SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

Mulank 7 : मूलांक 7 वालों का व्यक्तित्व: जानें इनके जीवन, प्रेम और करियर के राज़! 

By |
Mulank 7 : मूलांक 7 वालों का व्यक्तित्व: जानें इनके जीवन, प्रेम और करियर के राज़! 

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 क्या होता है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का जन्मदिन 7, 16 या 25 तारीख को होता है, तो उसका मूलांक 7 माना जाता है। 

इस अंक का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। यह अंक स्वतंत्रता, मौलिकता, चिंतनशीलता और मिस्ट्री से जुड़ा हुआ है। 

मूलांक 7 वाले व्यक्तियों की प्रमुख विशेषताएँ

  • मूलांक 7 वाले लोग बहुत अलग सोच रखने वाले होते हैं इसलिए ये अपनी खुद की राय बनाते हैं। रुटीन या बंधे हुए नियम को फॉलो करना इन्हें जल्दी बोर कर देता है।
  • इनकी कल्पनाशक्ति और बोलने-लिखने की कला बहुत अच्छी होती है, इसलिए ये कला, लेखन या सोच-विचार वाले कामों में अच्छा कर सकते हैं।
  • ये लोग गहराई से सोचने वाले होते हैं और कई बार अपने ही विचारों में खोए भी जाते हैं या खोए हुए रहते हैं। इनका व्यक्तित्व थोड़ा अलग और अनोखा होता है।
  • लोग इन्हें पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये छोटी बातों पर गुस्सा भी कर जाते हैं। इनकी खोजने और सीखने की आदत इन्हें हमेशा नया चीजों के बारे में जानने के लिए प्रेरित करती है, इसलिए ये हर चीज़ में कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं।

मूलांक 7 शिक्षा, करियर व वित्तीय स्थिति

शिक्षा: इनकी शुरुआती पढ़ाई कभी-कभी थोड़ी कमजोर रहती है, लेकिन बाद में ये मेहनत और लगन से ये अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें रहस्यमय या गहराई वाले विषय जैसे गुप्त विद्या, शोध या अध्ययन बहुत पसंद आते हैं।

करियर: ये लोग सोचने-समझने और बातों को अच्छे से समझाने में माहिर होते हैं। इसलिए ये लेखक, कवि, अध्यापक, दार्शनिक, ज्योतिषी, जज या शोधकर्ता आदि जैसे कामों में बहुत अच्छा करते हैं।

आर्थिक स्थिति: ये लोग अपनी मौलिक सोच से अच्छा पैसा कमाते हैं, लेकिन खर्चे भी जल्दी और अधिक कर देते हैं। दान-पुण्य करना इन्हें अच्छा लगता है, इसलिए आमतौर पर इनकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहती है।

मूलांक 7 के प्रेम, विवाह और मित्रता संबंध

मित्रता: Number 7 वाले लोग ऐसे दोस्तों को पसंद करते हैं जो समझदार हों और जिनसे अच्छी बातें की जा सकें। इनके ज़्यादातर दोस्त बहुत लंबे समय तक नहीं टिकते, लेकिन जिनसे जुड़ते हैं, उनसे दिल से जुड़ते हैं। 1, 2, 3, 5, 6, 7 और 9 मूलांक वाले लोग इनके अच्छे दोस्त बन सकते हैं।

प्रेम और विवाह: ये लोग प्यार में सच्चे और गंभीर होते हैं, लेकिन दिखावा बिल्कुल भी नहीं करते हैं। इनके रिश्तों में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, पर शादी के बाद आमतौर पर जीवन शांत और संतुलित रहता है। कुछ महिलाएँ इनकी गहरी सोच से थोड़ा डर या दूरी महसूस कर सकती हैं।

परिवार: भाई-बहनों और घरवालों से इनका रिश्ता सामान्य तौर पर अच्छा रहता है। परिवार के बीच जरूरी बातचीत और सहयोग बना हुआ रहता है।

Mulank 7 वालों का स्वास्थ्य

जिनका मूलांक 7 होता हैं उन लोगों का स्वास्थ्य और जीवनशैली उनके सोचने के तरीके से काफी जुड़ा होता है। ये ज़्यादा सोचते हैं, इसलिए कई बार चिंता या मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। 

मन कभी-कभी बेचैन या उलझा हुआ भी रहता है।

शारीरिक रूप से, इन्हें पेट से जुड़ी दिक्कतें, त्वचा संबंधी समस्याएँ या आंखों की कमजोरी आदि जैसी स्समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। कभी-कभी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Mulank 7: शुभ दिन, रंग और अंक की संभावनाएँ

  • शुभ तारीख : 7, 16, 25
  • शुभ दिन: रविवार, सोमवार और गुरुवार
  • शुभ रंग: हल्का पीला व काफ़ूरी रंग (औघंडी/नीला-हरा)

मूलांक 7 से जुड़े आम सवाल और उनके जवाब

प्रश्न. मूलांक 7 किसे कहते हैं?

उत्तर.  अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। यह अंक रहस्य, अध्यात्म, और गहराई से सोचने की क्षमता का प्रतीक है।

प्रश्न. अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का स्वामी ग्रह कौन है?

उत्तर.  मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु (Ketu) माना जाता है। केतु रहस्य, अंतर्ज्ञान, और आध्यात्मिकता का ग्रह है, जो व्यक्ति को गहन विचारशील और अलग सोच वाला बनाता है।

प्रश्न. क्या मूलांक 7 वाले लोग सफल होते हैं?

उत्तर.  हाँ, मूलांक 7 वाले लोग अपनी बुद्धिमत्ता, मौलिक सोच और विश्लेषण क्षमता के कारण जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
हालाँकि, इन्हें सफलता धीरे-धीरे और आत्म-प्रयासों से मिलती है, लेकिन ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहाँ अपनी पहचान बना लेते हैं।

प्रश्न. मूलांक 7 के लिए कौन सा पेशा अच्छा होता है?

उत्तर.  इनके लिए सबसे उपयुक्त करियर क्षेत्र हैं:

  • लेखन, अध्यापन, शोध, ज्योतिष, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, कानून या कला।
  • केतु की ऊर्जा के कारण ये व्यक्ति गहराई से सोचने और विश्लेषण करने वाले पेशों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

प्रश्न. मूलांक 7 और मूलांक 9 वालों की जोड़ी कैसी रहती है?

उत्तर.  

  • मूलांक 7 और मूलांक 9 की जोड़ी आकर्षक और प्रेरणादायक होती है।
  • 7 नंबर व्यक्ति विचारशील और शांत होता है, जबकि 9 नंबर जोशीला और नेतृत्व वाला।
  • कभी-कभी स्वभाव का अंतर टकराव ला सकता है, लेकिन एक-दूसरे को समझने पर यह जोड़ी लंबे समय तक टिकती है।

प्रश्न. मूलांक 7 के लोगों की कमजोरियाँ क्या हैं?

उत्तर.  

  • ज़रूरत से ज़्यादा सोचने की आदत
  • अकेलापन या भावनात्मक दूरी महसूस करना
  • दूसरों पर भरोसा करने में कठिनाई
  • निर्णय लेने में देरी
  • मूड स्विंग और चिंता की प्रवृत्ति
  • यदि ये अपनी सोच को संतुलित रखना सीख जाएँ, तो ये कमजोरियाँ ताकत में बदल सकती हैं।
  • मूलांक 7 वाले किन अंकों के साथ ज्यादा मेल खाते हैं?

मूलांक 7 वालों की सबसे अच्छी संगति 1, 2, 3, 5, 6, 7 और 9 मूलांक वाले लोगों के साथ रहती है।
ये लोग उनकी गहराई और विचारशीलता को समझ पाते हैं, जिससे रिश्ते स्थिर रहते हैं।

प्रश्न. मूलांक 7 और केतु ग्रह का क्या संबंध है?

उत्तर.  केतु ग्रह मूलांक 7 का स्वामी है, जो व्यक्ति को अंतर्ज्ञानी, रहस्यमयी और ज्ञानप्रिय बनाता है।
केतु व्यक्ति को भौतिकता से दूर कर आध्यात्मिकता, रहस्यवाद और आत्म-खोज की ओर प्रेरित करता है।

प्रश्न. मूलांक 7 के लिए कौन से रत्न शुभ माने जाते हैं?

उत्तर.  मूलांक 7 वालों के लिए गोमेद (Hessonite Garnet) या कैट्स आई (Lehsunia) रत्न शुभ माने जाते हैं।

इन्हें पहनने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है।
(रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।)

प्रश्न. मूलांक 7 वाले लोगों को जीवन में किन बातों से बचना चाहिए?

उत्तर.  

  • अत्यधिक सोचने या हर चीज़ में संदेह करने से बचें।
  • अकेलापन और दूसरों से दूरी न बनाएं।
  • अपनी बातों को मन में दबाकर न रखें — बातचीत करें।
  • निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों की सुनें।
  • नकारात्मक सोच से दूर रहें और आध्यात्मिक अभ्यास करें।

प्रश्न. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 का भविष्य कैसा रहेगा?

उत्तर.  मूलांक 7 वालों का भविष्य आध्यात्मिक उन्नति, नई सीख और आत्म-खोज से भरा रहता है।
ये लोग जीवन के हर पड़ाव पर नया दृष्टिकोण अपनाते हैं और अंततः मान-सम्मान व स्थिरता प्राप्त करते हैं।
2025 के बाद से इनके लिए नए अवसर, करियर में पहचान और मानसिक संतुलन के संकेत दिखाई देते हैं।

अन्य जानकारी के लिए यह पढ़ें

मूलांक 1 के व्यक्तित्व और विशेषताएँ
मूलांक 2 के व्यक्तित्व और गुण
मूलांक 3 के व्यक्तित्व और ताकत
मूलांक 4 की ताकत और व्यक्तित्व
मूलांक 5 के व्यक्तित्व और विशेषताएँ
मूलांक 6: व्यक्तित्व, जीवन, प्रेम व करियर

Click to read the full article

No tags available for this post.