TMKOC में बड़ा फैसला! Palak Sindhwani और Makers का 1 साल पुराना विवाद खत्म!
टीवी की दुनिया से आज की सबसे चर्चा में रहने वाली बड़ी खबर Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर्स और सोनू उर्फ Palak Sindhwani के बीच जो विवाद लगभग एक साल से चल रहा था अब आखिरकार खत्म हो गया है!
क्या था पूरा मामला? किस बात पर टकराव हुआ? और अब आखिर कैसे हुआ समझौता? इन सारी बातों को विस्तार से जानने के लिए Hindi flypped से जुड़े रहें!
TMKOC में पलक के साथ विवाद की शुरुआत कब हुई ?
TMKOC News : Palak Sindhwani, जिन्होंने 2019 से 2023 तक TMKOC में सोनू का किरदार निभाया, उन्होंने पिछले साल शो से बाहर निकलते ही मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Palak का दावा था कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया, प्रोड्यूसर्स ने उन्हें टॉर्चर किया और कई बार अनुचित दबाव डाला।
यही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि शो छोड़ने के बाद भी उनकी लगभग 21 लाख रुपये की पेमेंट रोकी गई।
यानी मामला सिर्फ नाराज़गी का नहीं, बल्कि आर्थिक और मानसिक तनाव का था।
वहीं, मेकर्स का कहना था कि Palak ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, बिना परमिशन ब्रांड शूट किए, और बार-बार डिसिप्लिन इश्यूज आ रहे थे। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप होते गए और मामला काफी गर्म हो गया था।
TMKOC विवाद के मामले में एक साल में क्या-क्या हुआ?
एक साल तक ये मामला ऐसे ही चलता रहा साथ ही नीचे साझा किए हुए मामले भी सुर्ख़ियों में रहे:-
- Palak सोशल मीडिया पर खुलकर बोलती रहीं
- मेकर्स की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया
- फैंस दो हिस्सों में बंट गए, एक तरफ Palak, दूसरी तरफ मेकर्स
- कई रिपोर्ट्स में मेकर्स पर वर्क कल्चर को लेकर पहले से लगे आरोप भी जुड़े
इस पूरे विवाद में सोशल मीडिया पर लगातार बहस होती रही कि इंडस्ट्री में वर्कप्लेस कल्चर कैसा है, कलाकारों को कितना सुरक्षित माहौल मिलता है, और कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम कितना सख्त है। लेकिन अब आखिरकार एक बड़ा मोड़ आया है।
TMKOC के मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान
Neela Film Productions ने अब आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि “हमारे और Palak Sindhwani के बीच सभी मुद्दे पूरी तरह सुलझा लिए गए हैं। मामला शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपट गया है।”
स्टेटमेंट में ये भी लिखा गया कि प्रोडक्शन हाउस हमेशा ‘प्रोफेशनल और सकारात्मक माहौल’ में विश्वास रखता है और वह अपने सभी कलाकारों को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता है। यानी अब दोनों के बीच की सारी कड़वाहट खत्म और मुद्दा क्लीन-चिट के साथ बंद।”
TMKOC - Palak & Makers Controversy Resolved
TMKOC के मेकर्स और पलक का समझौता क्यों महत्वपूर्ण है?
यह समझौता कई वजहों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है:-
पहली बात
TMKOC पिछले 15 साल से भारत का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो रहा है। ऐसे शो से विवाद निकलना स्वाभाविक रूप से बड़ा मुद्दा बन जाता है।
दूसरी बात
Palak का मामला इसलिए चर्चाओं में रहा क्योंकि इससे वर्क कल्चर, पेमेन्ट सिस्टम और कलाकारों के अधिकार जैसे कई बड़े मुद्दे उभरकर सामने आए।
तीसरी बात
पिछले कुछ सालों में शो से जुड़े काफी विवाद हुए थे, जैसे-
- शैलेश लोढ़ा विवाद
- जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का आरोप
- और अब Palak का मामला
ऐसे में यह समझौता मेकर्स की इमेज के लिए भी एक राहत की खबर है।
चौथी बात
इससे इंडस्ट्री में एक मैसेज जाता है कि विवाद को लीगल लड़ाई में खींचने से बेहतर आपसी बातचीत से हल भी निकल सकता है।
Palak की इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया रही ?
Palak ने फिलहाल कोई लंबा स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे इस समाधान से खुश हैं और फिलहाल वे नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। फैंस भी चाहते हैं कि वे जल्द किसी नए शो या वेब सीरीज के साथ वापस स्क्रीन पर दिखें।
TMKOC को लेकर लोगों के मन में सवाल?
अब सवाल ये है कि क्या TMKOC अपने कलाकारों के साथ एक बेहतर वर्क सिस्टम बनाएगा? क्या आने वाले समय में शो के वर्क कल्चर में सुधार दिखेगा? और क्या Palak वापस लौटेंगी?
उम्मीद कम है, लेकिन फैंस की ख्वाहिश अभी भी बाकी है।फिलहाल, इस विवाद का खत्म होना दोनों पक्षों के लिए एक पॉज़िटिव कदम है।
फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी नई बातें janne kai liye, तो नीचे क्लिक करें।
- Stranger Things 5 Finale Trailer Review: इस एपिसोड में ये किरदार मर सकता है…
- Salman Khan 60th Birthday Special: भाईजान के जन्मदिन पर जानिए उनकी करोड़ों की लग्ज़री लाइफ के बारे में
- Akshaye Khanna’s Superhit Comeback: अक्षय खन्ना ने फिर से जीता लोगों का दिल, छावा के बाद धुरंधर से किया बॉलीवुड में जबरदस्त कमबैक
- Dhurandhar Movie Review: थ्रिलर और एक्शन में आगे, लेकिन कहानी में कैसे पीछे रह गई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’! सिनेमाघर में क्यों देखें ये फिल्म?
- Kritika Kamra-Gaurav Kapur Relationship: कृतिका कामरा ने किया प्यार का इज़हार, गौरव कपूर संग रिश्ते पर लगी मुहर!
FAQ
1. पलक सिंधवानी और TMKOC मेकर्स के बीच विवाद शुरू कब हुआ?
उत्तर- विवाद तब शुरू हुआ जब Palak ने 2023 में शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर मानसिक तनाव, टॉर्चर और पेमेंट रोकने के आरोप लगाए।
2. Palak ने कौन-कौन से आरोप लगाए थे?
उत्तर- उन्होंने कहा कि
• उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया
• कॉन्ट्रैक्ट का दबाव डाला गया
• 21 लाख की पेमेंट रोक दी गई
• अनफेयर ट्रीटमेंट और टॉर्चर का सामना करना पड़ा
3. विवाद एक साल तक क्यों चला?
उत्तर- ऐसा क्योंकि दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। Palak सोशल मीडिया पर बोलती रहीं और मेकर्स ने अपनी ओर से लीगल कार्रवाई की। फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए!
4. क्या Palak ने बयान दिया है?
उत्तर- Palak ने अभी तक लंबा बयान नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे इस फैसले से खुश हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं।
5. क्या Palak दोबारा शो में लौटेंगी?
उत्तर- अभी ऐसा कोई संकेत नहीं है। शो में वापसी की संभावना बहुत कम है लेकिन फैंस अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.