SEARCH

Find the latest news and articles

PM Modi Celebrating Xmas: पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के साथ मनाया क्रिसमस, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

By |
PM Modi Celebrating Xmas: पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के साथ मनाया क्रिसमस, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi Christmas Celebration: गुरुवार 25 दिसंबर, 2025 को देशभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

क्रिसमस के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन (Cathedral Church of the Redemption), नई दिल्ली पहुँच कर विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।   

दिल्ली के कैथेड्रल चर्च (Cathedral Church) में आयोजित सुबह की प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कैरोल गीत और प्रार्थनाओं ने क्रिसमस त्यौहार की आध्यात्मिक ऊर्जा और भाईचारे के माहौल को और भी प्रभावशाली बना दिया।

प्रार्थना सभा के दौरान दिल्ली के बिशप Rt. Rev. Dr. Paul Swarup ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना भी की।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं क्रिसमस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मैसेज शेयर करते हुए देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा-

“मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस सुबह की सेवा में भाग लिया। यह सेवा प्रेम, शांति और करुणा के मूल्य को प्रतिबिंबित करती है। मैं आशा करता हूँ कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द को और प्रगाढ़ करे।”

उन्होंने यह भी कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सामंजस्य और एकता को मजबूत बनाएं। प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम भारतीय समाज में एकता और सांस्कृतिक भावना को उजागर करता है।

पीएम मोदी के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर राजनीति हुई गरम

पीएम मोदी के क्रिसमस मनाने पर कुछ राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आई हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने पीएम मोदी के क्रिसमस संदेश और प्रार्थना सभा में भाग लेने पर सवाल उठाया।

उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों पर हालिया हमलों और सुरक्षा की चिंताओं को लेकर टिप्पणी की और उनसे जवाबदेही की मांग भी की।

वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार के समर्थकों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम साम्प्रदायिक सौहार्द और साझा भारतीय पहचान को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों के त्योहारों में भाग लेने से राष्ट्र में एकता, शांति और समानुभूति का संदेश फैलता है।

देश और दुनिया की aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped updated news से जुड़े रहें।

क्रिसमस 2025 की यह प्रार्थना सभा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं थी, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और परस्पर सम्मान का उत्सव भी साबित हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश प्रेम, करुणा और सद्भाव को वर्तमान भारतीय समाज में सामुदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस को बताया प्रेम और शांति का पर्व

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए देशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय के लिए प्रेम, करुणा और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानवता के लिए यीशु मसीह के त्याग और संदेश को याद रखने का भी अवसर है।

देशभर में दिखी क्रिसमस की रौनक

क्रिसमस के मौके पर देशभर के बाजारों, चर्चों और सार्वजनिक स्थानों को रंगीन लाइटों, क्रिसमस ट्री और घंटियों से सजाया गया। हर तरफ उत्साह, खुशी और आनंद का माहौल दिखाई दिया, जिससे हर उम्र के लोगों ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया।

ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस 2025 कहाँ मनाया?

उत्तर- प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लिया।

2. पीएम मोदी ने क्रिसमस पर क्या संदेश दिया?

उत्तर- उन्होंने प्रेम, शांति, करुणा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

3. पीएम मोदी के क्रिसमस कार्यक्रम का क्या महत्त्व बताया गया?

उत्तर- इसे देश की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक माना गया।

Click to read the full article