7 Super Food for Immunity System – इम्यून सिस्टम को मजूबती प्रदान करेंगे ये कुछ सुपर फूड्स

96
7 Super Food for Immunity System

7 Super Food for Immunity System – क्या आपको पता है की आपको ऐसे कौन से फूड्स खाने चाहिए। जिससे आपकी सेहत अच्छी रहे तथा आपके शरीर का इम्युनिटी सिस्टम बेहतर रहे। जैसे – जैसे मौसम करवट लेता है उसके साथ ही कई बिमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि मौसम के बदलने के साथ धूल, धुआं, पराग कण, खाद्य पदार्थ के सेवन से आपको कई प्रकार की समस्यों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे की नाक, आंख, फेफड़े, गले, श्वसन प्रणाली और त्वचा में रिएक्शन आदि। इतना ही नहीं कई बार तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है जिसके चलते इसका असर आपके सम्पूर्ण शरीर पर देखने को मिलता है। लेकिन आपको अब इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारें में बताएंगे जिसका आपको सेवन करना चाहिए। जिसके चलते आप सभी प्रकार की बिमारियों से निजात पा सकते है।

➥ 7 Super Food for Immunity System

► लहसुन

garlicलहसुन एक ऐसा सुपर फ़ूड है जो आपको कई प्रकार के रोगों से सुर रखता है। क्योंकि लहसुन एक एंटी-एलर्जिक है। यदि खाँसी, जुखाम या फिर सर्दी की समस्या से जूझ रहे है तो आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आप इन सब रोगों से निजात पा सकते है। आपको प्रतिदिन 1 या 2 लहसुन की कली को खाना चाहिए। लहसुन को खाने से आपके शरीर के कुछ ऐसे एंजाइम्स ऐक्टिवेट हो जाते है तो आपको एलर्जिक रिऐक्शन जैसे समस्याओं से बचाते है।

 

► नींबू

Lemonयदि आपका Immunity System अच्छा नहीं है तथा आप उसे बेहतर करना चाहते है तो आपको नींबू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नींबू में कुछ ऐसे ऐंटी-ऑक्सिडेंट मौजूद होते है जो आपके Immunity System को अधिक मजबूत बनाते है। इतना ही नींबू आपकी Health के लिए भी बहुत अधिक लाभकारी होता है। अगर आप एलर्जी की समस्या से परेशान है तो आपको नींबू का सेवन करना चाहिए। जिसके कारण आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। बेहतर सेहत के लिए आपको दिन में कम से कम एक बार नींबू पानी जरूर पीना चाहिए।

 

► हल्दी-अदरक

Turmeric-gingerनींबू के अलावा, आपको हल्दी और अदरक का सेवन भी करना चाहिए। क्योंकि इससे भी आप किसी भी प्रकार की एलर्जी से बहुत जल्द निजात पा सकते है। क्योंकि इन दोनों फूड्स में कुछ ऐसे  ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इंफ्लेमिट्री कंपाउंडशामिल होते है। जो आपकी एलर्जी से भयानक समस्या से सुरक्षा करते है। आप हल्दी का सेवन रोजाना दूध के साथ मिलाकर कर सकते है जबकि आप चाय में अदरक डालकर उसका सेवन कर सकते है।

 

► शकरकंद

Sweet potatoशकरकंद एक ऐसा सुपरफूड है जो आपको अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। यदि आपके शरीर में सूजन आ रही है तो आपको शकरकंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शकरकंद में कुछ ऐसे बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी6 जैसे लाभकारी तत्व पाया जाते है जो आपके शरीर की सूजन को कम करते है तथा आपको अन्य बिमारियों से भी बचाते है।

 

 

► सेब

Appleसेब का ऐसा सुपर फ़ूड है जो आपको हर सीजन में देखने को मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व शामिल होते है। जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली दुरुस्त रहती है। इतना ही नहीं आप इस Healthy Food के सेवन से एलर्जिक रिऐक्शन से अपनी सुरक्षा कर सकते है। सेब आपके शरीर के लिए बहुत अधिक गुणकारी होता है।

 

 

► ग्रीन-टी

Green teaयदि आप अपने Immunity System को बेहतर बनाना चाहते है तो आपको रोजाना 1 से 2 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी आपके Immune system booster foods के लिए तो अच्छी है ही साथ ही में यह आपके ह्रदय के लिए भी बहुत लाभकारी होती है।

 

 

► अलसी

Linseedअलसी भी आपके सेहत के लिए बहुत  अच्छा होता है बहुत से लोगों से तो इस फ़ूड का नाम ही पहली बार सुना होगा होगा। इस सुपर फ़ूड में ऐंटी-एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में शामिल होता है। इस फ़ूड का सेवन आपको गरम दूध के साथ करना चाहिए। इसके अलावा, आप इसे दही या फिर सलाद के साथ भी खा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here