नंबर 13 का रहस्य: आखिर क्यों इस अंक से थर-थर कांपती है दुनिया?
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों 13 नंबर को अशुभ माना जाता है? बता दें कि दुनिया में हर अंक का अपना महत्व होता है, लेकिन संख्या ’13’ एक ऐसा अंक है जिसे सुनते ही कई लोगों के माथे पर पसीना आ जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर में लोग इंटरनेट पर अक्सर 'Why 13 Number is Unlucky' के पीछे के रहस्यों को खोज रहे हैं।
Why 13 Number is Unlucky in Hindi
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि पश्चिमी देशों में तो इसका डर इतना अधिक है कि लोग इसे 'ट्रिस्काइडेकाफोबिया' के नाम से पुकारते हैं। लेकिन आज तक लोग इस बात को नहीं समझ पाए हैं कि आखिर कैसे एक साधारण सी संख्या इतनी डरावनी और अशुभ हो सकती है?
आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको 13 नंबर के पीछे छिपे इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और विज्ञान के पहलुओं के बारें में विस्तारपूर्वक बताने की कोशिश करेंगे।
13 नंबर और जुडास का धोखा
ऐसा कहा जाता है कि नंबर 13 को अशुभ मानने की सबसे बड़ी वजह ईसाई धर्म की एक ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है। माना जाता है कि ईसा मसीह के अंतिम भोजन के दौरान मेज पर कुल 13 लोग बैठे थे। इसमें से 13वां व्यक्ति ‘जुडास’ था। इस व्यक्ति ने बाद में ईसा मसीह के साथ विश्वासघात किया था।
इस घटना के बाद, लोगों में ऐसी धारणा पैदा हो गई थी कि एक साथ 13 लोगों का बैठना या 13 नंबर का साथ होना दुर्भाग्य लाता है और यहीं से इस सवाल की शुरुआत हुई कि Why 13 Number is Unlucky यानी 13 नंबर को मनहूस क्यों समझा जाता है।
देवताओं की दावत और नंबर 13
पुरानी कहानियों के अनुसार, एक बार स्वर्ग में 12 देवता दावत कर रहे थे। तभी वहाँ बिना बुलाए 'लोकी' नाम का एक चालाक देवता 13वें मेहमान के रूप में पहुँच गया था। उसने वहाँ झगड़ा करवाया और देवताओं के सबसे पसंदीदा देवता 'बालदुर' की जान ले ली।
यह बात लोगों के मन में बैठ गई कि Why 13 Number is Unlucky, और तब से लोग 13 नंबर को खतरनाक और डरावना मानने लगे थे।।
क्यों डरते हैं लोग शुक्रवार 13 से?
ऐसा हो सकता है कि आपको यह बात जानकर हैरानी हो, लेकिन इस अंक से जुडी इतिहास की एक घटना ने लोगों के डर को और अधिक बढ़ा दिया था। 13 अक्टूबर 1307 को शुक्रवार के दिन, फ्रांस के राजा ने हजारों सैनिकों को पकड़ लिया और उन्हें जिंदा जलाने का आदेश दे दिया था।
यह भयानक कत्लेआम शुक्रवार को हुआ था, इसीलिए आज भी दुनिया भर में 'Friday the 13th' को सबसे अशुभ दिन माना जाता है और यह इतिहास की उन प्रमुख घटनाओं में से एक है जो स्पष्ट करती है कि Why 13 Number is Unlucky।
वास्तुकला और आधुनिक दुनिया में खौफ
क्या आप जानते है कि नंबर 13 का डर सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं है, यह आज की आधुनिक वास्तुकला में भी दिखता है, जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं।
- गायब 13वीं मंजिल: आपने बहुत बात बार देखा होगा कि कई बड़े होटलों और इमारतों में 12वीं मंजिल के बाद सीधे 14वीं मंजिल आती है। इतना ही नहीं, लिफ्ट में 13 नंबर का बटन भी नहीं होता है।
- विमान और होटल: आप बहुत बार किसी न किसी फ्लाइट में ज़रूर बैठे होंगे, तो आपने यह भी देखा होगा कि कई एयरलाइंस में 13 नंबर की सीट नहीं होती और होटलों में कमरा नंबर 13 रखने से बचा जाता है।
- भारत का नजरिया: भारत में भी कई लोग 13 तारीख को शुभ कार्यों से बचते हैं, हालांकि चंडीगढ़ जैसे शहर के सेक्टरों की प्लानिंग में भी 'सेक्टर 13' को शामिल नहीं किया गया था।
ये भी पढ़ें : जरूर जानें 10 Interesting Facts About Constitution of India के बारे में
गणित और विज्ञान क्या कहता है?
यदि आप विज्ञान के नजरिय से नंबर 13 को देखते हैं, तो आपको इसमें कोई भी बुराई नजर नहीं आएगी। कई गणित के जानकारों का भी यह कहना है कि दुनिया में 12 की संख्या को बहुत 'खास' और 'पूरा' माना जाता है, जैसे साल के 12 महीने, घड़ी के 12 घंटे और 12 राशियां।
Why 13 Number is Unlucky के पीछे का वैज्ञानिक तर्क बस इतना है कि जब इस 'पूर्ण' माने जाने वाले 12 अंक में 1 और जोड़ दिया जाता है, तो लोगों को लगता है कि प्राकृतिक व्यवस्था बिगड़ गई है।"
निष्कर्ष
सच तो यह है कि नंबर 13 का अशुभ होना पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक है। कई संस्कृतियों में 13 को शुभ भी माना जाता है। यह हमारी सोच पर निर्भर करता है कि हम किसी अंक को शक्ति मानते हैं या अंधविश्वास।
बता दें कि Why 13 Number is Unlucky का असली जवाब डर अंक में नहीं, बल्कि उसे लेकर बनी सदियों पुरानी कहानियों और हमारे मन के वहम में छिपा है।
Click to read the full article