भारत–अमेरिका व्यापार समझौता : 50% से घटकर 18% हुआ टैरिफ
भारत–अमेरिका व्यापार समझौता - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते लेकर एक घोषणा की है। ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस पहल के चलते दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में नई संभावनाओं का उदय होगा।
कुछ पहले अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया था, लेकिन हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लागू टैरिफ दर को काफी कम करने का निर्णय लिया है।
विशेषज्ञों का ऐसा कहना है कि यदि अमेरिका भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को अधिकारिक रूप से कम कर देता है, तो इससे “मेड़ इन इंडिया” उत्पादों को अमेरिकी बाजार में फायदा होने की उम्मीद और अधिक बढ़ जाएगी।
ट्रम्प ने इस समझौते को लेकर क्या कहा?
जैसाकि आपको पता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत से आयात होने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगाया गया था, इस बढाए गए टैरिफ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाराजगी जताई गई थी।
फ़िलहाल ट्रम्प ने इस टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ दर कम करने का सीधा मतलब यह है कि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पहले जितना बड़ा शुल्क लगता था, अब वह कम लगेगा।
ट्रम्प द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद, भारत के सामान की कीमत बढ़ने की बजाय वह ज्यादा सस्ता और प्रतिस्पर्धी हो सकेगा।
खबरों के अनुसार, टैरिफ दर को कम करने का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान लिया है, इस बातचीत के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी अधिकारिक जानकारी को साझा किया है।
टैरिफ घटने का कारण
क्या आपको पता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस टैरिफ कटौती के पीछे कई वजहें हैं। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ कम करने का सबसे बड़ा कारण यह बताया गया कि भारत ने रूस से तेल खरीदने की रोक पर सहमति जताई है।
अमेरिका द्वारा पहले ही इस बात को स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि यदि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा, तो उसपर अतिरिक्त शुल्क लगाया दिया जाएगा।
ट्रम्प द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद आपको स्थिति में बदलाव देखनें को मिलेगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों ने बातचीत का सकारात्मक मार्ग चुना है, तो अमेरिका ने कुल मिलाकर टैरिफ कम करने का निर्णय लिया है।
18% टैरिफ को लेकर अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?
अधिकारिक तौर पर अमेरिका ने भारत पर लगाई गई 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा इस बात को साफ कर दिया गया है कि अब भारत पर कुल टैरिफ केवल 18% ही लागू होगा।
टैरिफ घटने के बाद भारत को क्या लाभ मिलेगा?
- निर्यात में बढ़ोतरी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ को कम करने के बाद, भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में कम शुल्क देने की वजह से अधिक प्रतिस्पर्धा का मौका मिल सकेगा। इसका अधिक लाभ खासकर वस्त्र, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों में होगा।
- नए अवसर: डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले के बाद, भारत और अमेरिका बीच व्यापार रिश्ते को और अधिकमजबूती मिल सकेगी। साथ ही साथ निवेश में भी वृद्धि देखनें को मिलेगी।
- छोटे और मध्यम उद्यमों को लाभ: अमेरिका और भारत के इस समझौते का सबसे अधिक लाभ छोटे और मध्यम उद्यमों को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि टैरिफ में कमी से छोटे और मध्यम उद्योग भी अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ा सकेंगे।
18% टैरिफ होने के बाद क्या भारत भी कुछ करेगा?
क्या आप जानते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते के बाद, कुछ उत्पादों पर टैक्स कम करने तथा व्यापार बाधाओं के हटाने की दिशा में काम किया जा सकेगा। फिलहाल, अमेरका और भारत की ओर से अभीतक किसी भी प्रकार की अधिकारिक घोषणा का पूरा विवरण नहीं दिया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका और भारत के बीच हुए इस समझौते को देखते हुए बहुत जल्द भारत भी कोई महत्त्वपूर्ण कदम उठा सकता है।
अमेरिका और भारत के नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ट्रम्प द्वारा लिए गया यह “एक सकारात्मक कदम” है, जिसपर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि यह फैसला भारतीय उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है।
FAQs –
Q. भारत–अमेरिका ट्रेड डील क्या है?
A. यह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को आसान बनाने का समझौता है।
Q. टैरिफ क्या होता है?
A. टैरिफ आयात किए गए सामान पर लगने वाला टैक्स होता है।
Click to read the full article
No tags available for this post.