Find the latest news and articles

दिल्ली में तीन-तीन हत्याएँ… आरोपी ने खुद सरेंडर क्यों किया?

By |
दिल्ली में तीन-तीन हत्याएँ… आरोपी ने खुद सरेंडर क्यों किया?

Delhi Laxmi Nagar Triple Murder Case  :- भारत की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई है जिसनें सम्पूर्ण भारत का दिल दहला दिया है। यह घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में घटी है। क्या ऐसा हो सकता है कि कोई व्यक्ति अपने ही परिवार के लोगों को मौत के घाट उतार दे? Delhi Laxmi Nagar Triple Murder Case में हमें ऐसा ही कुछ देखनें को मिला है। जहाँ एक यशवीर नाम के लड़के ने अपनी माँ, भाई और बहन की हत्या कर दी हैं। 

इस दर्दनाक वारदात को अंजाम देने के बाद, यशवीर में खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा यशवीर को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ को शुरू कर दिया गया हैं। यशवीर का परिवार एक किराये के मकान में रहता था।

Delhi Laxmi Nagar Triple Murder Case News पर पुलिस का क्या कहना है?

यशवीर से पूछताछ करने के बाद, पुलिस का यह कहना है कि यशवीर ने आर्थिक परेशानी के चलते अपनी माँ कविता जिनकी आयु 46 वर्ष थी, बहन मेघना जिनकी आयु 24 वर्ष थी और भाई मुकुल की हत्या कर दी है। भाई मुकुल की आयु सिर्फ 14 वर्ष थी।

लक्ष्मी नगर पुलिस ने हत्यारे यशवीर सिंह को लक्ष्मीनगर के मंगल बाजार का निवासी बताया हैं। हत्या की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही लक्ष्मीनगर पुलिस उस स्थान पर पहुँच गई थी, जहाँ इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा घर से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया हैं। इसके बाद, पुलिस ने सभी तथ्यों की जाँच करना शुरू कर दिया हैं।

कहाँ का निवासी था आरोपी?

यशवीर हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। यशवीर अपने परिवार के साथ रहता था। इस घटना के बाद, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) की टीम वारदात के स्थान पर पहुँच गयी थी। पुलिस का कहना है कि यशवीर के पिता हरियाणा के एक किसान थे। आरोपी की पत्नी थी परन्तु अभीतक उसका पता नहीं लग पाया है।

आरोपी ने परिवार के खाने में क्या मिलाया था?

लक्ष्मीनगर पुलिस ने बताया है कि यशवीर ने अपने परिवार को पहले लड्डू में बेहोशी की दवाई मिलाकर खिला दिया था। जिसके बाद परिवार के लोगों को नींद आ गई थी। जिसके बाद तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि यशवीर पिछले 6 महीनों से बेरोजगार था। जिसके कारण उन्होंने पहले खुद आत्महत्या करने की कोशिश की थी। फिलहाल Delhi Laxmi Nagar Triple Murder Case को देखते हुए पुलिस द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते यशवीर ने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है।

क्या सच में कोई आर्थिक तंगी या फिर अन्य किसी भी बात के चलते अपने ही परिवार की हत्या कर सकता है। इस बात को सोचकर ही हैरानी होती है कि क्या व्यक्ति इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते समय भूल जाता है कि जिन लोगों की वह जान लेना चाहता है वह उसकी माँ, बहन और भाई है। इस प्रकार की वारदातों ने हमें इस बात को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम जिस माहौल में रहे रहें है वो हमारे लिए कितना सुरक्षित है?

ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. दिल्ली में ट्रिपल मर्डर कहां हुआ?

उत्तर-  यह वारदात दिल्ली के लक्ष्मीनगर की है।

2. हत्या के बाद आरोपी ने क्या किया?

उत्तर-  हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था।

3. दिल्ली में हुई इस वारदात की वजह क्या बताई जा रही है?

उत्तर-  पुलिस द्वारा आर्थिक तंगी को इस वारदात की वजह बताया जा रहा है, परन्तु अभी आरोपी से पूछताछ हो रही है पुलिस को शक है कि हत्या की कुछ और वजह भी हो सकती है

इस ही प्रकार की Latest News Updates के लिए Flypped News Update को सब्सक्राइब करना न भूलें!

Click to read the full article