Find the latest news and articles

Winter Alert! क्या सच में जम जाएगा उत्तर भारत?

By |
Winter Alert! क्या सच में जम जाएगा उत्तर भारत?

दिन प्रतिदिन बढ़ती ठंड को देखते हुए भारत के मौसम विभाग द्वारा 2026 में  शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों में अधिक तापमान गिरने, विजिबिलिटी कम तथा AQI और अधिक ख़राब हो सकता है। जिससे भारतवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले कुछ दिनों में सम्पूर्ण उत्तर भारत में सर्दी को प्रकोप देखने को मिला है। अधिक सर्दी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सर्दी के साथ ही ख़राब विजिबिलिटी के चलते लोगों को हवाई यात्रा करने में  समस्या हो रही है।

दिल्ली के साथ इन राज्यों में सर्दी का कहर

बीते रविवार यानी कि 04 जनवरी को भारत की राजधानी दिल्ली में Mminimum Ttemperature  में भारी गिरावट देखनें को मिली है। दिल्ली के साथ ही भारत के कई अन्य राज्यों में भी सर्दी ने अपना भयंकर रूप दिखाया है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार आदि शामिल हैं।

इन सबके अलावा, कश्मीर घाटी में भी तापमान को शून्य ने नीचे दर्ज किया गया है। जिसके बाद भारत के मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ़बारी की आशंका जताई है।

अधिकतम तापमान 17 डिग्री और AQI लेवल 266 रहने की आशंका

प्रतिवर्ष भारत के लोगों को सर्दियों के मौसम में समस्याओं का सामना करना पड़ता है चाहे वो हवाई यात्रा करनी हो या फिर सुबह - सुबह जरुरी काम से घर के बाहर निकलना हो।  इस वर्ष भी सर्दी ने अपनी परम्परा को जारी रखा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों की सर्दी के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा है कि भारत में अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान को 17.3 डिग्री दर्ज दिया गया है। जिसे समान्य दिनों से 2 डिग्री कम बताया है। जबकि अगर हम दिल्ली के AQI की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय AQI लेवल 266 रहता है तो भारत के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ख़राब है।

राजस्थान में भी सर्दी ने दिखाया अपना भयंकर रूप

ऐसा नहीं है कि सिर्फ दिल्लीवासियों को ही एक सर्दी का सितम झेलने को मिल रहा है। राजस्थान में भी विभिन्न स्थानों पर घना कोहरा देखा गया है। जिसमें सीकर जिले के फतेहपुर में बर्फ जमा देने वाली सर्दी देखनें को मिल रही है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान को 1.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

फतेहपुर के अलावा, राजस्थान के सिरोही, पाली और चूरू में भी लोगों को न्यूनतम तापमान के कारण भारी परेशानी हो रही है। इन सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर किया गया है। इसके अलावा, वनस्थली 4 और लूंकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान की वजह से अधिक सर्दी हो रही है।

6 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

भारत के मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 जनवरी को सम्पूर्ण उत्तर भारत के साथ मध्य कश्मीर के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के भी कुछ इलाकों में 6 जनवरी को बर्फ़बारी के साथ बारिश भी हो सकती है।

अगले कुछ दिनों में भारत के उत्तर व पूर्वी इलाकों में तापमान और भी अधिक नीचे जा सकता है। 6 जनवरी के बाद मौसम में अधिक बदलाव देखनें को नहीं मिलेगा। गुजरात के नागरिकों को आने वाले कुछ दिनों में सर्दी से राहत मिल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि आने वाले 5 दिनों में गुजरात का तापमान बढ़ सकता है। इसके अलावा, भारत के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

FAQs

Q. उत्तर भारत में ठंड कब खत्म होगी?

Ans. भारत के मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी अपना और भयंकर रूप दिखा सकती है।

Q. बच्चों को ठंड से कैसे बचाएं?

Ans. यदि आप अपने बच्चों को सर्दी से बचाना चाहते है तो आपको उन्हें गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाएं।

Q. आज दिल्ली का AQI कितना था?

Ans. दिल्ली में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर 223 µg/m³ दर्ज किया गया है जो दिल्ली के नगरिकों के स्वास्थ्य के बहुत ख़राब है।

मौसम से जुड़ीं ऐसी ही Flypped News Updates को पढ़ने के लिए आज ही Flypped Weather News को Follow करें !

Click to read the full article