साफ पता चलता है कि सरकार के भीतर स्थिरता और बढ़ते सहयोग की भावना मौजूद है, ताकि प्रशासन सुचारू रूप से चल सके और आगामी बजट सत्र तथा चुनावी चुनौतियों का सामना किया जा सके।
क्या वजह बनी यह नियुक्ति?
अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में नेतृत्व की कमी पैदा हो गई थी। जिसके बाद निर्णयकर्ताओं और पार्टी के नेताओं ने कहा कि सुनेत्रा पवार के चयन से नेतृत्व में निरंतरता और भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी।
कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसका खुलकर समर्थन किया और कहा कि यह कदम पार्टी के बिखराव को रोकने में मदद करेगा। ये भी कहा जा रहा है कि सुनेत्रा पवार को पार्टी का विधायक दल प्रमुख नियुक्त करेगा, जिससे वे औपचारिक रूप से उप मुख्यमंत्री का पद ग्रहण कर सकें।
देश और दुनिया की aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped updated news से जुड़े रहें।
राजनीतिक और सामाजिक मायने
महाराष्ट्र की राजनीति में यह नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिक बदलाव नहीं है, बल्कि महिला नेतृत्व को सशक्त करने वाला, राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला और राज्य की सियासत में बदलाव लाने वाला फैसला माना जा रहा है।
महाराष्ट्र के पिछले उप मुख्यमंत्री अजित पवार कई दशक से राजनीति में सक्रिय रहे और उनकी मौत के बाद पार्टी और गठबंधन को संतुलित बनाए रखना जरूरी था। सुनेत्रा पवार की नियुक्ति को इसी रूप में देखा जा रहा है।
सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में चुनने का निर्णय पार्टी के सभी नेताओं के समर्थन और गठबंधन की सहमति के साथ लिया गया है। पार्टी के सदस्यों का मानना है कि उनकी नियुक्ति राजनीतिक नेतृत्व में निरंतरता और भावनात्मक ताकत देगी।
ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।
- बारामती प्लेन क्रैश: जब नंबर 11 बना किस्मत और क़यामत – जाने पूरी कहानी
- जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन, बड़ा हादसा टला
- अमेरिका बनाम ईरान: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, दुनिया दहशत में!
- भारत-EU ट्रेड डील: क्यों नाराज़ है अमेरिका?
FAQs
1. सुनेत्रा पवार किसकी पत्नी हैं?
उत्तर- सुनेत्रा पवार NCP के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी हैं। वे अब महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनी हैं।
2. सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया?
उत्तर- अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व की जरूरत थी। पार्टी और गठबंधन नेताओं की सहमति से सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी दी गई।
3. क्या सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम हैं?
उत्तर- हां, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनी हैं, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
4. उनकी नियुक्ति का राज्य की राजनीति पर क्या असर होगा?
उत्तर- उनकी नियुक्ति से सरकार में स्थिरता बनी रहेगी और महिला नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
Click to read the full article