SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

आखिर क्यों सोनाक्षी सिन्हा ने उठाए मिशन मंगल के पोस्टर पर सवाल - कहा जो बिकता है वही दिखता है

By Gautam | August 08, 2019
Featured Image
Sonakshi Sinha - कुछ ही समय में फिल्म मिशन मंगल रिलीज होने वाली है। इस ही देखते हुए इस फिल्म के पोस्टर को भी जारी कर दिया गया है इस पोस्टर में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू के साथ अन्य स्टार भी दिखाई दे रहे है। लेकिन इस पोस्टर को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ऐसा कह दिया है जो वर्तमान समय में काफी अधिक वायरल होता हुआ दिख रहा है। हाल ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) द्वारा अपने इस फिल्म मिशन मंगल को लेकर यह कहा गया है की अक्षय कुमार सबसे अधिक बिकने वाले बॉलीवुड स्टार है ऐसे में उनको फिल्म में अधिक जगह दी जाना तो तय था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है की जो दिखता है वही बिकता है।

Sonakshi Sinha

इस फिल्म को 15 अगस्त के दिन दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जिसमें आपको अक्षय कुमार, विद्या बालन के साथ अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है की अक्षय कुमार की या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा खासा बिज़नेस कर सकती है। तथा यह फिल्म बेहद ही शानदार रहने वाली है इसका अंदाजा आप इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को देखकर लगा सकते है। जारी किए गए इस फिल्म के पोस्टर को देखकर पता चलता है की इस फिल्म में अक्षय कुमार का अहम रील रहने वाला है। https://www.instagram.com/p/B0U4T9KHSiL/?utm_source=ig_embed इतना ही नहीं जब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से एक इंटरव्यू में पूछा गया की अक्षय कुमार को पोस्टर में अधिक जगह दिए जाने पर उनका क्या कहना है तो इसपर Sonakshi Sinha ने कहा की हमारे लिए किसी भी फिल्म में कार्य करना एक टीम वर्क है। फिल्म की शूटिंग में हम सबने एक साथ कार्य किया है। उस समय इस बात का बिलकुल भी अहसास नहीं हुआ है की फिल्म में कोई जूनियर है या कोई सीनियर है। परन्तु उन्होंने यह जरूर कहा है की जो बिकता है वही दिखता है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का कहना है की उनसे इस बात को काफी समय पहले किसी ने की थी। वो बात मुझे भी अच्छे से याद है। उन्होंने यह भी कहा की अक्षय कुमार सबसे अधिक बिकने वाले स्टार है इसलिए उन्हें किसी भी फिल्म में मुख्य किरदार मिलना तो तय है। https://www.instagram.com/p/BzuZ9qxHy7B/?utm_source=ig_embed
फिल्म को भारत के पहले मंगलयान पर आधारित बनाया है
इस फिल्म को भारत के पहले मंगलयान पर आधारित बनाया गया है। मिशन मंगल को लेकर इस फिल्म की सम्पूर्ण टीम अति उत्साहित है। सभी स्टार को अपनी इस फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें है। और फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को देखकर लगता भी है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होगी। इस फिल्म को भारत द्वारा सफलतापूर्वक मंगल गृह पर मंगलयान को भेजे जाने की सम्पूर्ण कहानी को विस्तार से बताया गया है। क्या आपको पता है की इस मंगलयान को मंगल गृह तक भेजने में महिलाओं की अहम भूमिका रही थी। इस बात का आप इस फिल्म को देखकर अच्छे से पता लगा सकते है। https://www.instagram.com/p/Bzr7HzanOtl/?utm_source=ig_embed फिल्म मिशन मंगल के निर्माता द्वारा इस फिल्म में इसरो की उपलब्धता के साथ ही साथ उनके द्वारा दिए गए अंतरिक्ष विज्ञान योगदान को सम्पूर्ण रूप से दर्शाया है। इतना ही नहीं फिल्म के जरिए देश के सभी प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों का सम्मान किया गया है।

Click to read the full article

Tags:
Akshay Kumar Bollywood News Sonakshi Sinha News Latest Bollywood Movie Sonakshi Sinha Latest Movie Mission Mangal

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *