WI vs ZIM Super-8 Match Preview : क्या रज़ा की सेना रोक पाएगी वेस्टइंडीज का तूफ़ान?
मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम “Super Monday” को खेले जाने वाले ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के एक ऐसे मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है, जहाँ आपको गेंदें स्टैंड्स में ज्यादा और मैदान पर कम नजर आएंगी। दोनों ही टीमों के पास ऐसे पावर हिटर्स हैं, जो इस मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश कर सकते हैं।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर 8 चरण के 44वें मैच में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें टकराएंगी। ग्रुप 1 के इस मैच में जहाँ एक तरफ वेस्टइंडीज की 'मसल पावर' है, वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे का जज्बा और जुझारूपन देखने को मिलेगा।
वेस्टइंडीज रोक पाएगी ज़िम्बाब्वे का विजयरथ
जैसाकि आपको पता है कि कप्तान सिकंदर रज़ा की अगुवाई में जिम्बाब्वे ने इस ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में सबको चौंकाया है।
ज़िम्बाब्वे की टीम इस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराकर उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में लेना किसी भी टीम को भारी पड़ सकता है। बता दें कि ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा न केवल टीम को बेहतर तरीके से संभाला है, बल्कि मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी मजबूती है।
इसICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुज़ारबानी और रिचर्ड नगारवा की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वानखेड़े की पिच पर यह गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। साथ ही टीम के युवा ब्रायन बेनेट और अनुभवी रयान बर्ल पर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी होगी।
वानखेड़े है कैरेबियाई सितारों का दूसरा घर
आईपीएल से मिले अनुभव को देखते हुए, यह कहना सही होगा कि वेस्टइंडीज के लिए मुंबई का यह मैदान किसी घरेलू मैदान से कम नहीं है।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में शाई होप की कप्तानी में टीम ने निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर और चार्ल्स जैसे खिलाडियों का अहम योगदान रहा है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज वानखेड़े की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड का पूरा फायदा उठाना जानते हैं।
वेस्टइंडीज का गेंदबाजी आक्रमण भी इस बार काफी संतुलित है। शमार जोसेफ और जेडन सील्स की गति जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को मुश्किल में डाल सकती है, जबकि अकील होसेन और गुडाकेश मोती की स्पिन जोड़ी बीच के ओवरों में रन रोकने में माहिर है।
वानखेड़े स्टेडियम के रिकॉर्ड्स
- पिच का मिजाज: जैसाकि आपको पता है कि वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार रही है। इस मैदान की मिट्टी में उछाल होता है जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है।
- छोटी बाउंड्री: इस मैदान पर खेले गए पिछले कुछ मैचों के अनुसार, यहाँ की छोटी बाउंड्री और समुद्र के पास होने के कारण हवा का रुख छक्कों की बरसात करने में मदद करता है।
- टॉस का गणित: शाम का मैच होने के कारण ओस एक निर्णायक भूमिका निभाएगी। इसका मतलब टॉस जीतने वाली टीम बिना किसी शक के पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि दूसरी पारी में यहाँ रन चेस करना काफी आसान हो जाता है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
- सिकंदर रज़ा (ZIM): यदि ज़िम्बाब्वे ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के इस मुकाबले को जीतना चाहती है, तो टीम कप्तान सिकंदर रजा को गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
- रोवमैन पॉवेल (WI): ज़िम्बाब्वे की टीम का वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल से बच पाना मुश्किल है, क्योंकि वानखेड़े के मैदान पर यह बल्लेबाज ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों को चौकों और छक्कों की बारिश में भिगो सकते हैं।
- ब्लेसिंग मुज़ारबानी (ZIM): क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि यह अपनी लंबाई और अतिरिक्त उछाल से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
मैच की जानकारी
- मुकाबला: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (मैच 44, सुपर 8)
- तारीख: सोमवार, 23 फरवरी, 2026
- समय: शाम 7:00 PM (स्थानीय), दोपहर 1:30 PM (GMT)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ये भी पढ़ें : IND vs RSA Super-8 Match Preview : क्या 'सूर्या' की सेना ढहा पाएगी दक्षिण अफ्रीका का किला?
संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/ विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
ज़िम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमणि (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी
Click to read the full article