Find the latest news and articles

भारत में Travel Vlogging के लिए 5 सबसे बेहतरीन टिप्स!

By |
भारत में Travel Vlogging के लिए 5 सबसे बेहतरीन टिप्स!

Top 5 India Travel Vlog Ideas for Beginners in Hindi :- कई समय से देखा गया है कि यात्रा वीडियो व्लॉगिंग (vlogging) इन दिनों बहुत ही पॉपुलर हो रहा है। अधिकतर लोग अपने पसंदीदा ट्रेवल व्लॉगर की तरह ही Travel Video Vlogging करना चाहते हैं।

यदि आप भी यात्रा व्लॉगिंग के इस सफर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में Travel Video Vlogging से जुड़ीं सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे। जिसकी मदद से आपकी व्लॉगिंग करने की यात्रा आसान हो जाएगी।

Top 5 India Travel Vlog Ideas for Beginners

1. भारत के हिल स्टेशनों की यात्रा व्लॉग बनाए (Hills & Mountains Vlog)

यदि आप अपनी ट्रेवल व्लॉगिंग यात्रा शुरू करना चाहते है तो आप भारत के हिल स्टेशन और पहाड़ी इलाकों को अपने व्लॉग में दिखा सकते हैं, क्योंकि भारत की यह जगहें न सिर्फ घुमने बल्कि मनोरंजन का साधन भी होती है।

अगर आप भारत के इन हिल स्टेशन और पहाड़ी इलाकों की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को अपने व्लॉग के माध्यम से दिखाते है तो यह कंटेंट आपके लिए बहुत बेहतरीन रहेगा।

आप भारत के किसी भी प्रसिद्ध हिल स्टेशन जैसे मनाली, नैनीताल, कुल्लू, शिमला, दार्जिलिंग या मसूरी में यात्रा व्लॉग बना सकते हैं। आपको Top 5 India Travel Vlog Ideas for Beginners की सूची में आपको ज़रूर भारत के हिल स्टेशन और पहाड़ी इलाकों के बारें में देखनें को मिलेगा।

व्लॉग में शामिल करने के लिए आइडिया –

  • आप अपने व्लॉग के जरिए भारत के हिल स्टेशनों के प्राकृतिक दृश्य, जैसे झीलें, पहाड़, और घने जंगल की सुंदरता को दिखा सकते है।
  • साथ ही आप यहाँ की संस्कृति और स्थानीय जीवन के बारें में बता सकते हैं।
  • आप चाहे तो इन जगहों के खानपान और विशेष घटनाएँ, जैसे पहाड़ी खाना, लोकल बाजार और त्योहार के बारें में भी जानकारी दे सकते हैं।
  • इन सबके अलावा, आप रोमांचक गतिविधियाँ, जैसे ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, या हिमाचल प्रदेश की घोड़ा सवारी को भी अपने विडियो के माध्यम से समझा सकते हैं।

2.  भारत के ऐतिहासिक स्थल और विरासत स्थल व्लॉग (Historical Sites & Heritage Vlog)

भारत के हिल स्टेशनों के अलावा, आप अपने ट्रेवल विडियो व्लॉग में भारत की इतिहास और संस्कृति से जुड़े स्थानों को भी दिखा सकते हैं। विडियो व्लॉगिंग के लिए यह एक बहुत बेहतरीन आइडिया हो सकता है। इन जगहों को दिखाते हुए आप यहाँ के ऐतिहासिक किलों, मंदिरों, और विरासत स्थलों के बारें में अच्छे से जानकारी दे सकते हैं।

व्लॉग में शामिल करने के लिए आइडिया –

  • आपको अपनी विडियो में भारत के स्थानीय इतिहास और संस्कृति को अच्छे से दिखाना चाहिए।
  • साथ ही आपको भारत की इन ऐतिहासिक स्थलों पर खास डाक्यूमेंटेशन और तस्वीरें ज़रूर लेना चाहिए।
  • विशेषकर आपको अपनी विडियो व्लॉग में भारत के इन स्थानों की स्थानीय कारीगरी और आर्किटेक्चर को अच्छे से प्रदर्शित करना चाहिए।

3. भारत के प्रसिद्ध त्योहारों पर यात्रा व्लॉग (Festivals Vlog)

किस भी नए वीडियो व्लॉगर के लिए भारत के त्यौहारों और समारोह को कवर करना एक बहुत ही अच्छा विषय होता है। इस तरह के व्लॉग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

आप अपने व्लॉग में दीवाली, होली, दशहरा, रक्षाबंधन, या गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों की खूबसूरती को दिखा सकते हैं। भारत के इन त्योहारों में भारतीय समाज की रंगीनता और विविधता के बारें में जानने को मिलेगा।

