TATA Punch EV Facelift Features: ₹9.69 लाख में प्रीमियम अनुभव
TATA Punch EV Facelift Features in Hindi : जैसाकि आपको पता है कि भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में Tata Motors का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। अपने ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए, कंपनी ने हाल ही में, अपनी नई Tata Punch EV Facelift को लॉन्च कर दिया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने के लिए कंपनी ने इस Tata Punch EV Facelift लॉन्च किया है। बहुत से लोग TATA की इस नई गाड़ी को माइक्रो-SUV का नया अवतार बता रहे हैं।
बता दें कि TATA का यह नया मॉडल न केवल दिखने में मॉडर्न है, बल्कि तकनीकी रूप से भी इतना एडवांस है कि यह बजट सेगमेंट की परिभाषा बदल रहा है।
क्या है TATA Punch EV Facelift कीमत?
TATA Punch EV Facelift Features और इसकी आक्रामक कीमत इस कार की सबसे बड़ी खासियत है। यदि आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो इसे ₹9.69 लाख में खरीद सकते हैं। यह इस कार की शुरुआती कीमत है, जबकि टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए 14.29 लाख रूपये का भुगतान करना होगा। देखा जाए तो यह कार आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी है।
आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि कंपनी ने अपनी कार की शुरुआती कीमत महज 6.49 लाख रूपये रखी है। कंपनी ने कार की कीमतों को अपने सभी माध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए तय किया है।
इतना ही नहीं, कार की बैटरी का उपयोग 'पे-पर-यूज़' रेंटल आधार पर करते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ईवी खरीदना तो चाहते हैं लेकिन भारी शुरुआती निवेश से बच रहे हैं।
कैसी है TATA Punch EV Facelift बैटरी और परफॉरमेंस
TATA Punch EV Facelift Features की लिस्ट में सबसे महत्वपूर्ण इसके बैटरी विकल्प हैं। इस फेसलिफ्ट में ग्राहकों को दो मुख्य बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करते हैं जैसे कि -
- 30 kWh बैटरी (Standard Range): शहर में ड्राविंग के लिए यह एक सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि आपको इस कार में ARAI-क्लेम्ड रेंज लगभग 365 किमी की मिलती है।
- 40 kWh बैटरी (Long Range): यदि आप अधिक लंबा ट्रेवल करना पसंद करते हैं, तो आपको TATA की इस नई कार को खरीदना चाहिए। इस कार की ARAI रेंज 465-468 किमी तक जाती है। रियल-वर्ल्ड कंडीशन (C75) में यह आसानी से 350-355 किमी की रेंज दे देती है।
चार्जिंग की रफ्तार
टाटा कंपनी द्वारा लॉन्च की गई इस कार में आपको 65 kW DC फास्ट चार्जिंग दमदार सपोर्ट दिया जा रहा है। इसकी मदद से आप अपनी कार को 20% से 80% तक मात्र 26 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।
डिज़ाइन और एक्सटीरियर
यदि हम डिजाइन की बात करें तो, TATA Punch EV Facelift Features में 'Digital Design Language' का असर साफतौर पर देखनें को मिलता है। इसमें नए स्प्लिट-LED हेडलैंप्स और आकर्षक फ्रंट बंपर दिया गया है।
16-इंच के नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड रियर LED टेल-लैंप्स इसे सड़क पर एक प्रीमियम एसयूवी वाली पहचान दिलाते हैं।
इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स
यदि आप इस कार के कैबिन के अंदर कदम रखते ही आपको एक लक्जरी अहसास मिलता है क्योंकि टाटा ने TATA Punch EV Facelift Features की खूबियों के बारें में पता चलता है, जिसे आप निम्न प्रकार से समझ सकते हैं जैसे कि :-
- 12.3-इंच टचस्क्रीन: यह TATA Punch EV Facelift के सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूथ इन्फोटेनमेंट सिस्टम है।
- वेंटिलेटेड सीट्स: यदि आप गर्मी के मौसम में अधिक ड्राविंग करते हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत बेहतर विकल्प है।
- 360-डिग्री कैमरा: इसकी मदद से आप आप तंग गलियों में आसानी से अपनी गाड़ी ड्राइव कर सकते हैं।
सुरक्षा मतलब टाटा का भरोसा
यह बात पूरी दुनिया को पता है कि TATA एक ऐसी भरोसेमंद कंपनी है, जो सुरक्षा के मामले में कोई भी समझौता नही करती है। इसलिए ही आपको बेहतरीन TATA Punch EV Facelift Features में पैसेंजर सेफ्टी को प्राथमिकता दी गई है।
Punch EV में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की विरासत इसे परिवारों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बनाती है।
ये भी पढ़ें - Top 10 Best Features Car in India जो आपकी कार को बनाएंगे स्मार्ट
जाने क्यों खरीदें TATA Punch EV Facelift को?
कुल मिलाकर देखा जाए तो, TATA Punch EV Facelift Features और इसकी काबिलियत Tata Punch EV Facelift को उन लोगों के लिए एक 'कम्प्लीट पैकेज' बनाती है जो कम खर्च में एक प्रीमियम, सुरक्षित और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। BaaS मॉडल ने इसे आम आदमी की पहुंच में ला खड़ा किया है।
Click to read the full article