World Cup 2019 में दो अलग रंग की जर्सी में खेलते हुए दिखेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम आपको इस बार इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच दो अलग - अलग प्रकार की जर्सी में खेलते हुए नजर आने वाली है। हम आपको बताना चाहते है की 30 मई से इंग्लैंड में वर्ल्ड कप का शंख होने वाला है। इतना ही नहीं आईसीसी द्वारा इस बार के वर्ल्ड में टीमों की जर्सी को लेकर कुछ नए फैसले लिए है। जिसके अंतर्गत, 'होम' और 'अवे' प्रणाली को ध्यान में रखते हुए सभी टीम एक दूसरी टीम की जर्सी पहनती हुई नजर आएगी। लेकिन इंग्लैंड की टीम को इस प्रणाली के अंतर्गत शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी द्वारा इस फैसले को इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि इस क्रिकेट वर्ल्ड के सम्पूर्ण इवेंट को रोचक बनाया जा सके। इससे पहले ऐसी प्रणाली को फुटबॉल के मैचों के दौरान देखा गया है जब घरेलू और विदेशी दोनों टीमें एक दूसरे की जर्सी को पहनकर मैच खेलती थी। इसी बात से प्रेरित होकर आईसीसी द्वारा लिया जा रहा है। परन्तु अभी इसकी इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जहाँ तक इंग्लैंड की टीम की बात करे तो इस वर्ल्ड कप के मैचों में नीली रंग की जर्सी पहनते हुए नजर आने वाली है। इतना ही नहीं साथ ही आपको भारत और पाकिस्तान, श्रीलंका, और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भी नीली जर्सी में ही इंग्लैंड की 22 गज की पट्टी पर खेलते हुए नजर आने वाली है। इस आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड द्वारा की जा रही है। इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम इंग्लैंड से अपना मैच खेलगी तो वह दूसरी जर्सी में खेलेगी।






