संभल जाइए: ये 4 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते को सुधार की ज़रूरत है
4 Signs Your Relationship Needs Work in Hindi : आपको एक बात का अच्छे से ज्ञान होना चाहिए कि आपका रिश्ता कांच के बने घर की तरह होता हैं, जिनकी चमक बनाए रखने के लिए आपको समय-समय पर देखभाल की ज़रूरत होती है।
शुरुआती टाइम में हर किसी रिश्ता बहुत कुशहाल होता है, लेकिन कई बार समय के साथ–साथ उसमें दरार आना शुरू हो जाती है। अक्सर देखा गया है कि आप उन छोटे संकेतों को हमेशा नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो इस बात को बता रहें होते हैं कि आपका रिश्ता खतरें में है।
आज हम आपको अपने इस लेख में 4 ऐसे प्रमुख संकेतो के बारें में बताएँगे, जो बताते हैं कि आपके रिश्ते को अधिक देखभाल की ज़रूरत है:
4 Signs Your Relationship Needs Work in Hindi
1. बातचीत का कम होना
किसी भी रिश्ते में बातचीत या संवाद उस उस रिश्ते के लिए ऑक्सीजन के रूप में काम करता है, और इसकी कमी उन 4 Signs Your Relationship Needs Work में से सबसे पहला और बड़ा संकेत है। आप आप अपने पार्टनर से बातचीत को कम देते हैं, तो आपके रिश्तों में खटास पैदा कर देता है। आपको अपने पार्टनर से बातचीत करते रहना चाहिए, इससे आपको इस दूसरे की परेशानी या फिर अन्य किसी ज़रूरी बात के बारें में पता चलता है।
- संकेत: जब आप अपने पार्टनर से सिर्फ घर के खर्चों, बच्चों या काम से सम्बंधित बातें करते हैं, तो समझ जाएँ कि आपके और आपके पार्टनर के बीच बातचीत में कमी आ रही है।
- सुधार: अगर आप अपने पार्टनर से भावनात्मक दूरी महसूस कर रहे हैं तो समझ जाइए कि आप अपने पार्टनर के साथ एक-दूसरे की भावनाओं या सपनों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। आपको अपने पार्टनर से दिन में कम से कम 15 मिनट बिना फोन के अच्छे से बात करनी चाहिए।
2. छोटी-छोटी बातों झगड़ा होना
यदि आप अपने पार्टनर की किसी बात पर असहमति जताते हैं तो ऐसा होना स्वाभाविक होता है, लेकिन अगर आप हर छोटी चीजों जैसे कि नमक कम होना या फोन न उठाना आदि जैसी बातों पर झगड़ा करते हैं। इसका मतलब है कि आपके अंदर कहीं बहुत गुस्सा दबा हुआ है। यह स्थिति उन 4 Signs Your Relationship Needs Work में से एक है जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
- संकेत: यदि आप एक-दूसरे की बात सुनने के बजाय सिर्फ खुद को सही साबित करने की कोशिश करते हैं? तो यह सब चीजें इस बात का संकेत होती हैं कि आपका में दरार आने लग गई है।
- सुधार: जब आपके और आपके पार्टनर के बीच झगड़ा शांत हो जाए, तब उस मुद्दे पर बात करें। चिल्लाने के बजाय यह कहें कि "मुझे बुरा लगा जब ऐसा हुआ" बजाए इसके कि "तुमने ऐसा क्यों किया"।
3. भविष्य की योजनाओं में उत्साह की कमी
हर रिश्ते में अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर बात करना बहुत ज़रूरी होता है। किसी भी स्वस्थ रिश्ते में दोनों पार्टनर साथ मिलकर भविष्य के सपने देखते हैं। अब चाहे वह सपने छोटी सी ट्रिप को लेकर हो या घर खरीदने के लेकर हो, साथ मिलकर योजना बनाना आपके रिश्ते के जुड़ाव को दर्शाता है।
लेकिन, जब भविष्य की इन चर्चाओं में उत्साह खत्म होने लगे, तो यह स्पष्ट रूप से उन 4 Signs Your Relationship Needs Work की ओर इशारा करता है जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है।
- संकेत: यदि आप अपने पार्टनर के बिना अपनी भविष्य की प्लानिंग अकेले कर रहे हैं या पार्टनर के साथ भविष्य की बात करते समय आपको तनाव महसूस करते हैं, तो समझ लें कि आपका रिश्ता कमजोर पड़ रहा है।
- सुधार: आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर 'बकेट लिस्ट' बनानी चाहिए। छोटी-छोटी चीज़ों की योजना साथ बनाने से खोया हुआ उत्साह वापस लौट सकता है।
4. एक-दूसरे की उपस्थिति में अकेलापन महसूस करना
जब आप अपने पार्टनर की मौजूदगी के बाद भी अकेला महसूस करते हैं तो यह किसी भी रिश्ते के खराब होने का सबसे दर्दनाक संकेत होता है। यदि आपके रिश्ते में इस प्रकार की स्थिति बार-बार बन रही है, तो यह भी 4 Signs Your Relationship Needs Work का एक गंभीर अलार्म है जो बताता है कि आप दोनों के बीच की दूरी अब काफी बढ़ चुकी है।
- संकेत: जब आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करने के बजाय फोन चलाना या दोस्तों से मिलना ज्यादा पसंद करने लगे हैं, तो इससे आपके रिश्ते पर अधिक नकरात्मक प्रभाव पढ़ता है।
- सुधार: आपको पता होना चाहिए हमेशा 'क्वालिटी टाइम' का मतलब सिर्फ साथ रहना नहीं होता है, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ना है। मोबाइल साइड में रखकर साथ में कोई गेम खेलें या वॉक पर जाएं।
FAQs –
Q. क्या हर रिश्ते में समस्याएँ आना सामान्य है?
A. हाँ, हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन समय पर ध्यान देना ज़रूरी होता है।
Q. रिश्ते में बातचीत कम होना कितना खतरनाक हो सकता है?
A. बातचीत की कमी से गलतफहमियाँ बढ़ती हैं और भावनात्मक दूरी बन सकती है।
Q. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा क्यों बढ़ जाता है?
A. अक्सर यह दबे हुए गुस्से या अनकही भावनाओं का संकेत होता है।
Click to read the full article
No tags available for this post.