Find the latest news and articles

Khaleda Zia Passed Away : कौन है खालिदा जिया ? जिन्होनें भारत की ये बात नहीं मानी!

By |
Khaleda Zia Passed Away : कौन है खालिदा जिया ? जिन्होनें भारत की ये बात नहीं मानी!

Khaleda Zia Passed Away : हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खालिदा जिया ने 30 दिसम्बर 2025 को अंतिम साँस ली। इनके निधन की जानकारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मीडिया सेल द्वारा दी गई है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन (Bangladesh PM Khaleda Zia Passed Away)

वर्तमान समय में बांग्लादेश राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। बांग्लादेश प्रधानमंत्री Khaleda Zia काफी लम्बे समय से बीमारी से जूझ रही थी। जिसके चलते उन्हें, ढाका के एवर केयर हॉस्पिटल में  इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लम्बे इलाज के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ था। मंगलवार को सुबह 6 बजे, फ़ज्र की नमाज़ के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

क्या है शेख हसीना और खालिदा जिया का इतिहास? (Sheikh Hasina Khaleda Zia History)

बीते समय में बांग्लादेश के इन दो दिग्गज नेताओं शेख हसीना और खालिदा जिया का रिश्ता अच्छा नहीं रहा है क्योंकि इन दोनों नेताओं की निजी और वैचारिक दुश्मनी रही है। खबरों के अनुसार, वर्ष 1971 के बाद हुए सैन्य बदलाव, सत्ता संघर्षों के कारण यह लड़ाई चुनावी जंग से बढ़कर राज्य संस्थानों, सड़कों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया तक जा पहुँची थी।

कैसे संबध थे खालिदा जिया और शेख हसीना के बीच ? (Khaleda Zia and Sheikh Hasina Relationship )

वर्ष 1990 के बाद Khaleda Zia and Sheikh Hasina Relationship में लोकतंत्र कम और व्यक्तिगत प्रतिशोध की राजनीति ज्यादा रही थी। इतना ही नहीं वर्ष 1990 और 2000 के दौरान हुए चुनाव में जीवन-मरण की लड़ाई बन गई थी। इनके बिगड़ते संबध के कारण बांग्लादेश की संसद को कई बार स्थगित भी किया गया था। जिसके बाद, विपक्ष बहिष्कार करता रहा और सड़कें हिंसा के रूप में बदल गई थी।

अगर आपको यह खबर अंग्रेज़ी में पढ़नी है, तो नीचे लिंक पर क्लिक करें।

क्या खालिदा जिया के निधन की खबर झूठी है? (Khaleda Zia Death News Real or Fake)

खालिदा जिया के निधन की खबर झूठी नहीं है। खालिदा जिया ने 30 दिसम्बर 2025 को  ढाका के एवर केयर हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली। इनके निधन की जानकारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सोशल मीडिया द्वारा दी गई है। जब भी बांग्लादेश के दिग्गज नेताओं की बात होगी उसमें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नाम ज़रूर शामिल होगा।

बांग्लादेश में बीएनपी और अवामी लीग की प्रतिद्वंद्विता (BNP and Awami League rivalry in Bangladesh)

2025 के अंत में हुए राष्ट्रीय चुनावों के अनुसार, पार्टी द्वारा एक ऐसा बयान दिया गया था जो कि पार्टी के रूख में संभावित बदलाव की ओर संकेत करता है। इतना ही नहीं, पार्टी के सदस्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुजीब विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रहे थे। जिसमें सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति कार्यालय में जाकर दरबार से उनका चित्र हटाना और धनमंडी 32 में उनके आवास को ध्वस्त भी किया गया था।

कैसे थे खालिदा जिया के भारत के साथ सम्बन्ध (Khaleda Zia India Relations)

क्या आप जानते हैं कि बांग्लादेश नेशनल पार्टी को अवामी लीग की तुलना में अधिक रूप से भारत विरोधी देखा गया है। उन्होंने वर्ष 2001 से 2006 के अपने राजनीतिक कार्यकाल में जमात इ इस्लामी जैसीं एक इस्लामवादी संगठन को उजागर किया था। इस संगठन का भारत द्वारा कई बार विरोध में जताया गया था परन्तु इसके बाद भी खालिदा जिया द्वारा इस संगठन पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की गई थी।

ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट jaane ke liye नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- ताजुद्दीन अहमद (Tajuddin Ahmad) बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री थे। इन्होनें 11 अप्रैल 1971 से 12 जनवरी 1972 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बांग्लादेश के विकास के लिए अपना योगदान दिया था।

2. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?

उत्तर- खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं थी।

3. खालिदा जिया कितने वर्ष की थी ?

उत्तर- 15 अगस्त 1945 में खालिदा जिया का जन्म हुआ था, 80 वर्ष की आयु में 30 दिसम्बर 2025 को उनका निधन हो गया है

Click to read the full article

No tags available for this post.