Delhi-Agra Expressway Crash: कोहरे का कहर! यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कई बसों में लगी आग
Yamuna Expressway Accident News: आज सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे (दिल्ली–आगरा हाईवे) पर एक भयानक कार/बस दुर्घटना हुई।
घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण यात्रियों से भरी लगभग 7 से 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिससे कई वाहनों में भयंकर आग लग गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
Delhi Agra Yamuna Expressway Accident Details जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।
हादसे में 4 की मौत और कई लोग घायल
पुलिस और स्थानीय प्रशासन की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ दिल्ली–आगरा हाईवे पर हादसा?
दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि हादसे के समय बहुत ज़्यादा कोहरा था, जिसकी वजह से ड्राइवर्स को सामने दिखाई नहीं दे रहा था और वे अपनी गाड़ियों को नियंत्रित नहीं कर पाए।
इसी वजह से कई वाहन एक के पीछे एक टकरा गए और ये भयंकर हादसा हुआ।
इस खबर को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विज़िट करें।
बचाव और राहत कार्य में जुटा प्रशासन
आगरा-मथुरा जोन के पुलिस अधिकारी, रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने, घायल यात्रियों को निकालने और ट्रैफिक को नियंत्रित करने का काम तुरंत ही शुरू कर दिया।
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा ताकि बचाव कार्य सुचारु रूप से हो सके।
यात्रियों ने सुनाई अपनी आपबीती
इस दुर्घटना का शिकार हुए कुछ यात्रियों ने बताया कि आग की लपटों में घिरते ही बस में एकदम अफरातफरी मच गई।
कई लोगों ने शीशे तोड़कर या दरवाज़ा खोलकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे अपनी सीट से कूदकर बाहर आए।
देश और दुनिया की aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped updated news से जुड़े रहें।
इस दुर्घटना पर क्या है प्रशासन की प्रतिक्रिया?
स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने हादसे के बाद राहत कार्यों को तुरंत सक्रिय कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारी घायल यात्रियों की पहचान और चिकित्सा की प्रक्रिया में जुटे हैं और मृतकों के परिजनों के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
सरकारी अधिकारियों ने हादसे की आधिकारिक जांच भी शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह हादसा केवल कोहरे की वजह से हुआ है या फिर कोई अन्य कारण भी इसमें शामिल थे।
सड़क सुरक्षा और हाईवे पर कोहरे के दौरान ड्राइविंग नियमों का पालन न होना भी जांच का एक अहम हिस्सा है।
कैसा है यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का हाल? (Yamuna Expressway Traffic Update Today)
मथुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।
राहत एवं बचाव कार्य के चलते कुछ समय के लिए यह मार्ग आंशिक रूप से बंद कर दिया गया।
पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
घना कोहरा बना इस हादसे की वजह
इसके अलावा अगर हम मौसम की बात करें, तो उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा और कम विजिबिलिटी दर्ज की गई।
इसी मौसम ने दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई बस-कार दुर्घटना को और भी भयानक बना दिया।
ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।
- Australia Terror Attack: सिडनी में खून से लाल हुआ बोंडी बीच, गोलीबारी में 15 की मौत, आतंकी हमले से दहला पूरा देश
- Japan Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.5 की रही तीव्रता, समुद्र में था इसका केंद्र
- Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में थाइलैंड से पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द लाया जाएगा भारत
- Russia President Putin’s India Visit 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहुँचेंगे भारत, पीएम मोदी करेंगे मेज़बानी
FAQs
1. यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा कैसे हुआ?
उत्तर- घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
2. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
उत्तर- इस सड़क हादसे में कई लोग घायल हुए और चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
3. एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक की स्थिति क्या रही?
उत्तर- राहत कार्य के चलते ट्रैफिक आंशिक रूप से बाधित रहा और डायवर्जन लागू किया गया।
Click to read the full article