व्लॉग में शामिल करने के लिए आइडिया –

  • भारत के स्थानीय त्योहारों की तैयारियाँ और रंगीन जुलूस को अपने ट्रेवल विडियो में कवर करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
  • इसके अलावा, आप भारत के त्योहारों से जुड़ी पारंपरिक रीतियों और खानपान को भी कवर अपनी विडियो में कवर कर सकते हैं।
  • आपको भारत के संगीत और नृत्य पर आधारित इवेंट्स को भी अच्छे से कवर करना चाहिए।

4. भारत के लोकल और अदृश्य स्थानों पर व्लॉग (Offbeat & Hidden Gems Vlog)

यदि आप अपनी विडियो में भारत के स्थानों को कवर करते है जिनके बारें में बहुत लोग जानते हैं। ऐसा व्लॉग आईडिया आपकी विडियो के लिए शानदार होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इन अदृश्य स्थानों के बारें में लोग जानना चाहते हैं, आप चाहे तो राजस्थान के छोटे कस्बे, हिमाचल प्रदेश के दूरदराज़ इलाकों, या उत्तराखंड के गांवों  ऐसे पर्यटन स्थलों को कवर कर सकते हैं।

व्लॉग में शामिल करने के लिए आइडिया

  • एक बेहतरीन विडियो व्लॉग के लिए आपको भारत के कम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यात्रा करना चाहिए।
  • आपको इन जगहों की स्थानीय संस्कृति और जीवन को दिखाना चाहिए।
  • साथ ही आपको अपनी विडियो में इन स्थानों की कुदरती खूबसूरती जैसे झरने, घाटियाँ, या समुद्रतट को कवर करना चाहिए।
  • विडियो को बेहतरीन बनाने के लिए आपको हाइकिंग ट्रेल्स, स्थानीय मार्केट्स और रंग‑बिरंगे माहौल को भी कवर करना चाहिए।

5. भारत के लोकल खानपान का व्लॉग (Food Vlogging in India)

शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे भारत के खाने की विविधता के बारें में पता नहीं होगा। आपको भारत के हर राज्य और शहर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान देखनें को मिलेंगे। यदि आप अपनी विडियो में भारत के विभिन्न व्यंजनों को कवर करते है, तो आपकी विडियो को लोगों द्वारा खूब पंसद किया जाएगा। अगर आपको खाने का शौक है तो यह आपके लिए बहुत बेहतरीन विकल्प है।

व्लॉग में शामिल करने के लिए आइडिया –

  • आपको अपने विडियो व्लॉग में स्थानीय खाने की दुकानें और रेस्तरां के बारें में जानकारी देनी चाहिए। बहुत लोग इसके बारें में जानना पसंद करते हैं।
  • साथ ही आपको स्वादिष्ट और दुर्लभ भोजन की समीक्षा भी अपनी विडियो व्लॉग में दिखानी चाहिए।
  • आप किसी विशेष स्थान के खाने की संस्कृति और लोकल विशेषताएँ को भी अपने ट्रेवल व्लॉग में कवर कर सकते हैं।
  • अधिकतर लोगों को खाने के पीछे की कहानियाँ, जैसे लोकल व्यंजन किस तरह से बने हैं और उनकी उत्पत्ति क्या है। जसी विषयों के बारें में देखना अच्छा लगता है।

ऐसी ही Travel Tips के लिए आप हमारी Hindi Flypped Magazine से जुड़ सकते हैं, क्योंकि यहाँ पर हर दिन ट्रेवल से जुड़ीं नई-नई जानकारी देखनें को मिलती है!

नई जगहों और सफर से जुड़े सरल गाइड और सुझाव kai liye नीचे क्लिक करें।

FAQs 

1. क्या यात्रा व्लॉगिंग में शुरुआत करने के लिए खास स्थानों की जरूरत है?

उत्तर- हाँ, आपको अपनी ट्रेवल व्लॉगिंग यात्रा की शुरुआत में भारत के कुछ खास और प्रसिद्ध स्थानों को कवर करना चाहिए। जिसमें आप हिल स्टेशन, ऐतिहासिक स्थल, या लोकप्रिय यात्रा गंतव्य अपनी विडियो में दिखा सकते हैं।

2. क्या मुझे कैमरे और उपकरणों की आवश्यकता होगी?

उत्तर- अपने विडियो व्लॉगिंग के शुरुआती समय में आपको एक अच्छा स्मार्टफोन या कैमरा, ट्राइपॉड, और माइक्रोफोन की ज़रुरत पड़ती हैं, क्योंकि विडियो की क्वालिटी और ऑडियो के बेहतर होना बेहद ज़रूरी होती हैं। आप अपने नार्मल स्मार्टफोन से भी अपनी व्लॉगिंग यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

 

Click to read the full article