T20 World Cup 2026:: क्या भारत से न खेलने की जिद कर सकती है पकिस्तान को कंगाल?

T20 World Cup 2026 - इस बात से क्रिकेट को देखने और समझने वाला हर व्यक्ति अच्छे से जानता है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस वक्त अपने इतिहास के सबसे काले दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान एक तरफ जहां आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ने और दिवालिया होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
भारत-पाक मैच Boycott से जुड़ी ताजा खबरों के अनुसार, ब्रॉडकास्टर्स और आईसीसी (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैच न खेलने वाले फैसले को लेकर अपने कड़े रुख दिखाए हैं, इस सख्ती के बाद पीसीबी की रातों की नींद उड़ गई है।
ब्रॉडकास्टर्स का पाकिस्तान पर कानूनी एक्शन
इस बात को पाकिस्तान बोर्ड अच्छे से जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू (राजस्व) भारत बनाम पाकिस्तान के मैचों से ही आता है, इसलिए ब्रॉडकास्टर्स के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान अधिक परेशानी में दिख रहा है। आईसीसी टूर्नामेंट्स और ब्रॉडकास्टर्स की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इसी 'हाई-वोल्टेज' मुकाबले पर निर्भर करता है।
हाल ही में पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज या हाइब्रिड मॉडल पर टी-20 वर्ल्ड कप के मैच को खेलने से इनकार कर दिया गया था, जिसपर ब्रॉडकास्टर्स ने नाराजगी दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
भारत-पाक मुकाबले को लेकर ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि उन्होंने आईसीसी के अधिकारों के लिए जो अरबों रुपये दिए हैं, उनमें भारत-पाक मैच का होना सबसे बड़ी शर्त थी। यदि पाकिस्तान बोर्ड के किसी भी फैसले के बाद भारत-पाक मैच नहीं होता है, तो ब्रॉडकास्टर्स द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान पर भारी जुर्मना लगा दिया जाएगा।
भारत-पाक मैच को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का अड़ियल रुख
कुछ समय पहले पकिस्तान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट को संबोधित करते हुए यह कहा गया है कि 'हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक स्पष्ट रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।'
इसके साथ ही प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच ने खेलने के फैसले को सही बताते हुए कहा है कि खेल में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
आईसीसी रोक सकता है पाकिस्तान का सारा फंड
भारत-पाक मैच न होना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक संकट ला सकता है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति का एक बड़ा हिस्सा आईसीसी से मिलने वाले सालाना फंड पर पूरी तरह से निर्भर करता है। सूत्रों की मानें तो आईसीसी अब पाकिस्तान को दिए जाने वाले फंड पर रोक लगा सकता है, जिसके निम्नलिखित कारण है जैसे कि :-
- अनुशासनहीनता: पाकिस्तान क्रिकेट कार्ड का टूर्नामेंट के नियमों और शेड्यूल का पालन न करना।
- सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स: निरंतर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा हाइब्रिड मॉडल को लेकर पीसीबी का बार-बार अड़ियल रुख अपनाना।
- आर्थिक गारंटी: अगर ब्रॉडकास्टर्स आईसीसी को भुगतान कम करते हैं, तो इसका सीधा असर पाकिस्तान के हिस्से पर पड़ेगा।
क्या पाकिस्तान क्रिकेट कंगाल हो जाएगा?
पाकिस्तान ऐसा देश है जो पहले से ही विदेशी कर्ज और महंगाई की मार झेल रहा है। ऐसे में यदि आईसीसी फंड रुक जाता है और ब्रॉडकास्टर्स केस जीत जाते हैं, तो पीसीबी के पास अपने खिलाड़ियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं बचेंगे।
अगर इस प्रकार की स्थिति बनती है तो न केवल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए, बल्कि वहां के करोड़ों फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा।
निष्कर्ष
क्रिकेट की राजनीति और आपसी विवाद ने खेल की साख को दांव पर लगा दिया है। इस पूरे विवाद को देखते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह तय करना होगा कि वह अपनी जिद पर अड़ा रहकर खुद को तबाह करना चाहता है, या लचीला रुख अपनाकर क्रिकेट और अपनी अर्थव्यवस्था को बचाना चाहता है।
FAQs –
Q. भारत-पाक मैच क्यों इतना अहम है?
A. इससे सबसे ज्यादा रेवेन्यू और व्यूअरशिप मिलती है।
Q. PCB की आर्थिक हालत कैसी है?
A. पहले से कमजोर और ICC फंड पर काफी निर्भर।
No tags available for this post.





