SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

घी के जबरदस्त फायदे: सेहत और सुंदरता दोनों के लिए अमृत समान

By |
घी के जबरदस्त फायदे: सेहत और सुंदरता दोनों के लिए अमृत समान

हमारे रसोईघर में इस्तेमाल होने वाला घी सिर्फ खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार इसे ‘जीवनदायी अमृत’ भी तक कहा गया है। आज हम जानेंगे कि घी का सही इस्तेमाल कैसे करें और इसके 7 जबरदस्त फायदे क्या हैं?

घी का सही इस्तेमाल 

सुबह खाली पेट घी

सुबह उठते ही गुनगुने पानी में 1 चमच घी मिलाकर पिएं। इससे पाचन तंत्र को मदद मिलती है, आंतों को चिकनाई मिलती है साथ ही कब्ज और गैस आदि की शिकायत कम हो जाती है। 

रात को दूध के साथ घी लें

सोने से पहले एक चमच घी गर्म दूध में मिलाकर लें। इससे नींद बेहतर आती है, दिमाग शांत होता है और शरीर को आराम भी मिलता है।

ऑयल पुलिंग (मुँह में घी रखकर कुल्ला)

गुनगुना किया हुआ घी सुबह उठकर कुछ मिनट मुंह में रखें, फिर कुल्ला करें। इससे मसूड़े, दांत मजबूत होते हैं, मुंह में सूखापन कम होता है साथ ही सांस में ताज़गी आती है। 

नस्य थेरेपी (नाक में घी)

 2 से 3 बूंद गुनगुना घी नाक में डालें। इससे नाक की नमी बनी रहती है, सूखापन-जलन आदि में आराम मिलता है।

नाभि पर घी लगाना

नाभि हमारा एनर्जी-सेंटर माना गया है। नाभि क्षेत्र में घी लगाने से पाचन अग्नि संतुलित होता है, गैस-पेट फूलने जैसी समस्याओं में बहुत राहत मिलता है। 

जोड़ों की मालिश के लिए घी

गर्म घी से जोड़ों की मालिश करें। इससे जकड़न कम होती है, सूजन को राहत मिलती है और जोड़ों को लचीलापन मिलता है।

जलन या घाव पर घी

हल्की जलन, कट या फटे होंठों पर शुद्ध घी लगाने से त्वचा जल्दी ठीक हो जाती है, संक्रमण का डर भी कम हो जाता है।

घी के 7 जबरदस्त फायदे

  • पाचन को मजबूत बनाता है, आंतों को चिकनाई देता है।
  • नींद तथा शांति-मानसिकता में भी सहायक होता है।
  • मुंह, दांत, मसूड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • नाक-स्नायुओं को राहत देता है, थोड़े से इस्तेमाल में असर नज़र आता है।
  • पेट-गैस, कब्ज और अपच से निजात दिला सकता है।
  • जोड़ों की समस्या में सहजता लाने में मददगार है।
  • त्वचा-घाव-जलन में प्राकृतिक राहत देता है।

कुछ बातों का ध्यान रखें

  • घी का चयन शुद्ध और घने रंग वाला होना चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा में नहीं संतुलित मात्रा में उपयोग करने से फायदा मिलता है।
  • यदि किसी को चिकित्सकीय समस्या है (जैसे–गठिया, मधुमेह आदि), तो इसे अपनाने से पहले चिकित्सक से सलाह लेना ज़रूरी है।

सेहत और न्यूट्रिशन से जुड़ी ज़रूरी जानकारियाँ

पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: क्या रोज़ाना घी खाना सेहत के लिए अच्छा है?

उत्तर: हाँ, सीमित मात्रा में शुद्ध देसी घी का सेवन रोज़ करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, पाचन में सुधार करता है और त्वचा को निखारता है। ध्यान रखें कि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।

प्रश्न 2: कौन-सा घी सबसे बेहतर माना जाता है?

उत्तर: देशी गाय के दूध से बना बिलौने वाला घी सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, D, E और K की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखती है।

प्रश्न 3: क्या बच्चों को रोज़ घी देना चाहिए?

उत्तर: हाँ, बच्चों को रोज़ घी देना फायदेमंद है क्योंकि यह दिमाग और हड्डियों के विकास में मदद करता है। लेकिन मात्रा उनकी उम्र और शारीरिक गतिविधि के अनुसार तय करें।

प्रश्न 4: घी को कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए?

उत्तर: एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में लगभग 1 से 2 चम्मच घी पर्याप्त है। अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और हृदय पर असर पड़ सकता है।

प्रश्न 5: क्या घी खाली पेट लेना जरूरी है?

उत्तर: सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लेकिन अगर किसी को एसिडिटी या मोटापे की समस्या है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

प्रश्न 6: क्या घी फ्रिज में रखना चाहिए या कमरे के तापमान पर?

उत्तर: शुद्ध देसी घी को कमरे के तापमान पर रखना ही बेहतर होता है। इसे ठंडी और सूखी जगह पर ढककर रखें, फ्रिज में रखने से यह जम सकता है और अपनी प्राकृतिक सुगंध खो सकता है।


 

Click to read the full article

No tags available for this post.