बजट 2026 : जाने भारत सरकार के इस बजट में क्या महंगा और सस्ता हुआ?
हाल ही में, भारत के वित्तीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2026 के केंद्रीय बजट को अधिकारिक रूप से संसद में पेश किया गया है। इस बजट में भारत सरकार ने एक तरफ़ मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत की बात कही है। वही अगर इसके दूसरे पहलु की बात करें, तो शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को और अधिक महंगा किया गया है।
भारत सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट के कई मायने हैं। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण जिस समय इस बजट को पेश कर रही थी, तो उन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि यह बजट ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है।
जाने क्या सस्ता हुआ इस बजट में?
केंद्र सरकार ने अपने इस बजट में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर से बेसिक कस्टम ड्यूटी को अधिकारिक रूप से हटाने की बात कही है। भारत सरकार के इस फैसले की भारत के लोगों को द्वारा खूब प्रसंशा की गई है। में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर से बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने के बाद भारतीय बाजार में ये सब दवाइयाँ न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कैंसर दवाइयों के अलावा, भारत सरकार ने 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाने का ऐलान किया है।
भारत की केंद्र सरकार ने दवाइयों के अलावा, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों की कीमतों को कम किया है।
घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट पर राहत
इस वर्ष के केंद्रीय बजट में भारत सरकार द्वारा घरेलू उद्योग और निर्यात को मज़बूती देने के लिए कई अहम क़दमों को उठाया गया है। इस बजट में माइक्रोवेव ओवन के कुछ जरूरी पुर्जों की कीमतों को घटाया गया है, सरकार के इस फैसले से आगे चलकर उपभोक्ताओं को सस्ते उत्पादों के रूप में मिल पाएगा।
भारत सरकार ने अपने इस बजट में सी-फूड एक्सपोर्ट के लिए ड्यूटी-फ्री इनपुट की सीमा 1% से बढ़ाकर 3% कर दिया है। कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से समुद्री उत्पादों के निर्यात को अधिक बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में काम करने वाले कारोबारियों को राहत मिल सकेगी।
इसके साथ ही न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए 2035 तक आयात होने वाले उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी न लगाने का निर्णय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश और दीर्घकालिक विकास का रास्ता खोलता है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर और ग्रीन एनर्जी हुई सस्ती
क्या आप जानते है कि भारत सरकार ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और बैटरी से जुड़े कई इनपुट्स पर लगने वाले टैक्स में छुट देने की बात कही है।
इसके साथ ही, वित्तीय मंत्री द्वारा पेश किए गए 2026 के इस बजट में लिथियम-आयन बैटरी स्टोरेज सिस्टम के जरूरी सामानों और सोलर ग्लास के कच्चे माल सोडियम एंटीमोनेट पर कस्टम ड्यूटी हटाने की अधिकारिक रूप से घोषणा की है।
पर्सनल इम्पोर्ट और विदेश खर्च पर भी राहत
- भारत सरकार के इस 2026 के बजट में निजी इस्तेमाल के लिए विदेश से मंगाए जाने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दिया है।
- इसके अलावा, सरकार ने कहा है कि विदेश से मंगवाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम पहले की तुलना में सस्ते हो जाएंगे।
- अगर आपको अधिक विदेश यात्रा करना पसंद है, तो यह बजट आपके लिए बहुत खास है। ऐसा इसलिए क्योकि सरकार ने विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर स्रोत पर कर संग्रह (TCS) को 5% या 20% से घटाकर बिना किसी सीमा के फ्लैट 2% कर दिया गया है।
- इस बजट के पेश होने के बाद, अब विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए भेजी जाने वाली रकम में 10 लाख रुपये से अधिक राशि पर TCS 5% की जगह 2% ही लगाया जाएगा।
इस बजट में क्या-क्या महंगा हुआ?
यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना अधिक पसंद करते है, तो अब आपको निवेश करने से पहले इस बाजार को एक बार अच्छे से पढ़ना और समझना ज़रूरी है, क्योंकि सरकार ने अपने इस बजट में फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज़ ट्रांजैक्शन टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है, जबकि ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शन एक्सरसाइज़ पर एसटीटी भी बढ़ाया गया है।
भारत सरकार के इस फैसले के बाद, फ्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट में ट्रेडिंग की लागत में अधिक बढ़ोतरी देखनें को मिल सकती है। साथ ही साथ, कंपनियों के शेयर बायबैक पर प्रमोटर्स के लिए टैक्स नियम सख्त कर दिया जाएगा। टैक्स के नियम में अधिक सख्ती के बाद, अब बायबैक के ज़रिए मुनाफ़ा निकालना आपके लिए पहले जितना आकर्षक नहीं रह पाएगा।
वहीं 2026 के इस बजट में भारत सरकार द्वारा कुछ केमिकल्स जैसे पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड और कुछ उपभोक्ता सामानों पर कस्टम ड्यूटी पर दी जाने वाली छूट को खत्म करने की बात कही है। इस बजट के पेश होने के बाद, अब 7.5% तक बेसिक कस्टम ड्यूटी लगेगी, जिससे इनसे बनने वाले उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
FAQs –
Q. बजट 2026 किसने पेश किया है?
A. भारत की वित्तीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया है।
Q. बजट 2026 का मुख्य फोकस क्या है?
A. मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, ग्रीन एनर्जी और स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देना।
Click to read the full article
No tags available for this post.