SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

ICC Cricket World Cup 2019 IND Vs NZ – न्यूजीलैंड के कप्तान ने मांगा इंडिया का सपोर्ट

By Gautam | July 11, 2019
Featured Image
टीम इंडिया का ICC Cricket World Cup 2019 को जीतने का सपना टूट गया है। न्यूजीलैंड ने इस ICC Cricket World Cup 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को 18 रन से मात दे दी है। ICC Cricket World Cup 2019 के इस सेमीफाइनल मैच में टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की शुरुआत बेहद रही ख़राब थी। टीम न्यूजीलैंड अधिक रन बनाने में कामियाब नहीं रही है। इस मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली। परन्तु मैच को पूरा होने से रोक नहीं पाई। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ती हुई नजर आई। टीम इंडिया ने अपने निरंतर अंतराल पर विकेट खो दिए। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने मैच को अंत तक ले जाने की भरपूर कोशिश की जिसमें वह कामियाब भी रहे। परन्तु टीम इंडिया को ICC Cricket World Cup 2019 के फाइनल में पहुँचा पाने में असफल रहे।

न्यूजीलैंड ने करा ICC Cricket World Cup 2019 के फ़ाइनल मे प्रवेश    

न्यूजीलैंड की टीम एक बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। परन्तु मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसा कहा है। जिसको सुनकर सभी भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान कैन विलियम्सन ने कहा मुझे उम्मीद है की भारतीय फैंस टीम इंडिया से ज्यादा गुस्सा नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने कहा की हमें टीम इंडिया के समर्थकों के सपोर्ट की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है की सभी भारतीय फैंस ICC Cricket World Cup 2019 के फाइनल में टीम न्यूजीलैंड का सपोर्ट करें।

मैच जीतने के बाद यह कहा कीवी टीम के कप्तान ने

ICC Cricket World Cup 2019 के इस सेमीफाइनल मैच के बाद टीम न्यूजीलैंड के कप्तान से प्रेस कांफ्रेंस में यह पूछा गया है की टीम न्यूजीलैंड ने भारत के 125 करोड़ लोगों सपना तोड़ दिया है। इसपर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?  विलियम्सन से यह सवाल इसलिए पूछा गया है की टीम इंडिया में केन विलियम्सन बहुत अधिक पॉपुलर है। उन्हें भारत में बहुत अधिक पसंद किया जाता है। केन आईपीएल में टीम हैदराबाद के कप्तान है। इस पर केन  ने हँसते हुए कहा है की मैं (केन विलियम्सन) उम्मीद करता हूँ की भारतीय फैंस मुझसे गुस्सा नहीं होंगे।

कीवी टीम के कप्तान ने क्या कहा भारतीय फैंस से

इसके अलावा. उन्होंने कहा है की इस तरह के मैच में कोई भी टीम जीत सकती है। साथ ही उनका यह भी कहना है की ICC Cricket World Cup 2019 के इस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है। लेकिन इस मैच का नतीजा टीम न्यूजीलैंड के पक्ष में आया है। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने क्रिकेट को लेकर जो पैशन दिखाया है वह शानदार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की टीम इंडिया काफी भाग्यशाली है की उनके पास इतना सपोर्ट करने वाले फैंस है। जो हर मुश्किल घड़ी में टीम इंडिया के सह खड़े रहते है। अंत में केन ने कहा की मैं आशा करता हूँ की इन 125 करोड़ भारतीय फैंस का समर्थन हमें  ICC Cricket World Cup 2019 के फाइनल में मिलेगा। मैच की जानकारी - ICC Cricket World Cup 2019
  • मैच - IND vs NZ, प्रथम सेमी-फ़ाइनल (1 v 4), ICC क्रिकेट विश्व कप 2019
  • दिनांक - मंगलवार, 09 जुलाई, 2019
  • टॉस - न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना
  • समय - 03:00 PM (भारतीय समय अनुसार)
  • स्थान - अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
  • अंपायर - रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो
  • तीसरा अंपायर - रॉड टकर
  • मैच रेफरी - डेविड बून
  • मैच परिणाम – टीम न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से दी मात

Click to read the full article

Tags:
MS Dhoni world cup 2019 ICC Cricket World Cup 2019 ICC World Cup 2019 Team India icc news cricket updates News Sports Kane Williamson Virat kholi IND vs NZ indian fans captain virat kohli

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *