यूपी IAS तबादला 2025 में 14 IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल!

यूपी IAS तबादला 2025: मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा बदलाव किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 14 IAS अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक में हलचल मचा दी। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से सभी विभागों का प्रभार हटा लिया गया, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए अहम दायित्व सौंपे गए।
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से सभी विभाग हटाए गए
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से सभी विभाग हटा दिए गए है और इसका कारण स्वास्थ्य बताया जा रहे हैं। दीपक कुमार को आईआईडीसी (IIDC) सहित अहम जिम्मेदारियाँ मिलीं, जबकि पार्थसारथी सेन शर्मा को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग सौंपा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
दीपक कुमार और पार्थसारथी सेन शर्मा को नई अहम जिम्मेदारियाँ
प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में व्यापक बदलाव (यूपी IAS तबादला 2025) किए हैं। दीपक कुमार, जो कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव हैं, को अब अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, पिकप के अध्यक्ष, यूपीडा, नागरिक उड्डयन व समन्वय विभाग तथा यूपीडास्प के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इनमें से अधिकांश जिम्मेदारियाँ पहले मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के पास थीं। वहीं दीपक कुमार से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार हटा लिया गया है।
पार्थसारथी सेन शर्मा को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। अमित घोष को सचिवालय प्रशासन, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग से हटाकर अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (यूपी IAS तबादला 2025) दिया गया है।
अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और नए दायित्व
मुकेश कुमार मेश्राम को पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य से हटाकर पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमृत अभिजात को नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम से स्थानांतरित कर संस्कृति, पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग सौंपा गया है।
संजय प्रसाद से नागरिक उड्डयन विभाग वापस ले लिया गया है, हालांकि उनके अन्य विभाग यथावत रहेंगे। अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग के सचिव के साथ-साथ उपशा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
वहीं, आलोक कुमार तृतीय से पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामान्य प्रशासन और हिंदी संस्थान निदेशक का प्रभार हटा लिया गया है। अब उन्हें जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Hindi.flypped के साथ अधिक जानकारी पाएं
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता : कड़ी सुरक्षा के बीच जन-सुनी शुरू
पुलिस स्टेशन में डांस करने पर महिला अधिकारी अर्पिता चौधरी निलंबित
उत्तेजक सैटेलाइट तस्वीरें: वुहान शहर में हैरान कर देने वाली झलक
निर्भया आरोपी जारी रखे देरी की रणनीति
दिल्ली हिंसा के बीच ये तस्वीरें बढ़ाएंगी आपकी इंसानियत पर विश्वास
CAA क्यों महत्वपूर्ण है और विरोधी लोग कैसे भटका रहे हैं जनता को
No tags available for this post.





