आखिर क्या है Bottle Cap Challenge किसने की है इसकी शुरुआत

132
Bottle Cap Challenge

आएदिन कोई न कोई चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। ऐसे में ही कुछ समय में वायरल हुआ Bottle Cap Challenge खूब ट्रेंडिंग कर रहा है। इतना ही कई बॉलीवुड स्टार भी इस ‘Bottle Cap Challenge’ का हिस्सा बने है। आखिर यह ‘Bottle Cap Challenge’ होता क्या है। ‘Bottle Cap Challenge’ में आपको गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल का ढक्कन खोलना होता है। परन्तु आपको इस बात का ध्यान रखना होता है की ढक्कन खोलते समय बोतल नीचे न गिरे। इतना ही आज हम आपको कुछ ऐसी वीडियो दिखाएंगे जिनकों देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

अक्षय कुमार ने भी किया है Bottle Cap Challenge’ पूरा

इस ‘Bottle Cap Challenge’ में बॉलीवुड के कई सितारों ने भाग लिया है। जिसमें सबसे पहले इस चैलेंज का हिस्सा खिलाड़ी अक्षय कुमार बने थे। अक्षय कुमार ने इस ‘Bottle Cap Challenge’  को एक्सेप्ट किया था। तथा जिसके बाद उन्हें अपनी एक वीडियो को अपने सोश्ल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही साथ उन्होंने कैप्शन में यह लिखा है की मैं खुद को रोक नहीं पाया.” #BottleCapChallenge. अपने आइडल जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर. मैं बेस्ट वीडियो को री-ट्वीट/री-पोस्ट करूंगा. तो लड़कों और लड़कियों, लेट्स डू दिस.”

आखिर किसने की थी इस Bottle Cap Challenge’ की शुरुआत

इस वीडियो में अक्षय कुमार ने अपने एक्शन आइडल के बारें में भी बताया है। बहुत कम लोग इस बारें में जानते होंगे की जेसन स्टेथम ही अक्षय कुमार के एक्शन आइडल है। बहुत लोग तो जेसन स्टेथम के बारें में जानते ही नहीं होंगे। इसके अलावा, कई लोगों ने जेसन स्टेथम का नाम ही पहली बार सुना होगा। हम आपको बता दें की जेसन स्टेथम एक हॉलीवुड एक्टर और प्रोडूसर है। जेसन स्टेथम अपने सभी हॉलीवुड मूवी में खुद ही सारे स्टंट करते है। जेसन स्टेथम एक कमाल के एक्शन हीरो है। जेसन स्टेथम को अधिक प्रसिद्धि उनकी फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ से मिली है। जेसन स्टेथम ने इस Bottle Cap Challenge’ की शुरुआत की थी। इन्होने इस ‘Bottle Cap Challenge’ की शुरुआत 2 जुलाई 2019 को की थी। इनको इस ‘Bottle Cap Challenge’ को  एरोल्सन यूघ द्वारा दिया गया था।

टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल मे बने है इस ‘Bottle Cap Challenge’ का हिस्सा

अक्षय कुमार के बाद भी कई बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्रियों द्वारा इस ‘Bottle Cap Challenge’ को स्वीकार किया गया है। जिसमें हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल का नाम सामने आया है। इन्होने इस ‘Bottle Cap Challenge’ को स्वीकार अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया है तथा उस वीडियो में इन्होने अन्य बॉलीवुड स्टार को ‘Bottle Cap Challenge’ दिया है।

प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर हनी सिंह ने भी इस ‘Bottle Cap Challenge’ को एक्सेप्ट किया है। जिसके बाद इन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। इतना ही नहीं हनी सिंह ने इस ‘Bottle Cap Challenge’ को बहुत ही मजेदार अंदाज में पूरा किया है। हनी सिंह द्वारा ‘Bottle Cap Challenge’ पर बनाई गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह से बोतल का ढक्कन खुल नहीं पाता है तो वह बहुत अलग ही अंदाज में इस चैलेंज को कम्पलीट करते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here