SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

क्रैनबेरीज है अच्छी सेहत का राज़, ओरल हैल्थ के साथ जानें और क्या क्या हैं फ़ायदे।

By Nidhi | February 28, 2020
Featured Image

क्रैनबेरीज (cranberries) एक लाल रंग का छोटा फल होता है और खाने में इसका स्वाद खट्टा होता है। दुनिया भर में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। ये मुख्यतः जूस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। क्रैनबेरीज सेहत को लेकर भी बहुत अच्छा होता है और हमारे पाचन तंत्र के हर अंग को स्वस्थ रखता है। मूल रूप से अमेरिका के आदिवासियों को इस फल का पता था और उन्होंने सबसे पहले इसका इस्तेमाल खाने के लिए किया, इसके साथ ही वो इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी करते थे। समुंद्री जहाज़ के लोग इसे स्कर्वी से बचने के लिए खाते थे।

तो आइये जानते हैं क्रैनबेरीज में क्या क्या होता है, एक सामान्य कप में अगर क्रैनबेरीज भर ली जाएँ तो उनमे ये सब होगा।

-46  ग्राम कैलोरीज

-0 ग्राम  फैट

-12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स

-4 ग्राम  फाइबर

-4 ग्राम  शुगर

-1 ग्राम  प्रोटीन

-2 मिलीग्राम  सोडियम

क्रैनबेरीज में  इसी के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य मिनरल्स भी होते हैं। आइये देखते हैं क्रैनबेरीज के कुछ फायदे।

UTI  में हैं फायदेमंद

UTI beneficial

Urinary Tract Infections महिलाओं में होने वाली एक आम बीमारी है। ये एक तरह का  बैक्टीरिया होता है जो ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक्ट में चिपक जाता है।क्रैनबेरीज में एक तत्व होता है  डी-मेनोज जो इस बक्टेरिया को बढ़ने से रोकता है और इस से  संक्रमण का खतरा भी कम होता है

पेट के अलसर और कैंसर से बचाता है

Prevents stomach from ulcers and cancer

दुनिया में पेट का कैंसर सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में से एक है ये एक हेलिकोबैक्टर नामक बैक्टीरिया से होता है। ये बैक्टीरिया आँतों में चिपक जाता है और पेट में जलन का कारण बनता है यही जलन आगे चल के अलसर और कैंसर में बदल जाती है। अगर आप क्रैनबेरीज का जूस का सेवन करते हैं तो कैंसर का खतरा कम हो जाता है।  एक रिपोर्ट में पाया गया की रोज आधा लीटर क्रैनबेरीज जूस पीने वालो को पेट में जलन की शिकायत कम पायी गयी है।

दिल की बीमारी में लाभदायक

Beneficial in heart disease

दुनिया में लगभग हर तीसरे व्यक्ति को दिल की बीमारी है। क्रैनबेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो दिल की बीमारी में लाभदायक होते हैं। क्रैनबेरीज का जूस पीने से इस तरह से फायदा होता है।

- ये HDL यानी की अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है

- ये LDL यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को काम करता है। 

-ये ब्लड प्रेसर को काम करता है।

- ये खून की धमनियों में जलन भी कम करता है।

- सुधारे ओरल हेल्थ

क्रैनबेरीज मुँह के रोगों के लिए भी असरकारक है। मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों में सूजन, मुँह से बदबू आना मुँह के कुछ रोग हैं। दरअसल क्रैनबेरीज में एक तत्व होता है  प्रोऐन्थोसाइनिडिन ये तत्व मुँह में  होने वाली बिमारियों से बचाता है इसके लिए रोज क्रैनबेरीज खाना शुरू कर दें।

रखें इस बात का भी ध्यान

be carefull about these things

वैसे तो क्रैनबेरीज एक अच्छा फल है पर इसे ज्यादा खा लिया जाए तो बीमारी का कारण भी बन सकता है, इसे ज्यादा खाने से पेट भी ख़राब हो सकता है आइये जानते हैं इसे कब नहीं खाना चाहिए।

- क्रैनबेरीज का इस्तेमाल एक निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए ज्याद मात्रा में लेने से इस से पेट में दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।

- अगर आप खून पतला करने की कोई दवाई ले रहें हैं तो भी आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

- सबसे मुख्य बात ये है क्रैनबेरीज में आक्सीलेट होता है, अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये पत्थरी में सहायक होता है। इस से आपको पत्थरी हो सकती है।

❖ और पढ़ें:

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestSwaraBhasker , स्वरा ने दिया अपने ट्रॉल्स को ये जवाब

क्यों है CAA जरुरी?, कैसे विरोधी कर रहें हैं आम जनता को गुमराह!

व्हाट्सएप वेब में आया नया फीचर, जल्द ही देखने को मिल सकता है डार्क मोड

कैसे बढ़ाएँ अपने शरीर की इम्युनिटी पावर, जानिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स

रसीला फल ‘संतरा’ जानें कैसे है हमारे लिए उपयोगी, क्या हैं साइड इफेक्ट्स

Click to read the full article

Tags:
know the health benefits of cranberries health benefits of cranberries in hindi cranberry benefits for skin benefits of cranberry juice fresh cranberry nutrition in hindi cranberry health facts in hindi cranberry facts

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *