Find the latest news and articles

Rich Dad Poor Dad Book Review: क्या सिखाती है रॉबर्ट कियोसाकी की किताब रिच डैड पुअर डैड?

By |
Rich Dad Poor Dad Book Review: क्या सिखाती है रॉबर्ट कियोसाकी की किताब रिच डैड पुअर डैड?

Rich Dad Poor Dad Book Review in Hindi: रॉबर्ट कियोसाकी की किताब रिच डैड पुअर डैड दुनिया की सबसे फेमस पर्सनल फाइनेंस किताबों में से एक है। यह किताब हमें पैसों के बारे में सोचने का नजरिया बदलने में मदद करती है। यह किताब सिर्फ पैसा कमाने की नहीं, बल्कि पैसे को समझने और सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में भी बताती है।

रिच डैड पुअर डैड किताब दो पिताओं, एक गरीब पिता (पुअर डैड) और दूसरा अमीर पिता (रिच डैड) की सोच की तुलना करती है। पुअर डैड लेखक के असली पिता हैं, जो पढ़े-लिखे, नौकरी करने वाले और सुरक्षित जीवन में विश्वास रखते थे। जबकि रिच डैड उनके दोस्त के पिता हैं, जो बिज़नेस और निवेश के ज़रिए अमीर बने।

रिच डैड पुअर डैड किताब का मेन आइडिया क्या है?

इस किताब का सबसे बड़ा आइडिया है अमीर लोग पैसे के लिए काम नहीं करते, बल्कि पैसा उनके लिए काम करता है। ज्यादातर लोग पूरी जिंदगी नौकरी करते हैं, सैलरी लेते हैं और बिल चुकाते हैं। लेकिन अमीर लोग अपनी संपत्ति खुद बनाते हैं, जिससे उन्हें बिना काम किए भी पैसा मिलता रहता है।

संपत्ति और ज़िम्मेदारी हैं दो अहम भाग

किताब के दो सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्से संपत्ति और ज़िम्मेदारी हैं। संपत्ति वह है जिससे आपकी जेब में पैसा आए। उदाहरण के लिए जैसे बिज़नेस, किराए पर दिया गया मकान, शेयर, म्यूचुअल फंड आदि।

ज़िम्मेदारी वह है जिससे आपकी जेब से पैसा खर्च होता है। उदाहरण के लिए महंगी कार या बड़ा घर लेना और उससे आपकी कोई कमाई भी नहीं हो रही है। लेकिन फिर भी उसकी देख-रेख करना और उस पर खर्च करना आपकी ज़िम्मेदारी है।  

इस किताब में कियोसाकी बताते हैं कि आम लोग असल में अपनी ज़िम्मेदारी को संपत्ति समझ लेते हैं और इसी वजह से उन्हें हमेशा पैसों की परेशानी रहती है।

एजुकेशन v/s फाइनेंशियल एजुकेशन

इस किताब में पुअर डैड कहते हैं कि अच्छी पढ़ाई करो, अच्छी नौकरी पाओ और सुरक्षित रहो। लेकिन रिच डैड कहते हैं कि पैसे कमाने के बारे में सीखो, निवेश करना सीखो और लाइफ में रिस्क लेकर आगे बढ़ो।

किताब यह नहीं कहती कि स्कूल की पढ़ाई बेकार है, लेकिन यह जरूर कहती है कि स्कूल हमें पैसे कमाना नहीं सिखाता। हमें खुद फाइनेंशियल एजुकेशन सीखनी पड़ती है।

डर और लालच को बाहर निकालो

रॉबर्ट कियोसाकी इस किताब में बताते हैं कि अधिकतर लोग दो वजहों से पैसा नहीं बना पाते। पहला है डर और दूसरा है लालच। कुछ लोगों को पैसा खोने का डर रहता है और कुछ लोग लालच में आकर ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं।

रिच डैड सिखाते हैं कि डर से भागने के बजाय उससे सीखना चाहिए। गलती करना बुरा नहीं है क्योंकि हर गलती से कुछ न कुछ सीख मिलती है।

नौकरी या बिज़नेस

इस किताब में यह भी समझाया गया है कि नौकरी आपको सीमित पैसा देती है। सैलरी बढ़ती ज़रूर है, लेकिन उसके साथ खर्च भी बढ़ जाते हैं। इसे कियोसाकी रेस ऑफ रैट कहते हैं जिसका मतलब रोज़ एक जैसी चलने वाली जीवनशैली या दिनचर्या होता है।

वहीं अगर आप कोई बिज़नेस या निवेश करते हैं, तो उसमें आपको पूरी आज़ादी होती है। शुरुआत में मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी होती है, लेकिन समय के साथ आपका पैसा खुद काम करता है।

शिक्षा और किताब से जुड़े latest blogs पढ़ने के लिए Flypped Hindi Updates से जुड़े रहें।   

इस किताब से क्या सीख मिलती है?

1.  पैसों के बारे में सोचने का नया तरीका अपनाना और पैसे के लिए काम करना छोड़कर पैसे को अपने लिए काम करना सिखाना।

2.  फाइनेंशियल एजुकेशन को स्कूल की पढ़ाई से ऊपर प्राथमिकता देना।

3.  खर्च करने की नहीं बल्कि अपनी खुद की संपत्ति बनाने की आदत और सोच विकसित करना।

4.  फाइनेंशियल आज़ादी का महत्त्व समझते हुए रिस्क लेने की समझ और सोच विकसित करना और अपनी असफलताओं से सीखना।

5.  नौकरी के साथ-साथ निवेश करके अपनी आय के कई स्रोत बनाना।

6.  डर और लालच पर नियंत्रण रखकर समझदारी से वित्तीय निर्णय लेना।

7.  टैक्स और खर्चों को समझकर स्मार्ट तरीके से पैसे बचाना।

8.  अमीरों की तरह सोचना और उनके जैसी मानसिकता को अपनाना।

9.  बिज़नेस और निवेश को समय से पहले शुरू करने की आदत डालना।

10. पैसों से जुड़े फैसले लेते समय आत्म-अनुशासन बनाए रखना और लगातार सीखते रहना।

कैसी है किताब की भाषा और शैली?

यह किताब बहुत ही सरल और आसान भाषा में लिखी गई है। इसमें जीवन से जुड़े असली उदाहरण हैं, जिससे इस किताब को समझना और भी आसान हो जाता है।

अगर आप किताब पढ़ने की शुरुआत कर रहे हैं, तब भी यह किताब आपके लिए उपयोगी है। इस किताब को स्टूडेंट्स, नौकरी करने वाले, बिज़नेस शुरू करने वाले और जो फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हैं, सभी पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

रिच डैड पुअर डैड सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि सोच बदलने का एक साधन है। यह हमें सिखाती है कि पैसा कैसे काम करता है और हम उसे अपने लिए कैसे काम में लेना चाहिए।

अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित और आज़ाद बनाना चाहते हैं, तो यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए। यह किताब आपको अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन अमीर बनने की सोच जरूर देगी।

FAQs

1. रिच डैड पुअर डैड किताब किस विषय पर आधारित है?

उत्तर- यह किताब पैसे की समझ, निवेश, बिज़नेस, आज़ादी और फाइनेंशियल एजुकेशन पर आधारित है।

2. रिच डैड पुअर डैड किताब के लेखक कौन हैं?

उत्तर- इस किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी हैं।

3. रिच डैड पुअर डैड किताब का मुख्य संदेश क्या है?

उत्तर- पैसे के लिए काम मत करो, पैसे को अपने लिए काम करने दो।

4. क्या रिच डैड पुअर डैड किताब शुरुआती लोगों के लिए उपयोगी है?

उत्तर- हाँ, यह किताब बिल्कुल आसान भाषा में लिखी गई है और शुरुआती लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

5. इस किताब से सबसे बड़ी सीख क्या मिलती है?

उत्तर- अपनी संपत्ति बनाना, पैसे को समझना और फाइनेंशियल फ्रीडम की ओर बढ़ना।

Click to read the full article

No tags available for this post.