इंटरव्यू में सफलता पाने के 5 तरीके जिनसे आपकी जॉब पक्की
किसी भी व्यक्ति के लिए आज के समय में जॉब पाना एक बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है। क्योंकि इंटरव्यू देने के बाद भी व्यक्ति नौकरी पाने में असफल रहता है। इंटरव्यू में चयन न होने के कारण वह निराश हो जाता है। आज हम आपको इंटरव्यू के लिए कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप इंटरव्यू क्लियर करके आसानी से जॉब की प्राप्ति कर सकते है।
मार्केंटिंग
यदि आप मार्केंटिंग के क्षेत्र में नौकरी ढूँढ रहे है तथा आप इसकेलिए इंटरव्यू देने के लिए जा रहे है। तो आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। तथा उन्हें दूब यानी घास अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद जब आप इंटरव्यू के लिए घर से बाहर निकलेंगे तो कुछ दूब को अपने पास जरूर रख लें। साथ अपने पास एक हरे रंग का वस्त्र भी रख लें। ऐसा करने से आपको इंटरव्यू में सफलता की प्राप्ति होगी।
तकनीक
अगर तकनिकी आपका पसंदीदा क्षेत्र है। तथा आप इस ही क्षेत्र में नौकरी के तलाश में है तो आपको इंटरव्यू वाले दिन सुबह - सुबह स्नान करकर शनि मंत्र के 108 जाप करने चाहिए। अथवा आपको शनिदेव के चरणों में लौंग को चढ़ाना चाहिए। इंटरव्यू के निकलते समय लौंग को अपने पास रखना न भूलें। साथ ही काले रंग के कपड़ें को अपने पास जरूर रखें।
शिक्षा
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के उपरांत आपको गायत्री मंत्र का 27 बार जाप करना चाहिए। साथ ही आपको भगवान को लड्डू की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इंटरव्यू के लिए आपको पिली रंग की शर्ट पहननी चाहिए।
प्रशासनिक सेवा
सुबह जल्दी उठकर भगवान भास्कर को जल चढ़ाना चाहिए। जल अर्पित करने के बाद आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने से बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए। तथा गुड़ का सेवन भी जरूर करना चाहिए। जिससे आपका इंटरव्यू में चयन हो सकता है।
मीडिया, कला व संगीत
इस दिन आपको सुबह - सुबह नहाकर सरस्वती माता के चरणों में फूल अर्पित करने चाहिए। फिर आपको सरस्वती मंत्र का जाप करना चाहिए। और उनकी वंदना करनी चाहिए। तथा इंटरव्यू के समय जाते वक्त अपने पास गुलाबी या सफ़ेद रुमाल जरूर रख लें।
FAQs – इंटरव्यू में सफलता पाने के उपाय
Q. क्या इंटरव्यू में सफलता के लिए पूजा-पाठ करना जरूरी है?
A. पूजा-पाठ से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत रहता है, जिससे इंटरव्यू के दौरान डर और घबराहट कम होती है। यह मानसिक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाता है।
Q. मार्केटिंग फील्ड के इंटरव्यू के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए?
A. मार्केटिंग क्षेत्र के इंटरव्यू के लिए भगवान गणेश की पूजा, दूब अर्पित करना और हरे रंग का वस्त्र या दूब साथ रखना शुभ माना गया है, जिससे सफलता के योग बनते हैं।
Q. तकनीकी (Technical) जॉब के इंटरव्यू में कौन-सा मंत्र लाभदायक है?
A. तकनीकी क्षेत्र के लिए शनिदेव का मंत्र 108 बार जपना और उनके चरणों में लौंग अर्पित करना लाभकारी माना जाता है। इंटरव्यू के समय लौंग और काले रंग का वस्त्र साथ रखना शुभ होता है।
Q. शिक्षा क्षेत्र के इंटरव्यू के लिए क्या करना चाहिए?
A. शिक्षा क्षेत्र में इंटरव्यू देने से पहले गायत्री मंत्र का 27 बार जाप, भगवान को लड्डू का भोग और पीले रंग की शर्ट पहनना शुभ फल देता है।
Q. प्रशासनिक सेवा के इंटरव्यू में सफलता के लिए कौन-सा उपाय करें?
A. प्रशासनिक सेवा के लिए भगवान सूर्य को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, बड़ों का आशीर्वाद लेना और गुड़ का सेवन करना लाभदायक माना जाता है।
Q. मीडिया, कला और संगीत क्षेत्र के इंटरव्यू में क्या उपाय अपनाने चाहिए?
A. इस क्षेत्र में इंटरव्यू के दिन मां सरस्वती की पूजा, सरस्वती मंत्र का जाप और इंटरव्यू के समय गुलाबी या सफेद रुमाल साथ रखना शुभ संकेत माना जाता है।
Click to read the full article