Find the latest news and articles

Impact of Toxic Relationships on Mental Health: क्या आप सुरक्षित हैं?

By |
Impact of Toxic Relationships on Mental Health: क्या आप सुरक्षित हैं?

Impact of Toxic Relationships on Mental Health in Hindi : हर व्यक्ति इस बात से अच्छे से जानता है कि जब हम 'रिश्ते' शब्द को सुनते हैं, तो हमारा मन प्यार, सुरक्षा और साथ के ख्याल के बारें में अधिक सोचने लग जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यही रिश्ता “टॉक्सिक” बन जाए, तो उसका प्रभाव आपके मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे पड़ेगा

आपको पता होना चाहिए कि टॉक्सिक रिश्ता वह होता है, जहाँ किसी व्यक्ति का निरंतर अपमान, हेरफेर और नकारात्मकता के ख्यालों के बारें में सोचने लग जाए।

हम आपको बताना चाहते है कि इसका असर केवल अस्थायी तनाव तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि इसका नकरात्मक प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक देखनें को मिलता है।

Impact of Toxic Relationships on Mental Health in Hindi

1. आत्म-सम्मान का खत्म होना

क्या आपको पता है कि Impact of Toxic Relationships on Mental Health का सबसे गहरा असर व्यक्ति के 'आत्म-विश्वास' पर पड़ता है, जो अक्सर इसका पहला शिकार बनता है।

जब किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आती है तो इससे उसके पार्टनर या किसी करीबी द्वारा लगातार की जाने वाली आलोचना, तुलना और नीचा दिखाने की कोशिशें व्यक्ति को इस बात को मानने पर मजबूर कर देती है कि वह उस काम को कर पाने में सक्षम नहीं है।

Toxic Relationship के कारण, व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी काबिलियत पर शक करने लग जाता है। इस प्रकार की स्थिति को मनोविज्ञान की दुनिया में 'Imposter Syndrome' यानी आत्म-घृणा के नाम से जाना जाता है।

2. एंग्जायटी और निरंतर तनाव

हाँ, यह बात सही है कि एक टॉक्सिक रिश्ते में रहना 'अंडे के छिलकों पर चलने' के समान माना जाता है, ऐसे में आपको हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कोई आपकी किसी बात पर सामने वाला व्यक्ति नाराज ने हो जाए।

बहुत कम लोग इस बारें में जानते है कि Impact of Toxic Relationships on Mental Health का एक बड़ा पहलू यह है कि यह निरंतर डर व्यक्ति के शरीर में 'कॉर्टिसोल' के स्तर को बढ़ा देता है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक खतरनाक होता है।

अधिक कॉर्टिसोल बढ़ने परिणामस्वरूप एंग्जायटी अटैक्स, घबराहट, और नींद न आने जैसी गंभीर मानसिक समस्याएँ शुरू हो जाती हैं।

3. 'गैसलाइटिंग' और मानसिक भ्रम

आपको पता होना चाहिए कि टॉक्सिक रिश्तों में 'आत्म-संदेह पैदा करना' एक खतरनाक हथियार है, जो सीधे तौर पर Impact of Toxic Relationships on Mental Health को और अधिक गंभीर बना देता है।

इस प्रकार की स्थिति में सामने वाला व्यक्ति आपको यह विश्वास दिलाने की भरपूर कोशिश करता है कि आपकी याददाश्त खराब है या आप पागल हो रहे हैं।

4. डिप्रेशन और अकेलापन

ऐसा बहुत बार होता कि एक Toxic Relationship आपको आपके दोस्तों और परिवार से धीरे-धीरे दूर कर देता है। इतना ही नहीं, इस प्रकार की स्थिति में जब आपके पास अपनी बात कहने के लिए कोई नहीं बचता, तो आपको अकेलापन अधिक परेशान करने लग जाता है।

Impact of Toxic Relationships on Mental Health के मामले में यह अलगाव और लगातार मिलने वाली भावनात्मक चोट व्यक्ति को गंभीर डिप्रेशन की ओर धकेल सकती है।

5. 'ट्रॉमा बॉन्डिंग'

Toxic Relationship से कई बार एक व्यक्ति का बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार की स्थिति ‘Trauma Bond’ के कारण पैदा होती है। यह एक इस प्रकार का बांड होता है, जिसमें बुरा व्यवहार करने के बाद पार्टनर अचानक बहुत प्यार दिखाता है।

यह एक इस प्रकार का चक्र होता है जिसकी वजह से आपके दिमाग में डोपामाइन का ऐसा खेल खेलता है कि व्यक्ति को उस 'कभी-कभी मिलने वाले प्यार' की लत लग जाती है। यही कारण है कि Impact of Toxic Relationships on Mental Health इतना जटिल हो जाता है, क्योंकि व्यक्ति जानते हुए भी उस रिश्ते से बंधा रहता है जो उसे अंदर से बर्बाद कर रहा है।

हीलिंग की शुरुआत कैसे करें?

मानसिक स्वास्थ्य को फिर से पटरी पर लाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने ज़रूरी हैं, जो निम्न प्रकार है:

  • पहचानें और स्वीकारें: व्यक्ति को सबसे पहले इस बात को स्वीकारना होता है कि आपका रिश्ता टॉक्सिक है साथ ही किसी भी प्रकार की बहाने बनाना बंद करना चाहिए।
  • सीमाएँ निर्धारित करें: व्यक्ति को अपनी मानसिक शांति को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए दें और 'ना' कहना सीखना चाहिए। हर बात के लिए हाँ कहना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • प्रोफेशनल मदद लें: यदि आप भी Toxic Relationship के कारण अधिक परेशान हैं, तो आप थेरेपी या काउंसलिंग की भी मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Healthy Communication Tips: सही बातचीत कैसे है अच्छे रिश्तों का सबसे आसान रास्ता?

संभल जाइए: ये 4 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते को सुधार की ज़रूरत है

Anxiety और Jealousy को आप रिलेशनशिप में कैसे संभाल सकते हैं

निष्कर्ष

मानसिक स्वास्थ्य कोई विलासिता नहीं, बल्कि ज़रूरत है। कोई भी रिश्ता आपकी शांति और गरिमा से बढ़कर नहीं होता। एक टॉक्सिक रिश्ते को छोड़ना हारना नहीं, बल्कि खुद को वापस जीतना है।

Click to read the full article